Skip to Videos
  • Untitled Project - 2026-09-02T185132.426.jpg
    02/09/26 |

    अंबाला सेंट्रल जेल की सुरक्षा हुई और सख्त: लगे नए जैमर और 96 सीसीटीवी कैमरे

    अम्बाला , 02 सितंबर (अभिकान्त) : अंबाला सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से बड़े कदम उठाए गए हैं। जेल परिसर में अवैध गतिविधियों, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को पूरी तरह से रोकने के लिए अत्याधुनिक जैमर और 96 नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन नए सुरक्षा इंतजामों के लागू होने के बाद अब जेल परिसर की निगरानी इतनी मुस्तैद हो गई है कि वहां बिना अनुमति परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

    जेल प्रशासन द्वारा परिसर के कोने-कोने, मुख्य द्वारों, बंदियों के बैरकों और बाहरी चहारदीवारी पर 96 उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की सीधी निगरानी एक समर्पित केंद्रीय कंट्रोल रूम से 24 घंटे की जा रही है। इसके साथ ही नई तकनीक वाले अत्याधुनिक जैमर लगाए जाने से जेल परिसर के भीतर मोबाइल नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी पूरी तरह से ठप्प हो जाएगी, जिससे जेल के अंदर से किसी भी तरह के अवैध संपर्क की गुंजाइश खत्म हो गई है।

    इस हाई-टेक सुरक्षा प्रणाली का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर पूर्ण अनुशासन बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सुरक्षा में हुए इस बड़े तकनीकी बदलाव के बाद अंबाला सेंट्रल जेल क्षेत्र की सबसे सुरक्षित और हाई-टेक जेलों में शामिल हो गई है।

    #AmbalaJail #HighSecurity #AmbalaNews #HaryanaNews #CCTV #Jammers #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-02T183604.433.jpg
    02/09/26 |

    'महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार' की घोषणा: सुरक्षित कार्यस्थल व सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, 20 सितंबर अंतिम तिथि

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार' पहल शुरू की है। 

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों को जेंडर-संवेदनशील बनाना, पॉश (POSH) अधिनियम (2013) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, रोजगार और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा बाल देखभाल, लचीली कार्य शैली और शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। 

    उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय पहचान और प्रोत्साहन योजना के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 5 विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 पुरस्कार दिए जाएंगे। इन 5 श्रेणियों में सरकारी विभाग/बोर्ड/निगम/आयोग व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्त निकाय/निजी कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), शिक्षण संस्थान/अस्पताल/सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान तथा गैर-सरकारी संगठन (NGOs) शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए 4.75 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है और हर श्रेणी में 5-5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

    सरकार ने इच्छुक एवं पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। 

    प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि केवल आधिकारिक पोर्टल https://wcdhry.gov.in/ के माध्यम से उपलब्ध पोर्टल' पर ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे तथा अधूरे या गलत प्रारूप में जमा किए गए आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म, मूल्यांकन ढांचा, पात्रता मानदंड, दिशा-निर्देश और नियम व शर्तें उपलब्ध हैं।

  • CM-11-2-9-26.jpg
    02/09/26

    प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा की सुविधाओं को भी लगातार मजबूत कर रही है, ताकि आमजन को गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर उपचार मिल सके।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सचिवालय में स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-II विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थी। फेज-II के तहत अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और क्षमता में बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा। इससे करनाल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हर वर्ष 120 एमबीबीएस विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है तथा 64 पीजी सीटें हैं। अस्पताल में करीब 600 बेड की क्षमता है।

    फेज-II के तहत अस्पताल परिसर के विस्तार के लिए 404.95 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट एवं बर्न वार्ड, आईसीयू, आईसीसीयू, जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और मनोरोग विभाग से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा हेलिपैड तथा अन्य जरूरी सहयोगी एवं सहायक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। प्रस्तावित विस्तार के तहत अस्पताल में करीब 505 नए बेड जोड़े जाएंगे। इससे अस्पताल की कुल बेड क्षमता लगभग 600 से बढ़कर 1100 बेड हो जाएगी। इससे गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं और अन्य जटिल मामलों के मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी और क्षेत्र में विशेषज्ञ एवं सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।

    अधिकारियों ने बताया कि इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिला क्षमता को 120 सीटों से बढ़ाकर 250 सीट करने का प्रस्ताव है। इससे मेडिकल शिक्षा और डॉक्टरों की ट्रेनिंग के लिए संस्थान की क्षमता में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। फेज-II के तहत कुछ निर्माण कार्य पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 169.58 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त हॉस्टल और आवासीय सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल परिसर के फेज-II विस्तार का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

    फेज-II विस्तार के माध्यम से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य में शैक्षणिक, क्लीनिकल और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए भी आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार होगा। इससे संस्थान को व्यापक तृतीयक चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले प्रमुख संस्थान के रूप में और मजबूत किया जा सकेगा। 

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री सीजी रजनी कांथन, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक श्री धीरेंद्र खरगटा सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

  • sham 6 bje.jpg
    02/09/26 |

    दैनिक खबर: आज 02 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा:

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया सचिव बनाने और तीन नए सदस्यों को शामिल करने की घोषणा की।

    'you will be Killed', चिराग पासवान को मारने की धमकी:

    केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को डाक के जरिए अंग्रेजी में पत्र भेजकर कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही हत्या करने की धमकी दी गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई।

    उत्तराखंड में भारी बारिश, 12 मौतें:

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से बारह लोगों की मौत, सड़कों के बंद होने और ऑरेंज अलर्ट के बीच, बिहार में गंगा और पुनपुन नदियों के उफान पर होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और सौ साल पुराना मंदिर कटाव से समा गया।

    नोएडा मजदूर प्रोटेस्ट- छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द:

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जारी डिटेंशन ऑर्डर को बुधवार को रद्द कर दिया।

    5000 अमेरिकी सैनिक थाईलैंड पहुंचे, 5 दिन छुट्टियां मनाएंगे:

    अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन अपने दो अन्य जहाजों और पांच हजार सैनिकों के साथ बुधवार सुबह थाईलैंड के लाम चाबांग पोर्ट पर पहुंच गया, जहां सैनिक पांच दिन की छुट्टियां बिताएंगे।

    2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला:

    अमेरिका द्वारा मंगलवार रात सीरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों में बारह लोगों की मौत हो गई और अड़सटठ घायल हो गए, जिसमें एक शादी समारोह में भी मिसाइल गिरने का दावा किया गया है।

    नेपाली PM संसद में बोले- भारत को धन्यवाद:

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के तहत समय पर आपात मदद, राहत सामग्री और तकनीकी टीमें भेजने के लिए भारत और चीन दोनों पड़ोसी देशों का आभार व्यक्त किया।

    ट्रम्प ने बोइंग डील के लिए बांग्लादेश को शुक्रिया कहा:

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को पत्र लिखकर देश के लिए बोइंग विमान खरीदने के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की और भविष्य में जल्द ही मुलाकात करने की इच्छा जताई है।

    दिल्ली में जन्मोत्सव की तैयारियां तेज:

    जन्माष्टमी से महज एक दिन पहले घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां शुक्रवार मध्य रात्रि कान्हा के जन्मोत्सव की गूंज के साथ शोभायात्राओं के जरिए अभी से आध्यात्मिक और धार्मिक संदेश बांटे जा रहे हैं।

    दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त आदेश- तुरंत बनाएं SOP :

    दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी कर विधि छात्रा की जनहित याचिका पर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की गिरफ्तारी और हिरासत के लिए उचित कदम उठाकर मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश दिया।

    परिवार से बात करने के लिए यूक्रेनी कैदियों ने खटखटाया HC का दरवाजा:

    दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकी मामलों में तिहाड़ जेल में बंद छह यूक्रेनी नागरिकों की उस संयुक्त याचिका पर बुधवार को जेल प्रशासन से जवाब मांगा, जिसमें परिवार के साथ ई-मुलाकात न मिलने के आदेश को चुनौती दी गई है।

    हरियाणा बैंकिंग घोटाले में ₹20 करोड़ का सोना जब्त:

    केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हरियाणा के पांच सौ चार करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले में दायर तीसरी चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से तीन अधिकारियों को जून महीने में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पंचकूला में ICL के PCB प्लांट में लगी आग:

    पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पीसीबी चिप निर्माता कंपनी आईसीएल के दो प्लांटों में अचानक भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए की मशीनरी और सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

    नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:

    जींद की फास्ट ट्रैक स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में सोनीपत के लाठ गांव निवासी आरोपी गौरव को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद और एक लाख पंद्रह हजार रुपए जुर्माना लगाया।

    गुरुग्राम में शिवा बिल्डटेक के ठिकानों पर ED की रेड:

    प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवा बिल्डटेक के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके तहत सेक्टर चौदह और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कंपनी के दो डायरेक्टर्स अशोक जैन व रोहित गुप्ता के आवासों पर जांच जारी है।

    SIR अम्बाला :

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत न्यू मिलाप नगर और पीली कोठी के नजदीक मतदाताओं के निवास पर पहुंचकर कार्य की वास्तविकता जांची और समस्याओं का मौके पर समाधान लिया।

    दीनदयाल स्पर्श योजना अम्बाला ;

    भारतीय डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों में फिलेटली के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत कक्षा छठी से नौवीं तक के मेधावी छात्रों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

  • image003_20260902154356_fed893.jpg

    भारत-नेपाल टेक साझेदारी: भाषिनी और काठमांडू यूनिवर्सिटी का लैंग्वेज AI से नेपाल की भाषाओं को सशक्त बनाने का नया कदम

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (DIBD) ने काठमांडू यूनिवर्सिटी की 'सेंटर फॉर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (DPI-AI) टीम के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन किया और उसके बाद वाइस चांसलर के साथ बैठक की। इस बातचीत का मकसद लैंग्वेज AI में मिलकर काम करने के मौकों को तलाशना था, ताकि नेपाल के लिए भाषा तकनीकों को बेहतर बनाया जा सके।

    बातचीत में मौजूदा भाषा मॉडलों को मजबूत करने और उन भाषाओं के लिए नए मॉडल बनाने के मौकों पर जोर दिया गया, जिनका AI में प्रतिनिधित्व कम है। नेपाल की भाषाई विविधता को डिजिटल और AI इकोसिस्टम में शामिल करने के महत्व को समझते हुए नेपाली, नेवारी, तमांग और गुरुंग भाषाओं के साथ-साथ प्रचलित लिपि और रंजना लिपि जैसी पारंपरिक लिपियों पर खास ध्यान दिया गया।

    बातचीत का एक अहम हिस्सा भाषा डेटा की चुनौती पर केंद्रित था। अच्छी क्वालिटी वाले और सही प्रतिनिधित्व वाले डेटासेट बनाने के लिए अलग-अलग भाषाओं, बोलने वालों और लिपियों के डेटा को लगातार इकट्ठा और व्यवस्थित करने की जरूरत होती है। चर्चा में अनुवाद क्षमताओं को बेहतर बनाने और भाषा मॉडलों को ट्रेन करने, बेहतर बनाने और बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने पर भी बात हुई।

    इस बातचीत में केवल मॉडल बनाने से आगे बढ़कर उन्हें असल दुनिया में लागू करने पर भी विचार किया गया, जिसमें 'वॉयस-फर्स्ट' समाधानों की संभावना भी शामिल थी। मुख्य फोकस भाषा डेटा, मॉडलों और तकनीक को ऐसे एप्लीकेशन से जोड़ने पर था जो स्थानीय भाषाओं में सार्थक डिजिटल अनुभव बना सकें।

  • Untitled Project - 2026-09-02T173644.747.jpg
    02/09/26 |

    SGST संग्रह में देश भर में हरियाणा अव्वल: चालू वित्त वर्ष में 29% की रिकॉर्ड वृद्धि, अगस्त में जुटाया 4,982 करोड़ का राजस्व

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इस अवधि में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 16 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस माह राज्य को एसजीएसटी (समायोजन के बाद) से 4,982 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अगस्त माह में यह संग्रह 4,119 करोड़ रुपये था। इस प्रकार अगस्त 2026 में एसजीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक है।

     प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कुल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। यह संख्या देश के कुल जीएसटी करदाताओं की 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद देश के कुल जीएसटी संग्रह (एसजीएसटी+सीजीएसटी+आईजीएसटी) में हरियाणा का योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में वैट/सीएसटी संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में वैट/सीएसटी से 5,768 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 5,067 करोड़ रुपये था। इस प्रकार वैट/सीएसटी संग्रह में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    #gst #haryana #danikkhabar #update #haryana news #breakingnews #haryanagoverment

  • image001_20260902151042_569b53.jpg
    02/09/26 |

    Dial4Trade पर ₹10 लाख का जुर्माना: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अमोनियम नाइट्रेट की अवैध ऑनलाइन बिक्री पर CCPA की बड़ी कार्रवाई

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने Dial4Trade टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अमोनियम नाइट्रेट की ऑनलाइन लिस्टिंग, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री की सुविधा दी, जबकि कानून के तहत ज़रूरी रेगुलेटरी सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए थे। यह अंतिम आदेश CCPA ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 की धारा 10, 20 और 21 के तहत जारी किया। CCPA की अध्यक्षता चीफ कमिश्नर श्रीमती निधि खरे और कमिश्नर श्री अनुपम मिश्रा ने की।

    CCPA ने Dial4Trade को यह भी निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर अमोनियम नाइट्रेट या एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 के तहत विस्फोटक के तौर पर वर्गीकृत किसी भी अन्य पदार्थ की लिस्टिंग, होस्टिंग, विज्ञापन या बिक्री की सुविधा को तुरंत बंद करे।

    CCPA को ज़रूरी जानकारी और वेरिफिकेशन की कमी मिली

    प्लेटफॉर्म की जांच के दौरान, CCPA ने पाया कि अमोनियम नाइट्रेट को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के लिस्ट किया गया था और बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। इन सुरक्षा उपायों में शामिल हैं:

    विक्रेता के वैध PESO (पेट्रोलियम और एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइज़ेशन) लाइसेंस की जानकारी देना।

    खरीद से पहले खरीदार की पहचान और लाइसेंस की स्थिति का वेरिफिकेशन करना।

    अमोनियम नाइट्रेट नियम, 2012 के तहत ज़रूरी ट्रांज़ैक्शन की ट्रेसेबिलिटी (लेन-देन का पता लगाने की क्षमता) सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम।

    पदार्थ के कब्ज़े और इस्तेमाल पर कानूनी प्रतिबंधों और बिना अधिकार के कब्ज़ा करने के नतीजों के बारे में चेतावनी।

    लिस्टिंग के साथ धमाकों और उनके असर को दिखाने वाली तस्वीरें भी थीं। CCPA ने पाया कि ऐसी तस्वीरों से प्रोडक्ट के खतरनाक और रेगुलेटेड होने की जानकारी देने के बजाय लोगों का ध्यान प्रोडक्ट की ओर खींचने की संभावना थी।

    CCPA ने माना कि डिजिटल मार्केटप्लेस पर होस्ट की गई और इंटरनेट के ज़रिए जनता तक पहुंचाई गई प्रोडक्ट लिस्टिंग, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 की धारा 2(1) के तहत "विज्ञापन" की परिभाषा में आती है। अथॉरिटी ने यह भी माना कि किसी रेगुलेटेड विस्फोटक पदार्थ को आम कंज्यूमर प्रोडक्ट की तरह बिक्री के लिए पेश करना - बिना यूज़र्स को यह बताए कि इसकी कानूनी खरीद के लिए तय लाइसेंस की ज़रूरत होती है - एक्ट की धारा 2(28) और 2(47) के तहत भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा।

    Dial4Trade ने तर्क दिया कि वह एक बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) मार्केटप्लेस मध्यस्थ के तौर पर काम करती है और उसे थर्ड-पार्टी विक्रेताओं द्वारा अपलोड की गई लिस्टिंग के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। CCPA ने इस तर्क को खारिज कर दिया, क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म पर इस पदार्थ को सिर्फ़ एक यूनिट जितनी कम मात्रा में भी खरीदा जा सकता था और इसमें B2B मॉडल से जुड़ी न्यूनतम ऑर्डर मात्रा या संस्थागत-खरीदार सत्यापन जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी।

    CCPA ने यह भी कहा कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) रूल्स, 2020 मार्केटप्लेस ई-कॉमर्स कंपनियों पर लागू होते हैं, चाहे प्लेटफ़ॉर्म अपने बिज़नेस मॉडल को कैसे भी बताए।

    CCPA ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 79 के तहत 'इंटरमीडियरी सेफ़-हार्बर प्रोटेक्शन' (मध्यस्थ के तौर पर सुरक्षा) पर Dial4Trade के दावे की भी जांच की। अथॉरिटी ने पाया कि ऐसी सुरक्षा तय नियमों और ज़रूरी सावधानी (ड्यू-डिलिजेंस) के पालन पर निर्भर करती है। उसने पाया कि रेगुलेटेड और खतरनाक पदार्थों के मामले में, लिस्टिंग के समय सत्यापन के बजाय केवल पता चलने पर लिस्टिंग हटाने की प्रक्रिया नाकाफी थी।

    CCPA ने यह भी देखा कि Dial4Trade के पास अपने प्लेटफ़ॉर्म से विक्रेताओं को ब्लॉक करने और उत्पादों को हटाने (डिलिस्ट करने) की क्षमता थी, जिससे पता चलता है कि प्लेटफ़ॉर्म उस पर मौजूद कंटेंट को कंट्रोल करता था।

    ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की सेक्टर-वाइड जांच

    Dial4Trade के खिलाफ़ की गई कार्रवाई, खतरनाक रसायनों, विस्फोटक पदार्थों और उनसे जुड़े प्रीकर्सर (कच्चे माल) की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री के संबंध में ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की CCPA द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है। जांच के दायरे में आने वाले पदार्थों में अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर, पिकरिक एसिड और पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानिट्रेट (PETN) शामिल हैं।

    यह मामला अभी निम्नलिखित प्लेटफ़ॉर्म के संबंध में जांच के अधीन है:

    India MART

    Justdial

    Sigma-Aldrich India

    Exporters India

    Ibuychemikals

    Alpha Chemika

    TradeIndia

    CCPA ने ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म द्वारा ज़रूरी सावधानी (ड्यू-डिलिजेंस) बरतने की ज़रूरत पर फिर से ज़ोर दिया

    CCPA ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट एक रेगुलेटेड पदार्थ है, जिसकी अनधिकृत बिक्री या तय सुरक्षा उपायों के बिना इसे पास रखने से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अथॉरिटी ने फिर से कहा कि उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदारी करते समय उत्पाद की लिस्टिंग और विवरण पर भरोसा करते हैं और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म को रेगुलेटेड उत्पादों से निपटने के दौरान उचित सावधानी बरतनी चाहिए।

    CCPA ने उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म द्वारा नियमों के पालन को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, खासकर रेगुलेटेड और खतरनाक उत्पादों के संबंध में।

    अंतिम आदेश CCPA की वेबसाइट पर उपलब्ध है: https://ccpa.doca.gov.in/

  • HRMZ-NObYAAb1vU.jpg

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले : "डिग्री केवल उत्सव नहीं, देश के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा की बड़ी जिम्मेदारी"

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर है। उन्होंने कहा, “आज आपको आपकी डिग्रियां मिल रही हैं और कल आपको इससे कहीं अधिक मूल्यवान जिम्मेदारी सौंपी जाएगी- भारत की जनता का स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन।”

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि 2012 में स्थापना के बाद से एम्स रायपुर ने मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में यह संस्थान छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के लिए एक प्रमुख तृतीयक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है और ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों तक भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचा रहा है।

    उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर का विकास छत्तीसगढ़ में हो रहे उल्लेखनीय परिवर्तन को दर्शाता है।

    छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दशकों से चली आ रही चुनौतियों का जिक्र करते हुए श्री सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि कठिन भौगोलिक स्थिति, आवागमन की खराब सुविधा और वामपंथी उग्रवाद ने विकास में गंभीर बाधाएं खड़ी की। कई दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में भय और हिंसा ने सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों के विकास को बाधित कर दिया, जिससे समुदायों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में दूरी और अभाव का सामना करना पड़ता था।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपने अतीत के अंधकार से निकलकर समृद्धि, विकास और प्रगति के एक नए युग की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र  मोदी के निर्णायक नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के रणनीतिक संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रतिबद्ध नेतृत्व को दिया।

    उन्होंने कहा कि दशकों से चले आ रहे नक्सली खतरे का अंत हो गया है और जिन क्षेत्रों को कभी हिंसा के लिए जाना जाता था, उन्हें अब सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, कनेक्टिविटी, निवेश और अवसरों के लिए जाना जाने लगा है।

    उन्होंने कहा, "यह परिवर्तन इस बात का एक सशक्त उदाहरण है कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन कितना बड़ा बदलाव ला सकते हैं।"

    उपराष्ट्रपति ने एम्स रायपुर को नए छत्तीसगढ़ के बेहतरीन प्रतीकों में से एक बताया, जो भय और अभाव के युग से शांति, प्रगति और संभावनाओं के युग की ओर बढ़ रहा है।

    उन्होंने उन्नत स्वास्थ्य सेवा और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में किए गए पहले किडनी प्रत्यारोपण, किडनी प्रत्यारोपण में 95 प्रतिशत से अधिक सफलता दर, कॉर्नियल प्रत्यारोपण और कान प्रत्यारोपण को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उल्लेख किया, जो यह दर्शाती हैं कि इस क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा कितनी तेजी से सुलभ हो रही है। उन्होंने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम की मंजूरी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • Untitled Project - 2026-09-02T170347.706.jpg

    IMA के आह्वान के बावजूद हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना की सेवाएं रहीं निर्बाध, अस्पतालों में दर्ज हुए 3,511 से अधिक दावे

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा 31 अगस्त की रात से 1 सितंबर की रात तक योजना के तहत सेवाएं रोकने के आह्वान के बावजूद प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को इलाज लेने में किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं हुई।

    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए), हरियाणा से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने ही 1,314 से अधिक दावे पेश किए। सरकारी अस्पतालों के दावों को भी शामिल करने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 3,511 से अधिक दावे पेश किए गए। यह संख्या योजना के तहत रोजाना पेश होने वाले करीब 3,441 दावों के औसत से भी अधिक है। इससे साफ है कि आईएमए के आह्वान का प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज लेने वाले मरीजों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

    अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क में रहा स्वास्थ्य प्राधिकरण:

    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूरे मामले पर लगातार नजर रखी। जिला स्तर पर अधिकारियों, जिला क्रियान्वयन प्रबंधकों और सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया। सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को कहा गया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को प्राथमिकता देते हुए इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखें। अस्पतालों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी पात्र मरीज को योजना के तहत इलाज लेने में अनावश्यक परेशानी न हो।

    एसएचए के अनुसार, इस अवधि में किसी पात्र मरीज को इलाज से मना करने या आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। अस्पतालों से मिले जवाब और इस दौरान पेश किए गए दावों की संख्या से भी स्पष्ट है कि लाभार्थियों को योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहीं।

    12 हजार करोड़ रुपये के बकाये की खबर को बताया भ्रामक

    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कुछ समाचार पत्रों में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के 12,000 करोड़ रुपये के बकाये से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक रूप से सही नहीं बताया है। एसएचए ने कहा कि इस तरह की जानकारी से लाभार्थियों और आम लोगों में अनावश्यक भ्रम पैदा होता है। योजना के तहत भुगतान और दावों की वास्तविक स्थिति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांची जाती है। प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें और केवल सही तथा आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

    इलाज से मना करने की शिकायत पर होगी जांच:

    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी की ओर से यह शिकायत मिलती है कि 31 अगस्त या 1 सितंबर को किसी सूचीबद्ध अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने से मना किया, तो उस मामले की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाएगी।

    एसएचए शिकायतों और अस्पतालों से मिली जानकारी की समीक्षा करेगा। यदि जांच में किसी अस्पताल द्वारा पात्र लाभार्थी को योजना के तहत इलाज देने से मना करने या जानबूझकर इलाज में रुकावट डालने की बात सही पाई जाती है, तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

    लाभार्थियों से इलाज जारी रखने की अपील:

    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सभी पात्र परिवारों को भरोसा दिलाया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज जारी रख सकते हैं। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी अफवाह, अपुष्ट सूचना या भ्रामक खबर से प्रभावित न हों।

    हरियाणा सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के पात्र नागरिकों को समय पर, आसानी से और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र लाभार्थियों को इलाज लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों और सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

    #AyushmanBharat #HaryanaHealth #IMACall #HaryanaNews #Healthcare #DanikKhabar

  • images - 2026-09-02T165213.032.jpg
    02/09/26 |

    हरियाणा ने जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) संशोधन अधिनियम 2024 को अपनाया 

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : पर्यावरण से जुडे कामकाज को बेहतर बनाने और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस (कारोबार में आसानी) को बढावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, हरियाणा राज्य ने जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को अपनाया है। इसके साथ ही, राज्य में लागू जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) अधिनियम 1974 में किए गए संशोधनों को प्रभावी बना  दिया गया है। 

    अवगत करवाया जाता है कि जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) अधिनियम, 1974 को जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रण करने, तथा पानी की शुद्धता बनाए रखने या उसे बहाल करने के मकसद से लागू किया गया था। 

    जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 कई महत्वपूर्ण सुधार लाता है। इनका मकसद नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाना, जुर्माने को तर्कसंगत बनाना और आपसी भरोसे पर आधारित अनुपालन व्यवस्था को बढावा देना है। इसके साथ ही पर्यावरण की प्रभावी सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।  

    राज्य सरकार ने यह कदम ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस, नियमों को सरल बनाने और अनुपालन के बोझ को कम करने की नीति के तहत उठाया है। साथ ही, जल संसाधनों की सुरक्षा और तय पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के मूल उद्देष्य को भी बनाए रखा गया है।  

    हरियाणा द्वारा संशोधित प्रावधानों को अपनाने से जल अधिनियम के दायरे में आने वाले उद्योगों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक अधिक कुशल नियामक व्यवस्था बनने की उम्मीद है। ये सुधार अनावष्यक प्रकियात्मक बोझ को कम करने, खुद से नियमों का पालन करने को बढावा देने और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे, और इन सबके बावजूद जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  

    संशोधित ढाचें में कुछ छोटे उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई की जगह मौद्रिक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, बिना मंज़ूरी के यूनिट चलाने जैसे गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी। संशोधनों में यूनिट स्थापित करने और चलाने की मंज़ूरी देने, उसे अस्वीकार करने और रद्द करने के लिए एकसमान दिशानिर्देश; नियमों के उल्लंघन से निपटने के लिए न्याय निर्णयन प्रक्रिया के जरिए एक व्यवस्थित तंत्र; और नियायक ढांचे के तहत जवाबदेही में सुधार के प्रावधान भी शामिल हैं।  

    हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में संशोधित प्रावधानों को लागू करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा। बोर्ड संशोधित कानूनी  ढांचे और लागू पर्यावरण मानकों के अनुसार निगरानी, निरीक्षण और प्रर्वतन की गतिविधियां जारी रखेगा। 

    राज्य सरकार का हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्थानीय निकार्यों और संबंधित पक्षों से आग्रह है कि वे संशोधित प्रावधानों का पालन करें और राज्य की नदियों व जल निकायों को स्वच्छ रखने के लिए टिकाऊ तौर-तरीके अपनाएं। 

    #HaryanaGovernment #WaterAct2024 #EaseOfDoingBusiness #PollutionControl #HaryanaNews #HSPCB #EnvironmentNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-02T162635.295.jpg
    02/09/26 |

    हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के किए तबादले, आदेश जारी

    हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से बुधवार, 2 सितंबर 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 6 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां व अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

    प्रमुख आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां:

    • अनिरुद्ध यादव (IAS: 2023): जो अब तक नारनौल के नगराधीश (SDO Civil) और हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट के डिप्टी एमडी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोनू भट्ट (IAS: 2021) का प्रभार संभाला है।

    • अदिति सिंघानिया (IAS: 2024): जो गुरुग्राम में बतौर ए.सी. (U.T.) तैनात थीं, उन्हें अब एलेनहाबाद का नया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने Paras Bhagoria (HCS) का स्थान लिया है।

    • राहुल कनवारिया (IAS: 2024): अंबाला में ए.सी. (U.T.) के पद पर तैनात रहे राहुल कनवारिया को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने गुरविंदर सिंह (HCS) की जगह यह प्रभार संभाला है।

    • रुहानी (IAS: 2024): रेवाड़ी में ए.सी. (U.T.) के रूप में सेवाएं दे रहीं रुहानी को फिरोजपुर झिरका का नया SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लक्ष्मी नारायण (HCS) का स्थान लिया है।

    • सुमन यादव (IAS: 2024): यमुनानगर में ए.सी. (U.T.) के पद पर तैनात सुमन यादव को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने रमित यादव (HCS) का प्रभार लिया है।

    • योगेश दिलहोर (IAS: 2024): सोनीपत में ए.सी. (U.T.) के रूप में कार्यरत योगेश दिलहोर को डबवाली का नया SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने वेद प्रकाश (HCS) की जगह ली है।

    प्रमुख एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले:

    • विजेंद्र हुड्डा (HCS: 2013): चरखी दादरी के सीईओ जिला परिषद और सीईओ डीआरडीए के पद पर कार्यरत विजेंद्र हुड्डा को अब उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ चरखी दादरी का जिला नगर आयुक्त (District Municipal Commissioner) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हरबीर सिंह (HCS) के कार्यभार कोRelieve किया है।

    • वेद प्रकाश (HCS: 2016): डबवाली से स्थानांतरित कर हिसार नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner Municipal Corporation) नियुक्त किया गया है।

    • लक्ष्मी नारायण (HCS: 2019): फिरोजपुर झिरका से तबादला कर नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नलहर का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।

    • रमित यादव (HCS: 2020): उचाना कलां से स्थानांतरित कर गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

    • गुरविंदर सिंह (HCS: 2023): पेहोवा से तबादला कर नारनौल का नया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने अनिरुद्ध यादव (IAS) का स्थान लिया है।

    • पारस भागोरिया (HCS: 2023): एलेनहाबाद से स्थानांतरित कर करनाल नगर निगम का संयुक्त आयुक्त (Joint Commissioner) नियुक्त किया गया है।

    सरकार की ओर से जारी इन आदेशों के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

    #HaryanaGovernment #IAS_HCS_Transfer #Bureaucracy #AdministrativeReshuffle #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-02T160457.250.jpg

    सोलन: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सेब से लदी पिकअप पलटी; सड़क पर बिखरीं पेटियां, यातायात प्रभावित

    सोलन, 2 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर हिमाचल प्रदेश के सोलन में शमलेच के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सोलन से पिंजौर की तरफ सेब लेकर जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को गंभीर चोट आई।

    हाईवे पर फैलीं सेब की पेटियां, पुलिस ने खुलवाया जाम

    पिकअप पलटने के कारण सेब से भरी पेटियां बीच सड़क पर बिखर गईं, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई और यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी पेटियों को एक तरफ हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

    ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है शमलेच, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि शमलेच का यह क्षेत्र अब हादसों का 'ब्लैक स्पॉट' बनता जा रहा है, जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि महज दो दिन पहले भी इसी स्थान पर लकड़ी से भरा एक ट्रक पलट गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाईवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर करने की मांग की है।

    #SolanNews #ShimlaHighway #HimachalPradesh #RoadAccident #Solan #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T160048.465.jpg
    02/09/26 |

    करनाल: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई; 1.5 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

    करनाल, 2 सितंबर (अन्‍नू): करनाल जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सेल इंचार्ज उप-निरीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार महिला की पहचान नुसरत (पत्नी मोहम्मद मंजूर), मूल निवासी गांव पूर्णिया (थाना सिरसी, बिहार) और हाल किरायेदार मकान चरण कांत, गली नंबर-1, दुर्गा कॉलोनी (करनाल) के रूप में हुई है।

    कब्जे से 1.525 किलो गांजा बरामद; NDPS एक्ट में मामला दर्ज

    पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदेह के आधार पर महिला को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 1 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ की बरामदगी के आधार पर थाना सेक्टर-32/33 करनाल में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    शौक पूरे करने और जल्दी अमीर बनने के लिए शुरू की तस्करी

    प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला अपने शौक पूरे करने और जल्दी अमीर बनने की चाह में गांजा बेचने के अवैध धंधे में उतरी थी।

    रिमांड पर लेकर नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी पुलिस

    पुलिस आरोपी महिला को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान महिला से गांजे की सप्लाई के मुख्य स्रोत (Source) और इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। करनाल पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #KarnalNews #KarnalPolice #AntiNarcoticsCell #NDPSAct #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T155747.186.jpg
    02/09/26 |

    करनाल: दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; CIA-3 ने बरामद किया चोरी का सामान

    करनाल, 2 सितंबर (अन्‍नू): करनाल जिला पुलिस द्वारा चोरी व सेंधमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सीआईए-3 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक अजेय सागवान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों—नबी (पुत्र बलविंद्र), नीरज (पुत्र धीरा) और तोहित (पुत्र अजेय), निवासी डेहा बस्ती, चांद सराय (करनाल) को गिरफ्तार किया है।

    3 किलो तांबे का बुरादा और 54 पीतल के बुश बरामद

    अनुसंधान अधिकारी एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को डेहा बस्ती से काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सबमर्सिबल मोटर के 54 पीतल के बुश तथा करीब 3 किलोग्राम तांबे का बुरादा बरामद किया गया है।

    मेरठ रोड पर स्थित इंजीनियरिंग वर्क्स की दुकान में दिया था वारदात को अंजाम

    मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि थाना शहर करनाल में कश्मीर सिंह (निवासी करनाल) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, मेरठ रोड पर घोड़ा चौक के पास स्थित उनकी 'कश्मीर सिंह इंजीनियरिंग वर्क्स' नामक दुकान का शटर तोड़कर 28 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने तांबे का बुरादा, सबमर्सिबल मोटर के बुश और गल्ले से नकदी चोरी कर ली थी।

    अदालत ने आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

    शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है। करनाल पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    #KarnalNews #KarnalPolice #CIANews #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T155421.939.jpg
    02/09/26 |

    आईटीआई भोडियाखेड़ा में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित; फतेहाबाद पुलिस ने नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

    फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्‍नू): फतेहाबाद जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता, काउंसलिंग, उपचार एवं फॉलोअप अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम ने आईटीआई कॉलेज भोडियाखेड़ा परिसर में एक नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।

    सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

    नशा मुक्ति टीम के उप-निरीक्षक सुंदर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देती है। इसलिए प्रभावित व्यक्ति का समय पर काउंसलिंग व सही इलाज पाना बेहद जरूरी है।

    अस्पताल पहुंचकर जाना नशा पीड़ितों का हाल, 3 नए मरीजों को दी गई दवाइयां

    सेमिनार के बाद पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का दौरा कर वहां उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें नियमित इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा टीम ने फतेहाबाद शहर के 3 नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की और उन्हें उपचार के लिए आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाईं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    #FatehabadNews #DrugFreeFatehabad #HaryanaPolice #Fatehabad #AwarenessDrive #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T154333.662.jpg
    02/09/26 |

    पंचकूला: बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में PCB चिप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग; 5 शहरों की 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

    पंचकूला, 2 सितंबर (अन्‍नू): पंचकूला जिले के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) की चिप बनाने वाली कंपनी 'ICL (आइसीएल)' के प्लांट नंबर 1 और 2 में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुतायत में होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते दोनों प्लांटों को अपनी चपेट में ले लिया।

    5 शहरों से पहुंचीं 15 दमकल गाड़ियां, बड़ा हादसा टला

    हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला कंट्रोल रूम से पंचकूला सूचना भेजी गई, जिसके बाद पंचकूला, डेराबस्सी, चंडीगढ़ और नारायणगढ़ से दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    फैक्ट्री मालिक रजनीश गर्ग का करोड़ों का सामान और मशीनरी जलकर राख

    जिस ICL कंपनी में यह हादसा हुआ, उसके प्लांट नंबर 1 और 2 एक ही मालिक रजनीश गर्ग के हैं। कंपनी में PCB चिप का निर्माण होता था, जहां काफी महंगी मशीनें और कच्चा माल रखा हुआ था। शुरुआती आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में दोनों प्लांट खाक हो गए हैं और फैक्ट्री मालिक को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

    #PanchkulaNews #FireAccident #Barwala #HaryanaNews #Panchkula #DanikKhabar #BreakingNews

  • cbi (1).jpg

    बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व स्पेशल असिस्टेंट को 7 साल की कैद और 4.3 लाख रुपये जुर्माना

    नई दिल्ली/जयपुर, 02 सितंबर  (अन्‍नू): CBI द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, जयपुर स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने 1 सितंबर 2026 को बैंक धोखाधड़ी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने राजस्थान के दौसा जिले में स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (लालसोट शाखा) के तत्कालीन स्पेशल असिस्टेंट मुरारी लाल मीणा को दोषी ठहराते हुए 7 साल की सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) और 4,30,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

    अनाधिकृत "नो ड्यूज सर्टिफिकेट" जारी कर बैंक को पहुंचाया ₹83.69 लाख का नुकसान

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर 20 दिसंबर 2017 को यह मामला दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि आरोपी मुरारी लाल मीणा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 25 ऋण खातों पर बकाया लोन होने के बावजूद अनाधिकृत (unauthorized) "नो ड्यूज सर्टिफिकेट" जारी किए थे। इस फर्जीवाड़े के जरिए उसने बंधक (mortgaged) रखी गई सिक्योरिटीज को छुड़ाने में मदद की और बैंक को कुल 83,69,495 रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

    चार्जशीट और मुकदमे की सुनवाई के बाद अदालत ने सुनाया फैसला

    सीबीआई ने मामले की गहन जांच पूरी करने के बाद 28 अगस्त 2019 को आरोपी मुरारी लाल मीणा के खिलाफ आरोप-पत्र (Charge-sheet) दाखिल किया था। इसके बाद 23 जनवरी 2024 को अदालत द्वारा आरोप तय किए गए थे। पूरे मामले की सुनवाई (Trial) के बाद सीबीआई अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए यह कठोर सजा सुनाई।

    #CBINews #BankFraudCase #CBICourt #JaipurNews #Rajasthan #DausaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T152420.554.jpg
    02/09/26 |

    फतेहाबाद: शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन के बिस्तर में घुसा बेहद जहरीला 'कॉमन करैत' सांप, स्नेकमैन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

    फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मोहम्मदपुर सोतर गांव के पास स्थित शराब ठेके पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन शिवम दूबे रात को अपने बिस्तर पर सो रहे थे, तभी उनकी पीठ पर कुछ टकराने और रेंगने जैसा महसूस हुआ। खुजली होने पर जब शिवम ने हाथ लगाया तो उन्हें रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। उठकर देखने पर उनके होश उड़ गए—बिस्तर में एक बेहद जहरीला सांप बैठा था।

    बहादुरी से काम लेकर ठेकेदार को किया फोन, काउंटर पर चढ़कर बचाई जान

    सांप को देखते ही शिवम घबराए जरूर, लेकिन उन्होंने बिना शोर मचाए और बिना किसी हलचल के खुद को संभाला। वे तुरंत वहां से भागकर काउंटर पर चढ़ गए और अपने मोबाइल से ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। ठेकेदार ने बिना देरी किए स्नेकमैन पवन जोगपाल को मौके पर बुलाया।

    स्नेकमैन ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, जंगलों में छोड़ा

    सूचना मिलते ही पहुंचे स्नेकमैन पवन जोगपाल ने कड़ी मशक्कत के बाद बिस्तर में छिपे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद सेल्समैन और ठेकेदार ने राहत की सांस ली।

    एक्सपर्ट बोले: देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में शामिल है 'कॉमन करैत'

    स्नेक एक्सपर्ट पवन जोगपाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप 'कॉमन करैत' (Common Krait) है, जो भारत की 4 सबसे खतरनाक और जहरीली सांपों की प्रजातियों में से एक है। यह सांप अक्सर रात के समय सक्रिय होता है और गर्मी या शिकार की तलाश में इंसानों के बिस्तर तक पहुंच जाता है। इसका काटना जानलेवा हो सकता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

    #FatehabadNews #SnakeRescue #HaryanaNews #CommonKrait #Fatehabad #DanikKhabar #BreakingNews

  • 1000950725.jpg
    02/09/26 |

    आज का राशिफल — बुधवार, 2 सितंबर 2026

    ♈ मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर में आपकी बात प्रभावशाली रहेगी। जीवनसाथी या बुजुर्ग से बात करते समय कठोर भाषा से बचें।

    कैरियर: नेतृत्व और तुरंत निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। अधूरी जानकारी पर कोई वादा न करें।

    लाभ/हानि: रुका हुआ भुगतान मिल सकता है; वाहन, स्वास्थ्य या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: धातु, कोयला और रक्षा शेयरों में अवसर मिल सकते हैं। तेज उछाल का पीछा न करें।

    बिजनेस: नया प्रस्ताव उपयोगी हो सकता है; भुगतान और आपूर्ति की शर्तें लिखित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप, एसिडिटी और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10

    मूड: साहसी, किंतु अधीर

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20–11:15 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित कर हनुमान चालीसा पढ़ें।

    🔴 ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने खर्च या संपत्ति संबंधी विषय को शांतिपूर्वक सुलझाएं।

    कैरियर: पर्दे के पीछे किया गया परिश्रम लाभ देगा। गोपनीय जानकारी साझा न करें।

    लाभ/हानि: यात्रा अथवा घरेलू आवश्यकता पर अचानक खर्च हो सकता है। उधार देने से बचें।

    शेयर बाजार: फार्मा और मजबूत लार्ज-कैप अपेक्षाकृत सुरक्षित रह सकते हैं। पेंट, टायर और विमानन में सावधानी रखें।

    बिजनेस: दूरस्थ ग्राहक से संपर्क बनेगा; अग्रिम भुगतान लेना बेहतर रहेगा।

    स्वास्थ्य: नींद, आंखों, गले और शुगर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: शांत, थोड़ा चिंतित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20–10:15 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: भगवान शिव को जल और सफेद पुष्प अर्पित करें।

    🔴 ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सलाह पारिवारिक समस्या सुलझाएगी।

    कैरियर: लेखन, मीडिया, तकनीक, बिक्री और मार्केटिंग में अच्छा अवसर मिलेगा।

    लाभ/हानि: अतिरिक्त आय या पुराना भुगतान मिल सकता है। ऑनलाइन लेनदेन दोबारा जांचें।

    शेयर बाजार: चुनिंदा IT और टेलीकॉम शेयरों पर नजर रखें; लाभ मिलने पर आंशिक निकासी करें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क से नया ग्राहक जुड़ सकता है। डिजिटल प्रचार प्रभावी रहेगा।

    स्वास्थ्य: आंखों, कंधों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साहित और जिज्ञासु

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:00 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित कर पक्षियों को हरा चारा दें।

    🔴 ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: घर की जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता अथवा जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे। समय पर काम पूरा करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: आय सामान्य रहेगी, लेकिन घरेलू सामान या स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग और मजबूत FMCG में चुनिंदा अवसर मिल सकते हैं। गिरते शेयर में जल्दबाजी से औसत न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान मिल सकता है। उधार और भावनात्मक निर्णय सीमित रखें।

    स्वास्थ्य: पेट, छाती, सर्दी और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: संवेदनशील, पर जिम्मेदार

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:05 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दूध या चावल दान करें।

    🔴 ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी सदस्य पर अपनी बात थोपने से विवाद हो सकता है।

    कैरियर: प्रस्तुति, राजनीति, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन दिखावे या मनोरंजन पर खर्च नियंत्रित करें।

    शेयर बाजार: रक्षा, बिजली और पूंजीगत सामान पर नजर रख सकते हैं। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली संभव है।

    बिजनेस: बड़े ग्राहक या अधिकारी से मुलाकात लाभकारी होगी। दस्तावेज अच्छी तरह जांचें।

    स्वास्थ्य: हृदय, रक्तचाप, आंखों और गर्मी से संबंधित परेशानी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी और प्रभावशाली

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:12–3:02 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

    🔴 ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: छोटी बातों में दोष निकालने से बचें। शांत संवाद से गलतफहमी दूर होगी।

    कैरियर: दस्तावेज, लेखा, विश्लेषण और योजना संबंधी कार्य सफल होंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कर, बीमा या पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है।

    शेयर बाजार: फार्मा, हेल्थकेयर और चुनिंदा IT में अवसर देखें। अत्यधिक ट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: हिसाब-किताब ठीक करने और लागत घटाने का अच्छा दिन है।

    स्वास्थ्य: पाचन, त्वचा, नसों और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: व्यावहारिक, थोड़ा चिंतनशील

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:25–11:20 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर जरूरतमंद को हरी मूंग दें।

    🔴 ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन शाम तक समाधान संभव है। अहंकार से बचें।

    कैरियर: साझेदारी और जनसंपर्क से लाभ होगा। निर्णय लेने में अनावश्यक देरी न करें।

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी, पर विलासिता और खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: मजबूत निजी बैंक और उपभोक्ता शेयरों पर नजर रखें। तेल-संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी जरूरी है।

    बिजनेस: साझेदार के साथ खातों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करें।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी, शुगर और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: मिलनसार, पर असमंजस में

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:05–4:55 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित कर सफेद मिठाई बांटें।

    🔴 ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: पुराने विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया न दें। संतान या छोटे सदस्य को आपके सहयोग की जरूरत होगी।

    कैरियर: प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए प्रमाण और दस्तावेज सुरक्षित रखें।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने की संभावना है; कानूनी या स्वास्थ्य संबंधी खर्च भी संभव है।

    शेयर बाजार: ऊर्जा, धातु और रक्षा में तेज उतार-चढ़ाव से अवसर बन सकते हैं। बड़ा जोखिम न लें।

    बिजनेस: पुराना विवाद सुलझ सकता है। साझेदारी में लिखित सहमति आवश्यक है।

    स्वास्थ्य: पेट, संक्रमण, चोट और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: दृढ़, किंतु उग्र

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:15–11:05 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: गहरा लाल

    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और गुड़-चना दान करें।

    🔴 ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: संतान या छोटे भाई-बहन से सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

    कैरियर: शिक्षा, कानून, प्रशासन और सलाहकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है। जल्द लाभ के लालच में पैसा न लगाएं।

    शेयर बाजार: इंफ्रा, रेलवे और पूंजीगत सामान के मजबूत शेयर देखें; पुष्टि के बाद ही प्रवेश करें।

    बिजनेस: विस्तार का विचार अच्छा है, लेकिन खर्च और मांग का आकलन पहले करें।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर, लिवर और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: आशावादी और सक्रिय

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:00 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित कर केले का दान करें।

    🔴 ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: घर, भूमि या वाहन से संबंधित चर्चा होगी। माता-पिता की सलाह उपयोगी रहेगी।

    कैरियर: अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अनुशासन और निरंतरता से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आय स्थिर रहेगी; संपत्ति अथवा मरम्मत पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: मजबूत बैंक, बिजली और इंफ्रा शेयरों में लंबी अवधि की गुणवत्ता देखें। इंट्राडे में सीमित जोखिम रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक और सरकारी काम से लाभ संभव है। कागजी प्रक्रिया पूरी रखें।

    स्वास्थ्य: घुटने, हड्डियां, त्वचा और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: गंभीर और अनुशासित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20–10:10 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनिदेव के नाम से तिल के तेल का दीपक जलाएं।

    🔴 ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: भाई-बहन या पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कही बात गलत समझी जा सकती है।

    कैरियर: तकनीक, संचार और नए विचारों से लाभ होगा। नेटवर्किंग प्रभावी रहेगी।

    लाभ/हानि: छोटी आय बढ़ सकती है, लेकिन गैजेट या यात्रा पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: टेलीकॉम, डिजिटल और चुनिंदा IT शेयरों में अवसर मिल सकते हैं। बाजार की कमजोरी को नजरअंदाज न करें।

    बिजनेस: ऑनलाइन प्रचार और नए संपर्क लाभ देंगे। ग्राहक की साख जांचकर उधार दें।

    स्वास्थ्य: पैरों, नसों, नींद और रक्तसंचार का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: रचनात्मक और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:10–5:00 बजे

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को काला तिल या उड़द दान करें।

    🔴 ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: घर में प्रेम रहेगा, लेकिन आर्थिक विषय पर स्पष्ट बातचीत जरूरी है। बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा।

    कैरियर: रचनात्मक और सलाहकारी कार्यों में प्रशंसा मिलेगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की संभावना है; धार्मिक या पारिवारिक कार्य पर खर्च हो सकता है।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और मजबूत लार्ज-कैप पर नजर रखें। अफवाह के आधार पर खरीदारी न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा ऑर्डर मिल सकता है। भुगतान की समय-सीमा तय करें।

    स्वास्थ्य: पैरों, पाचन, नींद और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: भावुक, शांत और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:00 बजे

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण कर पीली वस्तु दान करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • image001_20260902114845_fbd34d.jpg
    02/09/26 |

    टाइगर लैंडस्केप्स कार्यशाला: भारत में संरक्षण, इको-टूरिज्म और स्थानीय आजीविका का नया अध्याय

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में 'टाइगर लैंडस्केप्स: संरक्षण, जैव-अर्थव्यवस्था और इको-टूरिज्म - आजीविका और आय सृजन के आधार' विषय पर 2-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

    यह कार्यशाला अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA), एशियाई विकास बैंक (ADB) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा संयुक्त रूप से 2-3 सितंबर, 2026 के दौरान आयोजित की जा रही है।

    चर्चाओं में बाघ वाले इलाकों (टाइगर लैंडस्केप्स) को प्राकृतिक पूंजी के रूप में पहचानने, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के महत्व को उजागर करने और यह पता लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि कैसे संरक्षण, जैव-अर्थव्यवस्था और इको-टूरिज्म टिकाऊ आजीविका, स्थानीय आय सृजन और दीर्घकालिक पारिस्थितिक सुरक्षा के मुख्य चालक बन सकते हैं।

    उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, यादव ने 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत भारत की उल्लेखनीय संरक्षण यात्रा पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि बाघों का अस्तित्व वनों, घास के मैदानों, नदियों, शिकार प्रजातियों, वन्यजीव गलियारों और स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाघ वाले इलाके मूल्यवान प्राकृतिक पूंजी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो जल सुरक्षा, कार्बन सोखने (कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन), जलवायु विनियमन, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका सहायता जैसी महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं प्रदान करते हैं।

    मंत्री ने प्रजाति-केंद्रित संरक्षण से आगे बढ़कर एकीकृत लैंडस्केप प्रबंधन की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो एक साथ पारिस्थितिक सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाए। उन्होंने प्रकृति-आधारित समाधानों, नवीन वित्तपोषण तंत्र और समुदाय-आधारित इको-टूरिज्म के महत्व पर जोर दिया।

    यादव ने जोर देकर कहा, "सामंजस्य के साथ संरक्षण और मानव-प्रकृति सह-अस्तित्व पारिस्थितिक संरक्षण का आधार होना चाहिए"। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भूमि के संरक्षण का अर्थ है गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुरक्षा, जो अंततः मानव प्रजातियों के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। मंत्री ने कहा कि दुनिया मरुस्थलीकरण, मिट्टी की नमी में कमी और मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट की चुनौती का सामना कर रही है। इस स्थिति में, प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय समुदाय की समझ और ज्ञान का उपयोग करते हुए, टाइगर लैंडस्केप का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

  • images (2).png

    मध्यप्रदेश खाद्य मंत्री राजपूत ने पूछा: कोई भी व्यापारी 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक क्यों रखेगा?

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश में कोई भी व्यापारी 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रखेगा। साथ ही, भंडार को 30 दिनों से अधिक समय तक संग्रहित नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारियों के लिए भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर नियमित रूप से भंडार की घोषणा करना अनिवार्य होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में सभी संग्राहकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

    यह सीमा राज्य सरकार या उसके द्वारा अधिकृत किसी प्राधिकरण द्वारा, विशेष रूप से सरकारी खाते पर किसी डीलर के माध्यम से, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए रखे गए स्टॉक पर लागू नहीं होगी।

    थोक उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की सीमा

    कोई भी थोक उपभोक्ता, जो उत्पादन, उपभोग या किसी अन्य रूप में कच्चे माल के तौर पर प्रति माह 10 मीट्रिक टन चीनी का उपभोग करता है, उसे 15 दिनों से अधिक समय तक चीनी का भंडारण नहीं करना चाहिए। थोक उपभोक्ता से तात्पर्य मिठाई बनाने वालों, शीतल पेय निर्माताओं, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों आदि से है, जिन्होंने चालू माह को छोड़कर पिछले एक वर्ष के दौरान औसतन कम से कम 100 मीट्रिक टन चीनी का मासिक उपभोग किया है।संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 250524_HomePage_c552d5fa-ffb7-4609-b4bc-a86057153004.jpg

    निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब कारोबार और तस्करी पर विशेष निगाह,राज्य में कई स्थानों पर एक साथ की कार्रवाई : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, जयपुर।

    प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।

      आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 

    बीकानेर शहर एवं नोखा में आबकारी निरोधक दल ने कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए। श्रीगंगानगर के ग्रामीण क्षेत्र में दबिश कार्रवाई में 100 लीटर वाॅश नष्ट किया। पाली जिले के सोजत में अवैध मदिरा पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया। टोंक के मालपुरा वृत्त में दबिश की कार्रवाई में 1200 लीटर वाॅश नष्ट किया गया।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • TN5-Bhopal010926081625.jpg

    ऊंचाई तक पहुंचना मुश्किल नहीं है, चुनौती है उस ऊंचाई पर बने रहना: उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, भोपाल।

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भोपाल स्थित पीआईएमआर के दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान में नए प्रवेश पाने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि नए छात्रों के लिए यह मार्गदर्शन कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने छात्रों से पूरी गंभीरता से अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, जिसे 'जनरेशन जी' कहा जाता है, ऐसे समय में भारत का नेतृत्व कर रही है जब भारत तेजी से बदल रहा है। यह युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है। सरकार द्वारा अवसंरचना और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मजबूत अवसंरचना होने से विभिन्न क्षेत्रों में विकास में तेजी आती है और देश की प्रगति और विस्तार की गति तेज होती है।

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गति, व्यापकता और कौशल पर विशेष जोर दिया है। देश के विकास के लिए कुशल मानव संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे देश में न केवल रोजगार के अवसरों की कमी है, बल्कि आवश्यक कौशल से युक्त मानव संसाधन तैयार करना भी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस संदर्भ में ऐसे शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने छात्रों से अपनी पढ़ाई, डिग्री और आगे की शिक्षा पर पूर्ण ध्यान देने और भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिखर तक पहुंचना जितना कठिन है, उस पर टिके रहना उतना ही कठिन है। इसलिए सफलता प्राप्त करने और उसे बनाए रखने के लिए शिष्टाचार, संस्कृति और मजबूत चरित्र आवश्यक हैं।

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा को निरंतर निखारना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को जिस संस्थान में प्रवेश मिलेगा, वहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। अब यह छात्रों पर निर्भर है कि वे इन अवसरों का सदुपयोग करके अपना भविष्य संवारें। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने नए प्रवेश पाने वाले छात्रों को प्रवेश पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर PIMR के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु जैन, निदेशक डॉ. अनिल बाजपेयी, प्रधानाचार्य डॉ. रेनू यादव के साथ-साथ नए प्रवेश पाने वाले छात्र, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-09-02T122006.869.jpg
  • images (1).png

    आयुष्मान भारत निरामयम योजना में अनियमितता पर दो अस्पतालों पर एफआईआर : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, भोपाल।

    आयुष्मान भारत निरमायम योजना में अनियमितताओं के संबंध में भोपाल के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया है। शिकायतों, अभिलेखों की जांच और फील्ड ऑडिट के आधार पर यशस्वी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बाईपास चौराहा और मारुति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आनंद नगर, पिपलानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद शाह ने कहा कि योजना के लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की प्राथमिकता है। नियमों के अनुसार अनियमितताओं के संबंध में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोषी या आपराधिक जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण विचार-विमर्श और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled-1.jpg
    02/09/26 |

    भारत-अफ़गानिस्तान Joint Working Group की बैठक: व्यापार, निवेश और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर बनी सहमति

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - भारत-अफ़गानिस्तान जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG) ने व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग में भारत और अफ़गानिस्तान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, कस्टम्स, रेगुलेटरी अथॉरिटी और डिप्लोमैटिक मिशन के प्रतिनिधि शामिल थे।

    दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच व्यापार को और आसान बनाने तथा व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

    चर्चा के मुख्य क्षेत्रों में व्यापार को आसान बनाना और कस्टम्स सहयोग, अफ़गान व्यापारियों के लिए वीज़ा सुविधा, बैंकिंग और वित्तीय सहयोग, फार्मास्युटिकल और कृषि व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश और व्यापार को बढ़ावा देना, टैरिफ में छूट, कार्गो कनेक्टिविटी और बंदरगाह से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

    दोनों पक्ष संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और पहचाने गए क्षेत्रों में आगे की कार्रवाई करने पर सहमत हुए। इन क्षेत्रों में कस्टम्स और डेटा-शेयरिंग में बेहतर सहयोग, फार्मास्युटिकल और कृषि में रेगुलेटरी सहयोग, बेहतर व्यापार कनेक्टिविटी, और निवेश तथा बिज़नेस-टू-बिज़नेस संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है।

    यह मीटिंग सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने भारत-अफ़गानिस्तान के बीच व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और चर्चा किए गए मुद्दों पर लगातार बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

  • images.png

    मौसमी बीमारियों को लेकर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग अलर्ट—जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, जयपुर।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में मौसमी बीमारियों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं स्क्रब टाइफस सहित स्वाइन फ्लू पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय एवं क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम, त्वरित पहचान और समय पर उपचार के लिए फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक स्तर पर रेपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आउटब्रेक की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

    इस संबंध में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मौसमी बीमारियों, टीबी मुक्त भारत अभियान, सेल्फ मॉनिटरिंग एवं चिकित्सा संस्थानों की संचालन प्रक्रिया सहित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सुनिश्चित की जाए।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, एंटी लार्वा, एंटी एडल्ट एवं सोर्स रिडक्शन जैसी गतिविधियां लगातार संचालित की जाएं। इन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ संवेदनशील एवं अधिक प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाए।

    उन्होंने निर्देश दिए कि अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में अलग से बेड आरक्षित रखे जाएं। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को आइसोलेट करने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन की व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए।

    निदेशक जनस्वास्थ्य ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के मुख्यालय पर ठहराव को भी महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहें, ताकि बीमारी की स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स और फील्ड मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।

    बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलों में संचालित गतिविधियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ. शर्मा ने जिलावार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला टीबी अधिकारियों से फीडबैक लिया और एक्स-रे एवं सीबी नॉट मशीनों की उपयोगिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि उपलब्ध मशीनों एवं अन्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए टीबी की जल्द पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चिकित्सा संस्थानों के संचालन में निर्धारित सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर, निदेशक एड्स डॉ. सुशील कुमार परमार, ओएसडी एनएचएम संतोष गोयल, अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. नरोत्तम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-09-02T114401.370.jpg

    मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के पक्के मोर्चे का दूसरा दिन, ट्रैफिक डायवर्ट

    चंडीगढ़ , 02 सितंबर (अभिकान्त) : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। पंजाब के 32 किसान संगठनों की ओर से सात दिन के पक्के मोर्चे के ऐलान के बाद बॉर्डर पर किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चे पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है। आईसर इंस्टीट्यूट से जगतपुरा की तरफ आने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया है और सड़क के एक हिस्से से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकाला जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने दावा किया है कि मोर्चे में 20 हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके हैं। इससे पहले फेज-11 स्थित कैंडी होटल में किसान नेताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। फेज-11 से जगतपुरा तक सड़क के एक हिस्से पर भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने के कारण मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर यातायात काफी प्रभावित हुआ है। सेक्टर-48 के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की जगह कम पड़ गई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने उस तरफ वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं।

    इस सात दिवसीय पक्के मोर्चे के दौरान किसान संगठनों के कई शीर्ष नेता मंच से किसानों को संबोधित कर रहे हैं। इनमें बीकेयू-राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल, बीकेयू-टोंग के अध्यक्ष हरविंदर सिंह रंधावा, बीकेयू-डकोंदा के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल, बीकेयू-कादियां के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां, बीकेयू-मशहूर के अध्यक्ष रेशम सिंह और एसकेएम पंजाब के अध्यक्ष परमजीत सिंह समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इसके अलावा राजिंदर सिंह घुमान, कुलवंत सिंह राजेवाल और हरिंदर सिंह लखोवाल भी मोर्चे में लगातार मौजूद रहकर नेतृत्व कर रहे हैं।

    किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उनकी लंबित मांगों को लेकर अब सरकार को जवाब देना होगा और मुद्दों पर एक-एक मीटर का हिसाब देना होगा। इस आंदोलन के दौरान भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध, पानी से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान, नए कानूनों को लेकर आपत्तियां और फसलों पर मुआवजे व एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें मुख्य रूप से उठाई जा रही हैं। किसान संगठनों का कहना है कि सात दिन के इस पक्के मोर्चे के जरिए सरकार पर अपनी मांगों को पूरा करने का कड़ा दबाव बनाया जाएगा।

    #MohaliBorder #FarmersProtest #ChandigarhTraffic #SKMPunjab #BKURajewal #DanikKhabar

  • 1.jpg
    02/09/26 |

    गुरुग्राम: RTI की अनदेखी पड़ी भारी; राज्य सूचना आयोग ने DTP बाठ पर लगाया ₹25,000 का जुर्माना

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गुरुग्राम : हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई (RTI) आवेदनों को ठंडे बस्ते में डालने और मांगी गई जानकारियां न देने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने सुनवाई के दौरान गुरुग्राम के जिला नगर योजनाकार (DTP Enforcement) अमित बाठ को दोषी पाते हुए उन पर ₹25,000 का अधिकतम जुर्माना ठोक दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक आवेदक ने डीटीपी कार्यालय से अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आवेदक ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया।

    आयोग की सख्त टिप्पणी:

    आयोग की सुनवाई के दौरान जन सूचना अधिकारी (DTP अमित बाठ) न तो संतोषजनक जवाब दे सके और न ही जानकारी न देने की कोई ठोस वजह बता पाए। इस पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा आरटीआई कानून की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    आयोग ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अधिकारी के मासिक वेतन से जुर्माने की राशि काटकर सरकारी खजाने में जमा कराई जाए। साथ ही आवेदक को तुरंत पूरी और सटीक जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई से आरटीआई मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

    #GurugramNews #RTIAct #StateInformationCommission #GurugramDTP #AdministrativeAction #HaryanaNews #BreakingNews #GurugramUpdates

  • 2.jpg

    जम्मू-कश्मीर: अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंगल टनल से बसों की आवाजाही शुरू; यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 अखनूर/जम्मू : जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-144A) पर सफर करने वाले यात्रियों और बस चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सीमा सड़क संगठन (BRO) और एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) के बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के तहत सुंगल टनल (Sungal Tunnel) से अब बसों की नियमित आवाजाही की अनुमति दे दी गई है।

    पहले इस सुरंग से केवल छोटे वाहनों को ही ट्रायल के रूप में निकाला जा रहा था, लेकिन अब भारी यात्री वाहनों (बसों) के लिए भी इसे खोल दिया गया है। इससे चौका नाला और सुंगल के खतरनाक मोड़ वाले पहाड़ी रास्ते से राहत मिल गई है।

    सामरिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण:

    जम्मू से अखनूर, नौशेरा, राजौरी और पुंछ जाने वाली बसें अब सीधे इस टनल से होकर गुजरेंगी। इससे लगभग 20 से 25 मिनट के समय की बचत होगी और बार-बार लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

    स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इस टनल के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और सेना के वाहनों की आवाजाही को भी नई गति मिलेगी।

    #JammuKashmir #JammuPoonchHighway #SungalTunnel #AkhnoorNews #PoonchUpdates #InfrastructureNews #BreakingNews #JKUpdates

  • 3.jpg
    02/09/26 |

    ठाणे: 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

    परिजनों की शिकायत पर ठाणे पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान दर्ज कर आगे की तफ्तीश जारी है।

    #ThaneNews #MumbaiUpdates #CrimeUpdate #POCSOAct #ThanePolice #MaharashtraNews #BreakingNews

  • 4.jpg
    02/09/26 |

    प्रतापनगर: हथनीकुंड बैराज में मॉकड्रिल के दौरान सेना की मोटरबोट खराब; 3 जवान तैरकर निकले, 1 लापता

    जे कुमार प्रतापनगर (यमुनानगर) : यमुनानगर जिले के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित हथनीकुंड बैराज पर आपदा प्रबंधन अभ्यास (मॉकड्रिल) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के जवानों द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोटरबोट बंद हो गई, जिसके बाद नदी के तेज बहाव में 1 जवान लापता हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बचाव और राहत कार्यों का पूर्वाभ्यास करने के लिए सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें हथनीकुंड बैराज के पास अभ्यास कर रही थीं। इसी दौरान 4 जवानों को लेकर जा रही एक मोटरबोट के इंजन में अचानक खराबी आ गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया।

    बहाव में बहे जवान:

    स्थिति को भांपते हुए बोट में सवार जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। इनमें से 3 जवान तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन 1 जवान गहरे पानी और तेज करंट की चपेट में आकर लापता हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। लापता जवान को ढूँढने के लिए बैराज के डाउनस्ट्रीम इलाके में बोट्स और गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    #YamunanagarNews #PratapNagar #HathnikundBarrage #IndianArmy #MockdrillAccident #SearchOperation #BreakingNews #HaryanaNews

  • 5.jpg
    02/09/26 |

    पश्चिम बंगाल: सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगेगा जुर्माना; सरकार ने तय किया ₹100 का दंड

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 कोलकाता : सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भवनों के आसपास थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ₹100 का जुर्माना तय किया है।

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति नागरिक बोध (सिविक सेंस) को बढ़ाना और गुटखा, पान व तंबाकू खाकर दीवारों तथा सड़कों को गंदा करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।

    नियमों का सख्ती से होगा पालन:

    राज्य के नगर विकास विभाग और स्थानीय निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएं। सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं का मौके पर ही चालान काटा जाएगा।

    प्रशासन का कहना है कि जुर्माने की राशि से अधिक महत्वपूर्ण लोगों को जागरूक करना है, ताकि कोलकाता सहित पूरे राज्य के शहरों और कस्बों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाया जा सके।

    #WestBengalNews #KolkataNews #WestBengalGovt #CleanIndia #PublicHygiene #CleanBengal #BreakingNews #CivicSense

  • image004_20260901181329_bb7073.jpg
    02/09/26 |

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की डीपीएसयू के कामकाज की समीक्षा; ₹1.8 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का बना रिकॉर्ड

    आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) के वार्षिक कामकाज की समीक्षा की। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को (रक्षा उत्पादन) सचिव संजीव कुमार तथा डीपीएसयू के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों (सीएमडी) ने अपने-अपने संस्थानों के कामकाज, प्रमुख उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

    रक्षा मंत्री ने स्वदेशी उत्पादन और विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियां विकसित करने, रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने, आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने तथा प्रमुख परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में डीपीएसयू की प्रगति की समीक्षा की।

    रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक सशक्त रक्षा औद्योगिक आधार तैयार करने में डीपीएसयू के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी 16 डीपीएसयू विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां दर्ज कर रहे हैं। श्री सिंह ने डीपीएसयू के निरंतर समर्पण व उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में भारत ने लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हासिल किया, जिसमें डीपीएसयू का योगदान करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये रहा है। रक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने की दिशा में देश की महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक बताया।

    राजनाथ सिंह ने डीपीएसयू से समय पर वितरण सुनिश्चित करने, आयात पर निर्भरता कम करने, अनुसंधान एवं विकास को तकनीकी नेतृत्व में बदलने, रक्षा निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, पूंजीगत व्यय कैपेक्स के विस्तार के साथ उत्पादकता बढ़ाने, स्टार्टअप और एमएसएमई को अधिक सहयोग देने तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डीपीएसयू की प्रगति केवल आर्थिक या औद्योगिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री ने हाल के वैश्विक संघर्षों ने दिखाया है कि किसी भी देश के लिए भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला, जरूरत पड़ने पर उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ाने की क्षमता, आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, तेज मरम्मत क्षमता और लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों के दौरान उत्पादन जारी रखने की क्षमता कितनी महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम के दौरान सात डीपीएसयू यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), बीईएमएल और मिधानी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की इक्विटी हिस्सेदारी पर कुल 3,951 करोड़ रुपये के लाभांश के चेक रक्षा मंत्री को सौंपे।

  • WhatsAppImage2026-09-01at5.25.55PM_20260901180211_77f543.jpg
    02/09/26 |

    आसमान छूती नारी शक्ति: शक्ति शर्मा ने एयर वाइस मार्शल बनकर रचा नया इतिहास

    आरएस अनेजा, 2 सितम्बर नई दिल्ली - भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या इसके समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार ग्रहण किया।

     

    एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा शाखा में शामिल हुईं और वे अपने नए पद पर व्यापक अनुभव लेकर आई हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों, क्षेत्रीय वायुसेना केंद्रों, कमान मुख्यालयों और वायु मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

    शक्ति शर्मा ने अपने पूरे करियर के दौरान कई अहम संस्थागत गतिविधियों का नेतृत्व किया, जिनमें शैक्षणिक एवं रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना की ‘चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना शामिल है। उन्होंने कपूरथला के सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए त्रि-सैन्य से सैनिक स्कूल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास भी रचा है।

     

    यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की कार्य यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है। वे तीन दशकों से अधिक की शानदार सेवा के साथ आने वाली पीढ़ियों को “शान के साथ आसमान छूने” के लिए प्रेरित करती रही हैं।

  • 6.jpg

    गोवा: इंडिगो विमान के इंजन में हवा में आई खराबी; 229 यात्रियों की हुई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गोवा : गोवा से नई दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब हवा में अचानक विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते विमान को तुरंत गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे 229 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद जब विमान लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक इंजन के बंद (फेल) होने का संदेह हुआ। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपात स्थिति की जानकारी दी।

    एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की इमरजेंसी:

    पायलट की कॉल मिलते ही सुबह 9:25 बजे मोपा एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' लागू कर दी गई और दमकल व एम्बुलेंस गाड़ियों को रनवे पर मुस्तैद कर दिया गया। करीब 9:50 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई, जिसके बाद प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    इंडिगो का बयान और डीजीसीए जांच:

    घटना पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को वापस गोवा उतारा गया। यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट और दूसरी वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।

    #GoaNews #IndiGo #EmergencyLanding #AviationSafety #GoaAirport #GoaToDelhi #BreakingNews #IndiGoFlight

  • 7.jpg
    02/09/26 |

    गन्नौर: लापरवाही और बैठकों से अनुपस्थिति पर बड़ी कार्रवाई; तहसीलदार ललिता तत्काल प्रभाव से निलंबित

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गन्नौर/सोनीपत : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में तैनात तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ललिता के खिलाफ समाधान शिविरों, सीएम विंडो पर आने वाली जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने और उपायुक्त (DC) द्वारा बुलाई जाने वाली समीक्षा बैठकों से लगातार गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। डीसी सोनीपत द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर सरकार को निलंबन की सिफारिश भेजी गई थी।

    भिवानी अटैच और चार्जशीट के निर्देश:

    निलंबन आदेश के तहत ललिता को भिवानी उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने डीसी सोनीपत को हरियाणा सिविल सर्विसेज नियमों के तहत उनके खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर विभागीय जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    #SonipatNews #Gannaur #TehsildarSuspended #HaryanaGovernment #Bhiwani #BreakingNews #HaryanaNews #AdministrativeAction

  • History.jpeg
    02/09/26 |

    आज 2 सितंबर का इतिहास

    आज 2 सितंबर का इतिहास

    1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

    1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

    1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

    1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

    1946 - जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

    1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।

    1962 - सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

    1969 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

    1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।

    1990 - काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

    1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।

    1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

    1992 - अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

    1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

    2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

    2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

    2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

    2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

    2008 -

    कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

    भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।

    2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

  • 8.jpg
    02/09/26 |

    अंबाला: सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमला मामला; जांच के लिए अंबाला जेल पहुंची NIA की टीम

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 अंबाला : हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के तार तलाश रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए एनआईए की टीम अंबाला केंद्रीय कारागार पहुंची, जहां उन्होंने पिछले काफी समय से जेल में बंद आरोपी गुरजंट सिंह से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की।

    जांच एजेंसी के अनुसार, मूल रूप से अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला गुरजंट सिंह इस केस का महत्वपूर्ण लिंक है। आरोप है कि उसी ने सिरसा निवासी मुख्य आरोपी धीरज और उसके साथियों को हमले में इस्तेमाल किया गया हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराया था। गुरजंट के संबंध पाकिस्तान आधारित आतंकी/गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल से होने की बात भी सामने आई है।

    चार्जशीट में 9 आरोपी नामजद:

    गौरतलब है कि नवंबर 2025 में सिरसा के महिला थाने पर रात के समय यह विस्फोटक हमला किया गया था। एनआईए ने इस मामले में पंचकूला की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 2 पाकिस्तानी हैंडलर्स (शहजाद भट्टी और सोहेल अहमद) समेत कुल 9 आरोपियों को नामजद किया गया है। जेल अधीक्षक के अनुसार, एनआईए टीम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वापस लौट गई है और मिले सुरागों के आधार पर नेटवर्क के अन्य मददगारों की तलाश जारी है।

    #AmbalaNews #NIAProbe #SirsaGrenadeAttack #AmbalaJail #HaryanaNews #NationalSecurity #BreakingNews #AmbalaUpdates

  • images (3).png

    जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां,4 सितंबर को जन्माष्टमी एवं 5 सितंबर को शाम 4 बजे निकलेगी शोभायात्रा : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, जयपुर।

    जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आगामी 4 सितंबर (शुक्रवार) को जयपुर शहर के श्री गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर मानसरोवर, हरे कृष्ण मंदिर अक्षयपात्र जगतपुरा, अक्षरधाम मंदिर वैशालीनगर सहित अन्य मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 5 सितंबर को श्री गोविंददेवजी मंदिर से शाम 4 बजे शोभायात्रा रवाना होकर जलेबी चौक, सिरहड्योढ़ी बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार एवं  बगरूवालों के रास्ते होते हुए मंदिर श्री गोपीनाथ तक जाएगी। जिला कलक्टर ने जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला कलक्टर संदेश नायक ने पुलिस विभाग को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा शोभायात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नगर निगम जयपुर को मंदिरों एवं शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, पेयजल, पार्किंग, अग्निशमन एवं अन्य नागरिक सुविधाएं, मंदिर परिसरों एवं मार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने चिकित्सा विभाग को प्रमुख मंदिरों एवं शोभायात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस, चिकित्सकीय दल एवं आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ढीले तारों के दुरुस्तीकरण तथा आवश्यकतानुसार नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने ,मंदिर प्रबंधन को श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी, सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images (1).png

    राजस्थान में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, इस वर्ष 10.93 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, जयपुर।

    प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार ले रहा है। इस वर्ष जून माह तक प्रदेश में 10.85  करोड़ घरेलू और 8.45 लाख विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। वर्ष 2024 में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की यात्राओं के मामले में राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर रहा।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार अब पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बनाने पर फोकस कर रही है। इसी के तहत पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रावधान किया गया है।

    वर्ष 2023 में प्रदेश में 17 करोड़ 90 लाख देशी एवं  17 लाख विदेशी पर्यटक आए। वर्ष 2025  में इस संख्या भारी बढ़ोतरी हुई और 25 करोड़ 25 लाख देशी और 19 लाख 45 हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान का भ्रमण किया।

     राज्य सरकार का जोर पर्यटन को धार्मिक, ग्रामीण, हेरिटेज, ईको और एडवेंचर पर्यटन के साथ स्थानीय कला, हस्तशिल्प, खान-पान और लोक संस्कृति से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री स्वयं पर्यटन, देवस्थान और कला-संस्कृति से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि राजस्थान की हजारों वर्ष पुरानी विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आर्थिक विकास और रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

    नई नीतियों से निवेश और रोजगार को बढ़ावा—

    मुख्यमंत्री की पहल पर पर्यटन के विस्तार के लिए कई नई नीतियां लाई गई हैं। पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश और नई पर्यटन इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2024 लागू की गई है। इसके बाद पर्यटन विकास को व्यापक आधार देने के लिए राजस्थान पर्यटन नीति-2025 लाई गई। प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने तथा शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान करने के लिए राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 भी लागू की गई है।

    पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग के तहत 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें पर्यटन स्थलों की सुविधाओं, ब्रांडिंग और आधारभूत ढांचे के साथ विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने पर जोर है।

    आईफा और वेड इन इंडिया से बढ़ी ब्रांडिंग—

    जयपुर में आईफा अवार्ड के 25वें समारोह के आयोजन ने राजस्थान की पर्यटन, कला-संस्कृति और फिल्म क्षेत्र की वैश्विक ब्रांडिंग को नई पहचान दी। वहीं डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पहली बार वेड इन इंडिया एक्सपो आयोजित किया गया।

    घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2024 और 2025 में जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट तथा इंडियन रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट समिट एण्ड अवार्ड आयोजित किए गए।

    पर्यटकों की सुरक्षा पर भी फोकस—

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटकों, विशेषकर महिला पर्यटकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्यटक सहायता बल ने 15 फरवरी 2024 से विशेष अभियान चलाया। इसके तहत करीब 1,583 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रमुख पर्यटन स्थलों और राजकीय स्मारकों पर फरवरी 2024 से ऑनलाइन फीडबैक व्यवस्था भी शुरू की गई है।

    घूमर से राजस्थानी फूड तक, संस्कृति भी पर्यटन का हिस्सा—

    राजस्थान के पारंपरिक खान-पान और लोक संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने के लिए मरु महोत्सव, जैसलमेर एवं राजस्थान दिवस समारोह के दौरान जयपुर में राजस्थानी फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया। नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा में राजस्थानी भोजन कियोस्क स्थापित किया गया है।

    प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर पहली बार बड़े स्तर पर घूमर फेस्टिवल-2025 आयोजित किया गया। यूनेस्को इंडिया के सहयोग से 214 कलाकारों एवं हस्तशिल्प कर्मियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में 81 हेरिटेज होटल एवं संपत्तियों को हेरिटेज प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 108 फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री एवं टीवी सीरियल की शूटिंग को अनुमति दी गई।

    1.12 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने की तीर्थयात्रा—

    धार्मिक पर्यटन के साथ वरिष्ठ नागरिकों की आस्था को ध्यान में रखते हुए देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 1.12 लाख वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा कराई गई। इनमें 98,777 ने रेल और 12,963 वरिष्ठ नागरिकों ने हवाई यात्रा की। राजकीय मंदिरों में धार्मिक उत्सवों और आयोजनों के लिए पिछले दो वर्षों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। न्यास पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था भी शुरू की गई है।

    बावड़ियों, संग्रहालयों और पैनोरमा का संरक्षण—

    मुख्यमंत्री की पहल पर विरासत संरक्षण के कार्यों को भी गति दी गई है।   जयपुर के धूलारावजी बावड़ी एवं बोरा की बावड़ी, जमवारामगढ़ के जीर्णाेद्धार पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अजमेर के राजकीय संग्रहालय एवं किले के संरक्षण, जीर्णाेद्धार और उन्नयन पर 5 करोड़ रुपये के कार्य प्रगतिरत हैं। जैसलमेर, जोधपुर, मंडोर, आहड़, भरतपुर, माउंट आबू, अलवर, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर के 9 राजकीय संग्रहालयों के उन्नयन का काम भी चल रहा है।

    प्रदेश में सात पैनोरमा के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इनमें श्री महावीर जी पैनोरमा करौली, जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज पैनोरमा अजमेर, करमा बाई पैनोरमा डीडवाना-कुचामन, भामाशाह पैनोरमा चित्तौड़गढ़, राव चन्द्रसेन पैनोरमा जोधपुर, गोकुला जाट पैनोरमा भरतपुर और जैसलमेर पैनोरमा शामिल हैं।

    कला-साहित्य और वैदिक शिक्षा को भी बढ़ावा—

    कला एवं संस्कृति से जुड़ी संस्थाओं को एक करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान स्वीकृत किया गया है। वेद विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया। जयपुर में ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव’ तथा बीकानेर में राजस्थान के इतिहास में महिलाओं की स्थिति एवं भूमिका विषय पर सिम्पोजियम आयोजित किया गया।

    राज्य सरकार का लक्ष्य पर्यटन, धार्मिक आस्था, कला-संस्कृति और विरासत को एक-दूसरे से जोड़कर राजस्थान को देश ही नहीं, दुनिया के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में और मजबूत स्थान दिलाना है। इसके जरिए विरासत संरक्षण के साथ स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, युवाओं और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 49061.jpg
    02/09/26 |

    मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की : हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ के निकट बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इस नए शहर का विकास कार्य शुरू करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम-चंडीगढ़ सिटी को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आवश्यक नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित एक आधुनिक, सुनियोजित एवं टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित शहर का सुनियोजित, सतत एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरसा नदी के किनारे लगभग नौ किलोमीटर लंबे सुविकसित रिवरफ्रंट को परियोजना में शामिल किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता बढ़े और निवासियों को स्वच्छ, आकर्षक एवं मनोरंजन के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकें। उन्होंने प्रस्तावित शहर से आवागमन के लिए मजबूत एवं प्रभावी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आवागमन सुगम हो और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके।

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रस्तावित शहर न केवल क्षेत्र की बढ़ती शहरी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा होगा और राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विधायक राम कुमार एवं अजय सोलंकी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अमरजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • TN5-Bhopal010926082248.jpg

    मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री को मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश के विशाल अवसरों, बेहतर बुनियादी ढांचे और उद्योग-अनुकूल वातावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में नए निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

    बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विस्तार, निर्यात को बढ़ावा देने और क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से मध्य प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए अधिक अनुकूल वातावरण का निर्माण हो रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images.png

    राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: सितंबर महीना "साइबर सुरक्षित राजस्थान" जन-जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय

    एन.एस.बाछल, 02 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान पुलिस सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह के रूप में मनाएगी । महानिदेशक पुलिस, राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा ऑनलाइन ठगी एवं धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए सचेत करना है।

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह के अनुसार अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर पुलिस अधीक्षक-1 (R4C) को राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रत्येक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स पर विशेष ध्यान—

    अभियान के तहत पुलिस थानों के साइबर अपराध से जुड़े अधिकारी पेंशन विभाग के समन्वय से पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’, निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे।

    स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम —

    जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी, सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा एक दिवसीय मानव श्रृंखला बनाकर साइबर सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।

    बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक—

    प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, ऑडियो-वीडियो संदेश और साइबर जागरूकता स्टॉल के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

    युवाओं और खेल गतिविधियों को भी जोड़ा जाएगा—

    अभियान में साइबर स्वयंसेवकों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स को भी जोड़ा जाएगा। आरएसी इकाइयों और जिला खेल अधिकारियों के समन्वय से साइबर जागरूकता के लिए दौड़ एवं साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    गांव-गांव पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश—

    राज्य पुलिस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्य डाकपाल एवं पंचायती राज विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायत स्तर तक साइबर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी।

    सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार—

    अभियान के दौरान स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों, खेल एवं सिनेमा जगत की हस्तियों के माध्यम से वीडियो अपील जारी करवाई जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय एफएम, टेलीविजन चैनल, सिनेमा हॉल, निजी केबल टीवी तथा बाजारों में लगे डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज  02 सितंबर, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन:

    तमिलनाडु सरकार ने राज्य के बावन प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल और ले जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार पर फोन जमा करने हेतु काउंटर बनाए हैं, जहां प्रति फोन पांच रुपए शुल्क लिया जाएगा।

    कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश-महुआ के साथ 2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे:

    कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में दौरों के दौरान भीड़ द्वारा परेशान किए जाने के आरोपों को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए अगले तीस दिनों तक दो पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश दिया।

    विजय ने 40 हजार का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग को पहनाया:

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोलने के बाद सलेम जाते समय बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और अपना महंगा सनग्लास उन्हें उपहार में दे दिया।

    उत्तराखंड में भारी बारिश, 12 मौतें:

    उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से 12 लोगों की मौत और 172 सड़कें बंद होने के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बिहार में उफनती नदियों और बाढ़ के खतरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    दिल्ली गैंगरेप पर राहुल बोले-नाकामी पर कब तक पर्दा डालेंगे:

    राहुल गांधी ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में सोलह साल की नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर केंद्र के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए इसकी पूरी जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

    भारत की GDP 7.8% दर से बढ़ी :

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रहने पर देशवासियों को बधाई दी और गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील दोहराते हुए इसे नागरिकों की मेहनत का नतीजा बताया।

    रांची का इंटरनेशनल प्लेयर बेच रहा सब्जियां:

    रांची के अरगोड़ा चौक पर मेडल से सजी दीवार के सामने ग्राहकों को सब्जी तौलते नजर आ रहे खिलाड़ी अमरदीप कुमार का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो खेल व्यवस्था, संघर्ष और हौसले की एक कड़वी सच्चाई बयां करता है।

    पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ बर्बरता, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला:

    पाकिस्तान की एक अदालत ने 21 साल की हिंदू महिला को मजिस्ट्रेट के सामने अपनी मर्जी से माता-पिता के पास लौटने की इच्छा जताने पर उनके साथ जाने की इजाजत दे दी, जिसके परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया था।

    नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1000 के पार:

    नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है, अकेले नेपाल में 987 लोगों की जान गई है, जबकि हजारों लापता लोगों की तलाश के लिए राहत अभियान जारी है।

    नेट बंद होते ही पुलिस वैन से टकराई 'बिना ड्राइवर वाली' कार:

    इस्लामाबाद में इंटरनेट कनेक्शन टूटने के कारण एक बिना ड्राइवर की चलने वाली कार का प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन से टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

    दिल्ली सरकार का बड़ा एलान,

    दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन करते हुए 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए तीन किलोवाट तक का सोलर प्लांट पूरी तरह निःशुल्क लगाने की घोषणा की है।

    दिल्ली में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज,

    मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने वीजा नियमों का उल्लंघन कर नबी करीम के एक होटल में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

    त्योहारों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी,

    त्योहार के मौसम में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने कई नई विशेष ट्रेनों की घोषणा करने के साथ ही पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि नवंबर तक बढ़ा दी है।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आज से बड़ा बदलाव,

    आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाते हुए बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगवाने की लंबी लाइनों और कागजी झंझट से राहत दे दी गई है।

    अंबाला जेल में बंद गुरजंट से NIA ने की पूछताछ:

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम सिरसा जिले के महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले की जांच के सिलसिले में अंबाला जेल पहुंची और वहां बंद आरोपी गुरजंट सिंह से पूछताछ की।

    हरियाणा का ITBP जवान 2 महीने से लापता:

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का एक जवान जून में छुट्टी पर घर आने और जुलाई में ड्यूटी के लिए रवाना होने के बाद पिछले दो महीने से लगातार लापता है, जिससे परिवार चिंतित है।

    कुरुक्षेत्र नगर परिषद ऑफिस में सफाई कर्मी और दरोगा भिड़े:

    कुरुक्षेत्र नगर परिषद कार्यालय के बाहर सत्ताईस दिनों से हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा सरकार का पुतला फूंकने के बाद कार्यालय में घुसकर सफाई दरोगाओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

    पानीपत में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी काबू:

    पानीपत जिले के समालखा में सीआईए-3 पुलिस टीम ने सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भूरा गांव निवासी मनव्वर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

    अम्बाला को स्वास्थ्य सेवाओं का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अस्पतालों के विस्तार, घर-द्वार जांच, टीबी उन्मूलन और डेंगू नियंत्रण जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस के साथ मिशन मोड में कार्ययोजना बनाई।

    अम्बाला शहर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित:

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा पुलिस डीएवी स्कूल अम्बाला शहर में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता टैंसी ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों, नाबालिग की सहमति और सुरक्षा की जानकारी दी।

  • Untitled Project - 2026-09-02T090356.358.jpg
    02/09/26 |

    फतेहाबाद: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पहला चरण संपन्न; 797 संस्थानों के 1.22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

    फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्‍नू): फतेहाबाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं हाईवे, करनाल) के आदेशानुसार फतेहाबाद में 'Road Safety Quiz Competition 2026-27' के प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) के दिशा-निर्देशन और डीएसपी ट्रैफिक जय सिंह (HPS) की निगरानी में 31 अगस्त 2026 को यह प्रतियोगिता करवाई गई। यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि जिले के 786 सरकारी व निजी स्कूलों, 8 कॉलेजों, 2 आईटीआई और 1 पॉलिटेक्निक सहित कुल 797 शैक्षणिक संस्थानों के 1,22,860 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।

    4 श्रेणियों में आयोजित हुई परीक्षा; परखा गया सड़क सुरक्षा का ज्ञान

    छात्रों के शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को 4 श्रेणियों में बांटा गया था—कक्षा 3 से 5, 6 से 8, 9 से 12 और कॉलेज स्तर। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नशे में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

    ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा प्रतियोगिता का दूसरा चरण

    प्रथम चरण में प्रत्येक संस्थान की चारों श्रेणियों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। इन विजेताओं के बीच आगामी निर्धारित तिथि पर ब्लॉक स्तर (द्वितीय चरण) की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    "यातायात नियमों का करें सम्मान, सुरक्षित रहे हर इंसान"

    फतेहाबाद पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस का मानना है कि कम उम्र से ही बच्चों को जागरूक करने से उनमें सुरक्षित सड़क व्यवहार की आदत विकसित होती है, जिससे वे अपने अभिभावकों को भी जागरूक कर सकते हैं।

    #FatehabadNews #HaryanaPolice #RoadSafetyQuiz #RoadSafety #Fatehabad #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T090039.010.jpg
    02/09/26 |

    अम्बाला: जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 'कल्चर फेस्ट-2026' का आगाज; सभी 6 खंडों के विद्यार्थियों ने बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

    अम्बाला, 2 सितंबर (अन्‍नू): शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अम्बाला में मंगलवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव (कल्चर फेस्ट-2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के सभी 6 खंडों से ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, सुगम संगीत और अन्य विविध सांस्कृतिक विधाओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

    विद्यार्थियों को लोक परंपराओं से जोड़ना मुख्य उद्देश्य: डीईओ सुधीर कालड़ा

    जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस फेस्ट का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डीईओ सुधीर कालड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और लोक परंपराओं से रूबरू कराना व जोड़ना है।

    आयोजन में अधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान

    इस सांस्कृतिक महाकुंभ को सफल बनाने में उप जिला शिक्षा अधिकारी मोनिका, जिला परियोजना अधिकारी सीमा, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह और जिला समन्वयक अमी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए गठित शिकायत निवारण समिति में प्राचार्या अंजना बजाज, आशीष अग्रवाल और राजेश पराशर ने अपना अहम योगदान दिया।

    #AmbalaNews #HaryanaEducation #CultureFest2026 #AmbalaCity #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T085849.025.jpg
    02/09/26 |

    हिसार: शहर में हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद; पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ

    हिसार, 2 सितंबर (अन्‍नू): हिसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत और भय का माहौल पैदा करने के मामलों का हिसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए (CIA) हिसार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुश, मोंटी उर्फ सरबटा और खुशवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

    थाना शहर और HTM में दर्ज थे केस, कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड

    पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) ने बताया कि हवाई फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना शहर और थाना एचटीएम (HTM) में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान फायरिंग के मुख्य कारणों, इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों की बरामदगी और इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

    पकड़े गए आरोपियों का है पुराना आपराधिक इतिहास

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं:

    • मोंटी उर्फ सरबटा: आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े सहित 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    • खुशवंत: इसके खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    • अंकुश: इसके खिलाफ सिरसा जिले में स्नैचिंग (झपटमारी) का 1 मामला दर्ज है।

    कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं: एसपी

    एसपी सिद्धान्त जैन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #CrimeNews #CIAHisar #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T085343.759.jpg
    02/09/26 |

    हिसार: पुलिस का ज़िलेभर में विशेष पैदल गश्त अभियान; एसपी बोले- 'पुलिस-जन संवाद होगा मजबूत

    हिसार, 2 सितंबर (अन्‍नू): हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार 1 सितंबर को हिसार पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जगाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना रहा।

    अपराध की रोकथाम और त्वरित पुलिसिंग पर जोर

    एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि निरंतर पैदल गश्त से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है। इससे पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशील बिंदुओं की सीधी जानकारी मिलती है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना है।

    नागरिकों से सहयोग की अपील, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

    एसपी हिसार ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून हाथ में न लेने का आग्रह किया।

    #HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #FootPatrolling #CrimePrevention #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T085026.060.jpg
    02/09/26 |

    अम्बाला: Sector-8 के श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू; 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा

    अम्बाला, 2 सितंबर (अन्‍नू): अम्बाला शहर के सेक्टर-8 स्थित श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस कथा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। शोभायात्रा सेक्टर-8 के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

    प्रसाद वितरण, दीप प्रज्ज्वलन और भागवत पूजन

    समिति के प्रधान विनोद बंसल, अशोक सचदेवा, आरके शर्मा व राकेश भाटिया परिवार द्वारा शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। मंदिर पहुंचने पर डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य यजमान अशोक चावला एवं सुरेंद्र जिंदल परिवार ने श्रीमद्भागवत जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    भागवत केवल ग्रंथ नहीं, जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक: गोविंद कृष्ण शास्त्री

    वृंदावन से पधारे कथावाचक गोविंद कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाला एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण और मनन से मनुष्य के भीतर भक्ति, सद्भाव और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। इस अवसर पर राजू चावला, जगदीश सचदेवा, हैप्पी चावला, कपिल अग्रवाल, रविन्द्र चोपड़ा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #BhagwatKatha #AmbalaCity #HaryanaNews #SwamiGyananand #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T084828.197.jpg

    नारायणगढ़: राजकीय विद्यालय छोटी कोहड़ी में खंड स्तरीय अंडर-11 क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित; नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का दम

    नारायणगढ़, 2 सितंबर (अन्‍नू): राजकीय विद्यालय छोटी कोहड़ी में मंगलवार को खंड नारायणगढ़ की अंडर-11 क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के नन्हे खिलाड़ियों ने दौड़ और खो-खो की स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गांव छोटी कोहड़ी के सरपंच प्रतिनिधि मनविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं, जिससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार होता है।

    प्राथमिक स्तर पर खेल बच्चों को बनाते हैं मजबूत: नोडल अधिकारी

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी राज कुमार सैनी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर खेलों से जुड़ने से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। प्राथमिक विभाग प्रभारी अमित धीमान ने आए हुए सभी अतिथियों और नन्हे खिलाड़ियों का स्वागत किया।

    ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

    इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू भटनागर और सीआरसी भुरेवाला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

    #NarayangarhNews #AmbalaNews #HaryanaNews #SchoolSports #Under11Sports #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T084139.316.jpg

    अम्बाला: डीएवी स्कूल जगाधरी गेट में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर इंटर-हाउस स्पर्धाएं आयोजित; 400 विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    अम्बाला, 2 सितंबर (अन्‍नू): अम्बाला शहर के जगाधरी गेट स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक जगतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।

    ग्रीन, ब्लू और येलो हाउस ने मारी बाजी: प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

    • बैडमिंटन: बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया।

    • शतरंज: अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में येलो हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस को मात दी।

    • वॉलीबॉल: वाॅलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों के बीच खेला गया।

    नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे खिलाड़ी: डॉ. सूरी

    विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधारमण सूरी ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए हर सुबह 1 घंटे की विशेष स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित की जाती है। इसी नियमित अभ्यास के बल पर स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी व वुशू (Wushu) प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

    #AmbalaNews #DAVSchool #SportsDay #AmbalaCantt #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में आज से मानसून सक्रिय: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट; किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    हरियाणा/मौसम, 2 सितंबर (अन्‍नू): पाकिस्तान के ऊपर बने एक मजबूत चक्रवातीय सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और मानसूनी ट्रफ रेखा के हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर खिसकने के कारण हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज (2 सितंबर) 3 जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट घोषित किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

    अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    • 3 सितंबर: मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी। उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

    • 4 सितंबर: राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है। उत्तरी व पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा।

    • 5 सितंबर: मानसून और अधिक उग्र होगा। दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी हरियाणा के लगभग 10-12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    कृषि मौसम विभाग की किसानों को चेतावनी

    आगामी तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अगले 3-4 दिनों तक फसलों में सिंचाई न करें और न ही किसी प्रकार के कीटनाशक या रसायन का छिड़काव करें। हवा में नमी बढ़ने से कपास में सफेद मक्खी और धान में जड़ सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है, इसलिए मौसम साफ होने के बाद ही दवाओं का प्रयोग करें।

    अगस्त में सामान्य से 7% कम बारिश; 3 साल का रिकॉर्ड टूटा

    मानसून के तीन महीने बीत चुके हैं। अगस्त माह में हरियाणा में सामान्य (146.1 मिमी) के मुकाबले केवल 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम है।

    • अधिक बारिश वाले जिले: नूंह (+25%), पलवल (+26%), गुरुग्राम (+17%), फरीदाबाद (+7%) और भिवानी (+41%)।

    • कम बारिश वाले जिले: करनाल (-68%), जींद (-51%), कैथल (-49%), अंबाला (-37%) और रोहतक (-19%)।

    तापमान का हाल: हिसार रहा सबसे गर्म, बालसमंद में सबसे ठंडी रात

    पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन अधिकतम तापमान में -0.5°C की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6°C अधिक बना हुआ है।

    • अधिकतम तापमान: हिसार में सर्वाधिक 38.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 36.5°C, अंबाला में 36.2°C, नारनौल में 36.0°C और रोहतक में 35.4°C रहा।

    • न्यूनतम तापमान: हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज हुआ। इसके अलावा हिसार में 25.3°C, झज्जर व पंचकूला में 25.4°C, महेंद्रगढ़ में 26.0°C, करनाल में 26.5°C और गुरुग्राम में 27.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    #HaryanaWeather #MonsoonUpdate #HaryanaNews #WeatherForecast #FarmersAlert #DainikKhabar #BreakingNews

  • gita.2.60.jpg
  • 1003197393.jpg
    01/09/26 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- कानून हाथ में लेना किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं

    पीएम मोदी के नेतृत्व में 7.8% जीडीपी वृद्धि बड़ी उपलब्धि: मंत्री अनिल विज

    मॉनसून सत्र में कांग्रेस के हंगामे पर विज ने साधा निशाना,कहा- प्रदर्शनों से कानूनी कार्रवाई नहीं रुकती

    चंडीगढ़, 01 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मॉनसून सत्र की समाप्ति के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसा कैरेक्टर मिला हुआ है, जो कानून को हाथ में लेना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा और कानूनी कार्रवाई होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों और राजनीतिक दबाव के जरिए कानूनी कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता।

    मंत्री विज का यह बयान हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों, नारेबाजी और हंगामे के संदर्भ में आया। उन्होंने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक मंच पर जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस लगातार व्यवधान पैदा करने का प्रयास करती रही।

    कांग्रेस को हाईकमान से अराजकता फैलाने का काम मिला

    मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर प्रदेश और देश में राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस को अपनी हाईकमान से अराजकता और गड़बड़ी फैलाने का काम मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी बच्चों को तो कभी बुजुर्गों को बहकाने का प्रयास करती है।

    विज के मुताबिक, विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून और व्यवस्था की सीमाओं को पार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं करेगी।

    कानून से ऊपर कोई नहीं

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कानून और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान भी करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल कानून की सीमा पार करता है तो संबंधित एजेंसियां और प्रशासन अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया को आंदोलन या प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित करने की कोशिश उचित नहीं है। उनके अनुसार, राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन असहमति जताने के लिए निर्धारित संवैधानिक और कानूनी रास्तों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

    मोदी नेतृत्व में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमले के साथ ही मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने देश की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रमाण बताया।

    उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल और ओजस्वी नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि केवल सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, सामर्थ्य और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    उनके मुताबिक, पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया है। विज ने कहा कि भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में पहले से अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।

    आत्मनिर्भर भारत को मिली नई दिशा

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के साथ बुनियादी ढांचे के विस्तार ने देश में आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत केवल दुनिया के लिए एक बड़ा बाजार बनने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उत्पादन, निवेश और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को उन्होंने आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला बताया।

    हरियाणा को भी मिल रहा विकास का लाभ

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी विकास और निवेश के नए अवसरों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में और मजबूत स्थान दिलाने के प्रयास जारी हैं। विज के मुताबिक, मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ तभी सार्थक है, जब उसके परिणाम रोजगार, निवेश और आम लोगों के जीवन में दिखाई दें।

    GDP वृद्धि को बताया बदलते भारत की तस्वीर

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का तेज आर्थिक विकास देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रभाव और सम्मान को भी बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के साथ भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में भारत आर्थिक विकास, रोजगार, निवेश और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

    इस तरह मॉनसून सत्र के बाद विज के बयान में एक ओर जहां कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक तेवर नजर आए, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और देश की आर्थिक प्रगति को लेकर उनका भरोसा स्पष्ट दिखाई दिया।

    -----------------

  • Untitled Project - 2026-09-01T181750.796.jpg
    01/09/26 |

    चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 202 ग्राम हेरोइन के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

    चंडीगढ़ , 01 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ पुलिस ने नशेडियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय एक युवक को 202 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधाय का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    यह कार्रवाई सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, एसआई करण सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-38 बस स्टॉप के पास गश्त और चेकिंग के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर साहिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 202 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के पास इस मादक पदार्थ को रखने या ले जाने से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन वह कहां से लेकर आया था और इसे चंडीगढ़ में किसे सप्लाई किया जाना था।

    पुलिस की शुरुआती जांच और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि आरोपी साहिल के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, इतनी कम उम्र में नशे की इतनी बड़ी खेप के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसका किसी बड़े नशा तस्कर सिंडिकेट से संपर्क है या वह अकेले ही इस अवैध धंधे में उतरा था। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    #ChandigarhPolice #HeroinSeizure #NDPSAct #CrimeNews #Yamunanagar #ChandigarhNews #DanikKhabar

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 01 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द कीं:

    सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है, जिसके बाद संगठन ने पांच सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित अपना विरोध मार्च वापस ले लिया।

    गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी:

    गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित वापस उतार लिया गया, जिसमें 229 यात्री सवार थे।

    दिल्ली गैंगरेप पर राहुल बोले-नाकामी पर कब तक पर्दा डालेंगे:

    राहुल गांधी ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में सोलह साल की नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर केंद्र के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए इसकी पूरी जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

    भारत की GDP 7.8% दर से बढ़ी :

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रहने पर देशवासियों को बधाई दी और गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील दोहराते हुए इसे नागरिकों की मेहनत का नतीजा बताया।

    रांची का इंटरनेशनल प्लेयर बेच रहा सब्जियां:

    रांची के अरगोड़ा चौक पर मेडल से सजी दीवार के सामने ग्राहकों को सब्जी तौलते नजर आ रहे खिलाड़ी अमरदीप कुमार का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो खेल व्यवस्था, संघर्ष और हौसले की एक कड़वी सच्चाई बयां करता है।

    पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ बर्बरता, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला:

    पाकिस्तान की एक अदालत ने 21 साल की हिंदू महिला को मजिस्ट्रेट के सामने अपनी मर्जी से माता-पिता के पास लौटने की इच्छा जताने पर उनके साथ जाने की इजाजत दे दी, जिसके परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया था।

    नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1000 के पार:

    नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है, अकेले नेपाल में 987 लोगों की जान गई है, जबकि हजारों लापता लोगों की तलाश के लिए राहत अभियान जारी है।

    नेट बंद होते ही पुलिस वैन से टकराई 'बिना ड्राइवर वाली' कार:

    इस्लामाबाद में इंटरनेट कनेक्शन टूटने के कारण एक बिना ड्राइवर की चलने वाली कार का प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन से टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

    दिल्ली सरकार का बड़ा एलान,

    दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन करते हुए 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए तीन किलोवाट तक का सोलर प्लांट पूरी तरह निःशुल्क लगाने की घोषणा की है।

    दिल्ली में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज,

    मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने वीजा नियमों का उल्लंघन कर नबी करीम के एक होटल में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

    त्योहारों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी,

    त्योहार के मौसम में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने कई नई विशेष ट्रेनों की घोषणा करने के साथ ही पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि नवंबर तक बढ़ा दी है।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आज से बड़ा बदलाव,

    आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाते हुए बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगवाने की लंबी लाइनों और कागजी झंझट से राहत दे दी गई है।

    अंबाला जेल में बंद गुरजंट से NIA ने की पूछताछ:

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम सिरसा जिले के महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले की जांच के सिलसिले में अंबाला जेल पहुंची और वहां बंद आरोपी गुरजंट सिंह से पूछताछ की।

    हरियाणा का ITBP जवान 2 महीने से लापता:

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का एक जवान जून में छुट्टी पर घर आने और जुलाई में ड्यूटी के लिए रवाना होने के बाद पिछले दो महीने से लगातार लापता है, जिससे परिवार चिंतित है।

    कुरुक्षेत्र नगर परिषद ऑफिस में सफाई कर्मी और दरोगा भिड़े:

    कुरुक्षेत्र नगर परिषद कार्यालय के बाहर सत्ताईस दिनों से हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा सरकार का पुतला फूंकने के बाद कार्यालय में घुसकर सफाई दरोगाओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

    पानीपत में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी काबू:

    पानीपत जिले के समालखा में सीआईए-3 पुलिस टीम ने सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भूरा गांव निवासी मनव्वर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

    अम्बाला को स्वास्थ्य सेवाओं का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अस्पतालों के विस्तार, घर-द्वार जांच, टीबी उन्मूलन और डेंगू नियंत्रण जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस के साथ मिशन मोड में कार्ययोजना बनाई।

    अम्बाला शहर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित:

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा पुलिस डीएवी स्कूल अम्बाला शहर में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता टैंसी ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों, नाबालिग की सहमति और सुरक्षा की जानकारी दी।

  • Untitled Project - 2026-09-01T173647.612.jpg
    01/09/26 |

    पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के SSP बदले

    पंजाब , 01 सितंबर (अभिकान्त) : पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 8 आईपीएस (IPS) और 12 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत सरकार ने मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा समेत कुल 6 जिलों के एसएसपी (SSP) बदल दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया आईजीपी बॉर्डर रेंज (अमृतसर) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी ज्योति यादव को बठिंडा के एसएसपी पद से हटाकर कमांडर 82वीं वाहिनी पीएपी (PAP), चंडीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

    बदले गए प्रमुख अधिकारियों की सूची:

    • वरुण शर्मा (IPS 2014): इन्हें पटियाला से बदलकर नया एसएसपी मोहाली नियुक्त किया गया है।

    • हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015): इन्हें मोहाली से स्थानांतरित कर एसएसपी पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    • सुहैल कासिम मीर (IPS 2017): इन्हें एआईजी पर्सोनेल-1, सीपीओ पंजाब के पद से हटाकर एसएसपी बठिंडा बनाया गया है।

    • वैभव चौधरी (IPS 2020): इन्हें एसपी मुख्यालय पटियाला से प्रमोट कर एसएसपी मानसा के पद पर तैनात किया गया है।

    • हरकमलप्रीत सिंह (PPS): इन्हें गुरमीत सिंह के स्थान पर नया एसएसपी मलेरकोटला नियुक्त किया गया है।

    • मनप्रीत सिंह (PPS): इन्हें दलजिंदर सिंह ढिल्लों की जगह नया एसएसपी पठानकोट बनाया गया है।

    इन तमाम प्रशासनिक नियुक्तियों के साथ सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने को कहा है।

    #PunjabGovernment #IPSTransfer #PunjabPolice #AdministrativeReshuffle #MohaliSSP #PatialaSSP #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-01T172346.003.jpg
    01/09/26 |

    लालड़ू में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त

    पंजाब , 01 सितंबर (अभिकान्त) : मोहाली जिले के लालड़ू में मंगलवार को खेती की मोटरों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज किसानों ने अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के बैनर तले किसान पहले पावरकाम के एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद वे हाईवे पर उतर आए। किसान मौखिक आश्वासन के बजाय बिजली आपूर्ति को लेकर लिखित भरोसे की मांग पर अड़े हुए थे, जिसके बाद पुलिस और पावरकाम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में 20 घंटे बिजली देने का लिखित आश्वासन मिलने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।

    भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक डेराबस्सी के बैनर तले विभिन्न गांवों के किसान लालड़ू स्थित पावरकाम के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे थे। जिला प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर के नेतृत्व में किसानों ने पंजाब सरकार और पावरकाम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना था कि खेती की मोटरों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से खेतों में सिंचाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी।

    किसानों का कहना था कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से केवल मौखिक आश्वासन दिया जा रहा था, जबकि वे बिना लिखित भरोसे के प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं थे। जब अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस समाधान नहीं मिला तो आक्रोशित किसान अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत शुरू की।

    करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन और पावरकाम के अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान किसानों की मांगों पर विमर्श किया गया, जिसके बाद पावरकाम की ओर से खेती की मोटरों को भविष्य में 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन दिया गया।

    लिखित भरोसा मिलने के बाद किसान संतुष्ट हुए और उन्होंने हाईवे से हटकर अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में खेती के लिए बिजली आपूर्ति में फिर से कोई कटौती या परेशानी आती है, तो वे दोबारा कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान करनैल सिंह, जसवंत सिंह कुरली, जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह रुड़की, लखविंदर सिंह लक्की साधापुर, अमनप्रीत सिंह हंडेसरा और दलवीर सिंह ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

    #LalruNews #MohaliNews #FarmersProtest #BKUUgrahan #AmbalaChandigarhHighway #Powercom #HaryanaPunjabNews #DanikKhabar

  • images (1).jfif

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर गर्व का विषय है : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने लगा है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व में तमाम अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है, जो भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति कर रहा है। जन कल्याणकारी योजनाओं और परोपकारी गतिविधियों से देश की आर्थिक समृद्धि बढ़ रही है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव और प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 8.jpg
    01/09/26 |

    अंबाला: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

    जे कुमार 1 सितम्बर 2026 अंबाला शहर : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत 'श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय बहुतकनीकी, अंबाला शहर' में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ब्यूरो के पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर देता है। अक्सर जिज्ञासा या संगति के दबाव में शुरू हुई आदत धीरे-धीरे गंभीर व्यसन का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच, योग, खेल और अनुशासन ही जीवन में सफलता के वास्तविक मार्ग हैं।

    प्रधानाचार्या ने की पहल की सराहना:

    संस्थान की प्रधानाचार्या बेनू बजाज ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने नशे के खिलाफ एकजुट होने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।

    समारोह में ये रहे उपस्थित : इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अदीश बिंदल, विभागाध्यक्ष पूनम सैनी, हितेश अग्रवाल सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #DrugAwareness #HSNCB #AmbalaCity #GovtPolytechnicAmbala #SayNoToDrugs #AmbalaUpdates #HaryanaPolice

  • 1003196492.jpg
    01/09/26 |

    चीनी जमाखोरी पर सख्ती, अब 2 हजार क्विंटल स्टॉक रखने की सीमा तय

    आरएस अनेजा, 1 सितंबर नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी तथा सट्टेबाजी को रोकने के लिए चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल कर दी है। यह निर्णय 15 सितंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा। वर्तमान में, देश भर के चीनी व्यापारियों पर 1 अगस्त, 2026 से 4,000 क्विंटल की स्टॉक रखने की सीमा लागू है। सरकार ने अब इस सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल करने का निर्णय लिया है।

    संशोधित प्रावधानों के तहत,  15 सितंबर, 2026 से प्रभावी , एक चीनी व्यापारी को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:

    किसी भी स्टॉक को उसकी प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक अपने पास न रखें।

    देश भर में किसी भी स्थान पर, किसी भी समय,  2,000 क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार न रखें।

    हालांकि, क्षेत्र की विशिष्ट बाजार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कोलकाता और इसके विस्तारित महानगरीय क्षेत्रों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल ही रहेगी ।

    कोलकाता क्षेत्र उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से चीनी प्राप्त करता है और पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित देश के पूर्वी भाग को इसकी आपूर्ति करता है। इसलिए, कोलकाता और इसके आसपास के महानगरीय क्षेत्रों के लिए 4,000 क्विंटल की मौजूदा सीमा को बरकरार रखा गया है।

    इस उपाय का उद्देश्य जमाखोरी पर और अंकुश लगाना, सट्टेबाजी को हतोत्साहित करना और चीनी के अत्यधिक भंडार के संचय को रोकना है। इससे आपूर्ति श्रृंखला में चीनी की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित होगी और उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर चीनी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

    गहन निगरानी और भौतिक सत्यापन

    सरकार ने देश भर में चीनी मिलों, डीलरों और व्यापारियों सहित चीनी भंडारों की गहन निगरानी और भौतिक सत्यापन किया है। इस प्रक्रिया से अतिरिक्त भंडार रखने, जानकारी छिपाने और चीनी भंडारों की आवाजाही तथा बिक्री में अनियमितताओं के मामलों की पहचान करने में मदद मिली है।

    इन उपायों और बाज़ार में चीनी उपलब्धता में सुधार के परिणामस्वरूप, हाल के दिनों में मिल से सीधे चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। खुदरा कीमतों में भी गिरावट का रुझान दिखना शुरू हो गया है और उम्मीद है कि ये गिरावट मिल से सीधे चीनी की कीमतों में आई गिरावट का अनुसरण करेंगी।

    नियमित स्टॉक घोषणा और निरंतर निगरानी

    सरकार चीनी बाजार में हो रहे घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चीनी भंडार की नियमित घोषणा और अद्यतन करने की व्यवस्था भी स्थापित की है। आने वाले हफ्तों में देश भर में चीनी मिलों, डीलरों और व्यापारियों सहित चीनी भंडार का भौतिक सत्यापन जारी रहेगा। सरकार उपभोक्ताओं को आश्वस्त करती है कि वह घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, व्यवस्थित आपूर्ति और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि वास्तविक व्यापार और वितरण गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रहें।

    ***

  • 7.jpg
    01/09/26 |

    रोहतक: SUPVA में 11 सितंबर से शुरू होगा छात्रों का म्यूजिक वीडियो शूट; 1 महीने में पूरे होंगे 8 प्रोजेक्ट्स

    जे कुमार रोहतक, 01 सितंबर 2026 : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकेल्टी के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2022-23 बैच के 5वें सेमेस्टर के पेंडिंग म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए 11 सितंबर से 12 अक्टूबर तक का 1 महीने का विस्तृत शूटिंग शेड्यूल जारी किया है।

    फैकेल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टी.पी. ने बताया कि कुछ कारणों से अटके इन प्रोजेक्ट्स के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य के निर्देशों के बाद अब बिना किसी रुकावट के लगातार शूटिंग कराने का फैसला लिया गया है।

    छात्र संभालेंगे पूरी कमान:

    इस एक महीने की अवधि के दौरान कुल 8 म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और ऑडियोग्राफी के छात्रों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। छात्र ही एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर और ऑडियोग्राफर के रूप में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

    यूनिवर्सिटी स्तर पर पुख्ता इंतजाम:

    प्रोजेक्ट्स को बिना किसी देरी के पूरा करने के लिए यूनिवर्सिटी ने कैमरे, लाइट्स, जनरेटर सहित यूनिट मैनेजर, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट और कारपेंटर आदि का अग्रिम प्रबंध कर लिया है। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के कोर्स वर्क में अब किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में 2018 बैच की डिग्री संपन्न कराने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन अन्य लंबित बैचों के शेड्यूल को भी तेजी से दुरुस्त कर रहा है।

    #RohtakNews #DLCSUPVA #SUPVARohtak #FTVFaculty #MusicVideoShoot #HaryanaEducation #RohtakUpdates #UniversityNews

  • 6.jpg
    01/09/26 |

    अंबाला: एस.डी. कॉलेज में 'यूथ रेड क्रॉस' की नई टीम का गठन; विद्यार्थियों के लिए परिचय व साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार अंबाला कैंट, 01 सितंबर 2026 : सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला कैंट में मंगलवार को यूथ रेड क्रॉस की नई विद्यार्थी टीम के गठन हेतु एक विशेष परिचय व साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानव सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

    कार्यक्रम के दौरान यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ. निरवैर मल्ली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में रेड क्रॉस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

    चयन प्रक्रिया और समिति:

    साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान चयन समिति में संयोजक डॉ. निरवैर मल्ली के साथ बबीता बिष्ट, नीलम, अंकुश अरोड़ा, भाव्या गांधी, स्वीकृति और ललित कुमार शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों के विचारों, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति उनके दृष्टिकोण का आकलन किया।

    प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं:

    महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका शर्मा ने यूथ रेड क्रॉस की भावी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

    #AmbalaNews #SDCollege #AmbalaCantt #YouthRedCross #YRC #SDCollegeAmbala #StudentLeadership #AmbalaUpdates

  • 5.jpg
    01/09/26 |

    अंबाला: जी.एम.एन. कॉलेज में 'एपेक्स SDG चैंपियनशिप' के तहत योग सत्र आयोजित; विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर

    जे कुमार 1 सितम्बर 2026 अंबाला कैंट : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला कैंट में 'एपेक्स एस.डी.जी. चैंपियनशिप 2026' के तत्वावधान में विद्यार्थियों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक योग सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं योग क्लब के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

    सत्र के दौरान मुख्य वक्ता श्री बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित योगाभ्यास को संतुलित जीवनशैली का मूल आधार बताया। इसके पश्चात, बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा एवं जिम्नास्टिक्स की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री अंजलि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्राणायाम और विभिन्न आसनों का सही विधि से अभ्यास कराया।

    सतत विकास लक्ष्यों पर जोर:

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संदेश में कहा कि योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए आवश्यक है, बल्कि यह विद्यार्थियों की मानसिक एकाग्रता और शैक्षणिक प्रदर्शन को सुधारने में भी अत्यंत सहायक है। उन्होंने युवाओं को दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान एपेक्स एस.डी.जी. चैंपियनशिप की प्रभारी डॉ. अमिता भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप समाज में मानसिक शांति, स्वास्थ्य और एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #YogaSession #SDGChampionship #AmbalaUpdates #StudentHealth #CollegeNews

  • TN5-Bhopal310826075831.jpg

    सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जन सहयोग दुनिया के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पवित्र नगरों में से एक है। हर काल में उज्जैन का वैभव, यश और प्रसिद्धि युगों से कायम है। बाबा महाकाल की विशेष कृपा उज्जैन पर है। जन्म से मृत्यु तक सभी का जीवन निश्चित है, लेकिन बाबा महाकाल ने प्रत्येक प्राणी का समय निर्धारित किया है। परलोक की नगरी, गौरवशाली उज्जैन अपनी पुरानी शान को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से रामघाट पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर की पांचवीं यात्रा पूरी करने के बाद प्रसारण कक्ष को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री दत्ता अखाड़ा से रामघाट पहुंचे।

    सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकालेश्वर की पांचवीं शोभायात्रा बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। रामघाट पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पालकी में विराजमान भगवान चंद्रमौलेश्वर की पूजा की। पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने पालकी में विराजमान चंद्रमौलेश्वर को मां शिप्रा के जल से स्नान कराया। महाकालेश्वर जाते समय रामघाट पहुंचने पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

    जब काफिला रामघाट पहुंचा, तो मुख्यमंत्री डॉ. यादव दत्त अखाड़ा की ओर से नाव में सवार होकर रामघाट पहुंचे। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, बुदनगर के विधायक जितेंद्र उदय सिंह पंड्या, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल सहित गणमान्य जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    सिंहस्थ : हम 2028 को भव्य और दिव्य बनाएंगे, अभी से मिल रहा है पूरा जन समर्थन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जैन में महाकाल की कृपा से अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। सभी वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर तोड़कर विकास में सहयोग दिया है। सभी ने स्वेच्छा से मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे खाली कराए हैं। नागरिकों का यह स्वैच्छिक सहयोग भारत के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मध्य प्रदेश सरकार आगामी सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। सभी प्रकार के विकास और जन कल्याण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सम्राट विक्रमादित्य की नगरी एक बार फिर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से ही सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

    करोड़ों श्रद्धालु लाइव प्रसारण से जुड़े।

    बाबा महाकाल की पंचम सवारी का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे करोड़ों भक्तों ने देखा। कई देशों के भक्तों ने भी इस विशेष प्रसारण प्रणाली का लाभ उठाया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने उज्जैन में सवारी मार्ग पर बसे नागरिकों के साथ-साथ सवारी का आनंद लिया। भक्तों में छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल थे। सभी के मन में उत्साह, उमंग और आस्था की भावना झलक रही थी।

    विश्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। अन्य देशों में रहने वाले भारतीय गर्व से भारतीय हैं। सनातन संस्कृति के वेदों के शब्द विश्व के चारों दिशाओं में गूंज रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जन कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा दे रही है। हमारे उदार स्वभाव के कारण भारत का नाम विश्व में फैल रहा है। विश्व में ऐसा कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं है जिसे इतने देशों ने सम्मानित किया हो। कल ही उज्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह बाबा महाकाल की कृपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 36वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।

    दुनिया को इस क्षेत्र की विरासत से परिचित कराया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल के महालोक की स्थापना के बाद, सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्यटन की धारा विश्व भर में बहने लगी है। अब केवल उज्जैन ही नहीं, बल्कि देश भर में हमारे प्राकृतिक, वन्यजीव और पुरातात्विक धरोहरों से संबंधित स्थलों से विश्व का परिचय होगा। मध्य प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल की धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल उत्तर और दक्षिण, सभी दिशाओं में संदेश भेजते हैं। यह उत्तर और दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। बाबा महाकाल नगर में दो सोमवार तक दर्शन के लिए विराजमान रहेंगे। अन्हा आश्रिव्द से हैमरे हैरी दस्राष्टर्थ क्रिटर्थ है है। सभी भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 250470_HomePage_b6e584da-b2b4-41ce-b410-5733b5340afd.jpg

    राजस्थान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव ने की भेंट, सेवा संघों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शासन सचिवालय में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने भेंट की। इस दौरान आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आयोग के समक्ष विचारार्थ महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी हितधारकों के बीच सतत एवं सुव्यवस्थित परामर्श के महत्व को रेखांकित किया।

    पंकज जैन ने मुख्य सचिव को आयोग द्वारा सेवा संघों के साथ आयोजित बैठकों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, भारतीय पुलिस सेवा संघ एवं भारतीय वन सेवा संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख विषयों एवं बिंदुओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर की महानिदेशक श्रेया गुहा भी उपस्थित रहीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 250490_HomePage_6218d569-d269-4c50-b218-b5fd98a0539a.jpg

    विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, विद्यालयों में सुरक्षित भवन, स्वच्छ शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा डी.बी. सिविल रिट पिटीशन संख्या 11613/2025 में 11 अगस्त, 2026 को दिए गए निर्देशों की अनुपालना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित आधारभूत संरचना, शौचालय, स्वच्छता एवं पेयजल सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागवार प्रगति और अनुपालना की समीक्षा की गई।

    मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी जर्जर अथवा असुरक्षित विद्यालय भवन और कक्षा-कक्ष का उपयोग नहीं किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित भवन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवनों की सुरक्षा, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी विद्यालय पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में नल कनेक्शन अथवा समुचित वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, उनकी नियमित सफाई एवं रखरखाव और उचित जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चिकित्सा, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों सहित निजी एवं मेडिकल कॉलेजों में भी पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, पेयजल तथा स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने विद्यालयों,उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेज,तकनीकी कॉलेजो की सुरक्षा की सतत निगरानी के लिए संयुक्त निदेशकों को नियमित निरीक्षण कर शाला दर्पण पोर्टल पर स्थिति अद्यतन करने के निर्देश दिए। संभाग स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो विद्यालय सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा जर्जर भवनों एवं कक्षा-कक्षों की स्थिति की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ग्राम पंचायतों के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 

    मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को न्यायालय के निर्देशों की तथ्यात्मक एवं बिंदुवार अनुपालना सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को अद्यतन आंकड़ों के आधार पर समेकित प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने बताया कि प्रदेश के 65 हजार 308 राजकीय विद्यालयों का तकनीकी सर्वेक्षण करवाया गया है। सर्वेक्षण में 3 हजार 768 जर्जर विद्यालय भवन तथा 83 हजार 783 जर्जर कक्षा-कक्ष चिन्हित किए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों के उपयोग पर रोक लगाई गई है तथा प्रभावित विद्यालयों के संचालन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

    राजेश यादव ने बताया कि स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 12 हजार 335.90 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। इसके तहत 3 हजार 587 नए विद्यालय भवनों के निर्माण पर 2 हजार 487.75 करोड़ रुपये, 22 हजार 589 विद्यालयों की वृहद मरम्मत पर 1 हजार 129.45 करोड़ रुपये, 83 हजार 783 जर्जर कक्षा-कक्षों के स्थान पर नए कक्षा-कक्षों के निर्माण पर 8 हजार 378.30 करोड़ रुपये तथा 13 हजार 616 जर्जर शौचालयों के पुनर्निर्माण पर 340.40 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इस वर्ष स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालय भवनों की स्वतंत्र तकनीकी सुरक्षा जांच के लिए आईआईटी जोधपुर और एमएनआईटी जयपुर के सिविल इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है। आईआईटी जोधपुर की रिपोर्ट एवं अनुशंसाएं प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि एमएनआईटी जयपुर की रिपोर्ट अपेक्षित है। विद्यालय भवनों के निर्माण, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत में राष्ट्रीय भवन संहिता, एनसीपीसीआर स्कूल सुरक्षा दिशा-निर्देश, बीआईएस मानकों तथा अन्य निर्धारित तकनीकी मानकों की पालना सुनिश्चित की जा रही है।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़ सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-09-01T131050.186.jpg
    01/09/26 |

    अम्बाला: CIA-1 की बड़ी सफलता; घर से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और लैपटॉप बरामद

    अम्बाला, 1 सितंबर (अन्‍नू): अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-01 (CIA-1) टीम को बड़ी सफलता मिली है। 22 अगस्त 2026 को थाना पंजोखरा साहिब में डिफेंस कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 से 21 अगस्त के बीच अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर की अलमारी से सोने की चेन, चांदी की पायल और एक लैपटॉप चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी थी।

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचे गए दोनों आरोपी

    सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम (निवासी दलीपगढ़, बब्याल रोड, अम्बाला छावनी) और शुभम (निवासी अमरपुरी कॉलोनी, महेशनगर, अम्बाला छावनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया है।

    पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

    पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। अम्बाला पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    #AmbalaNews #HaryanaPolice #AmbalaPolice #CrimeNews #AmbalaCantt #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T130520.538.jpg
    01/09/26 |

    हिसार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; एसपी बोले- महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

    हिसार, 1 सितंबर (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशों पर महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ हिसार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन हिसार की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 20 अगस्त 2026 को अपनी माता के साथ थाने पहुंची थी, जिसके बाद महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग करवाई गई और बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया।

    आरोपी रोहित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    मामले की जांच करते हुए LASI लाजवती की पुलिस टीम ने आरोपी रोहित (पुत्र रामकुमार) को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति: एसपी

    एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में हिसार पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    #HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #ZeroTolerance #WomenSafety #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T130245.869.jpg
    01/09/26 |

    हिसार: पुलिस का 'ड्रग्स फ्री अभियान' जारी; अंबेडकर कॉलोनी व विकास नगर में 19 नशा पीड़ितों को दिलाई दवाई और काउंसलिंग

    हिसार, 1 सितंबर (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 1 सितंबर को थाना शहर हिसार क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी और विकास नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

    19 पीड़ितों का इलाज, 3 नए नशा पीड़ितों की हुई पहचान

    अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न केवल तस्करी से जुड़ी जानकारियां जुटाईं, बल्कि नशा पीड़ितों की मदद भी की:

    • नए मरीजों की पहचान: क्षेत्र में 3 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई।

    • डोर-टू-डोर आयुर्वेदिक दवा वितरण: 12 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।

    • अस्पताल में उपचार व काउंसलिंग: 2 मरीजों को पहली बार और 5 मरीजों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार ले जाकर आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयां दिलाई गईं। साथ ही उनके ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग करवाई गई।

    "नशे से दूर रहना ही सुरक्षित जीवन की पहली सीढ़ी"

    एसपी सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नशे की लत पूरे परिवार को प्रभावित करती है, इसलिए पीड़ित को छुपाने के बजाय उसका समय पर इलाज और काउंसलिंग करवाना ही सही रास्ता है।

    #HisarNews #HaryanaPolice #NashaMuktHaryana #Hisar #DanikKhabar #BreakingNews

  • NIA 2.jpg

    नालागढ़ थाना आईईडी विस्फोट मामला: NIA ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर हुई 6

    हिमाचल प्रदेश, 1 सितंबर (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए आईईडी (IED) विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9:40 बजे नालागढ़ थाने में जांच अधिकारी के कमरे से सटी बाहरी दीवार के पास यह विस्फोट हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA ने 8 मई 2026 को मामला (RC-27/2026/NIA/DLI) पुन: दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली थी।

    एनआईए द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    NIA द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, जांच के दौरान इस आतंकी साजिश में तीन और आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

    1. अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंदोलिया (निवासी मोहल्ला सिरहिंदिया, राहों, जिला एसबीएस नगर, पंजाब)

    2. करणप्रताप (निवासी मोहल्ला रोटा, राहों, जिला एसबीएस नगर, पंजाब)

    3. दिलजोत सैनी (निवासी झांसी पार्क कॉलोनी, नवांशहर रोड, राहों, जिला एसबीएस नगर, पंजाब)

    यह तीनों आरोपी पहले से ही गढ़शंकर पुलिस स्टेशन (पंजाब) में दर्ज प्राथमिकी संख्या 11/2026 के सिलसिले में हिरासत में थे, जिन्हें अब इस विस्फोट मामले में एनआईए द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मामले में अब तक कुल 6 गिरफ्तारियां, बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी एजेंसी

    इससे पहले NIA ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों—महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ मणी को गिरफ्तार किया था। इन नए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नालागढ़ विस्फोट कांड में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 6 हो गई है। एनआईए का कहना है कि इस हमले के पीछे की वृहद साजिश, आतंकी नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका को उजागर करने के लिए आगे की गहन जांच जारी है।

    #NIANews #HimachalPradesh #NalagarhBlast #CrimeNews #PunjabNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T125245.488.jpg
    01/09/26 |

    तरनतारन: फर्नीचर शोरूम में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, मालिक घायल; CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

    अभिकान्त, 01 सितंबर, तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले में दिन-दिहाड़े जंडियाला रोड पर स्थित गांव मलिया खुर्द में वारदात सामने आई है। मुख्य सड़क पर स्थित 'अमर फर्नीचर हाऊस' में मोटरसाइकिल सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। दो बदमाश बाहर बाइक पर रहे, जबकि एक बदमाश मुंह ढके शोरूम के अंदर घुसा। जब शोरूम मालिक अमरदीप सिंह (निवासी गांव कद्दगिल) ने उसे चेहरा दिखाने को कहा, तो बदमाश ने कमर से पिस्तौल निकालकर सीधे उन पर फायर कर दिया। गोली अमरदीप सिंह की जांघ के आर-पार हो गई, जिसके बाद आरोपी साथियों संग फरार हो गया।

    कर्मचारियों ने घायल मालिक को अस्पताल पहुंचाया, इलाके में अलर्ट

    गोली चलने की आवाज सुनकर बेसमेंट में काम कर रहे कर्मचारी तुरंत ऊपर पहुंचे और खून से लथपथ अमरदीप सिंह को गुरु नानक देव मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी स्पेशल प्रवेश चोपड़ा, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन शिवदर्शन सिंह और थाना सिटी प्रभारी निरीक्षक परमजीत सिंह विरदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    फिरौती से इनकार, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

    घायल अमरदीप सिंह के भाई अवतार सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही फिरौती से जुड़ी कोई बात सामने आई है। थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने भी पुष्टि की कि शुरुआती जांच में फायरिंग का फिरौती से कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

    #TarnTaranNews #PunjabNews #PunjabPolice #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T125112.218.jpg
    01/09/26 |

    जालंधर: INTACH की जिला स्तरीय हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता आयोजित; स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    अभिकान्त, 01 सितंबर, जालंधर: इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) जालंधर चैप्टर द्वारा सीटी पब्लिक स्कूल (मकसूदां कैंपस) में जिला स्तरीय हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 5 प्रतिष्ठित स्कूलों—स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, सीटी पब्लिक स्कूल, एमजीएन पब्लिक स्कूल, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और सिटी राउंड की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।

    विद्यार्थियों को अपनी विरासत और इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीटी इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डायरेक्टर अनुराग शर्मा ने युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान INTACH जालंधर चैप्टर के सदस्य कर्नल अशोक ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    विरासत को संभालना संवैधानिक जिम्मेदारी: एडवोकेट बल

    INTACH जालंधर चैप्टर के संयोजक एडवोकेट हरप्रीत सिंह बल ने कहा कि विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए स्कूलों को हेरिटेज गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालना संविधान की भावना के अनुरूप हम सभी का नागरिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    #JalandharNews #PunjabNews #INTACH #HeritageQuiz #SwamiSantDasSchool #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T121535.318.jpg
    01/09/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-40 के दफ्तरों में चोरी की 3 वारदातें सुलझीं, नंगल निवासी सूरज उर्फ लड्डू गिरफ्तार; 3 दिन का पुलिस रिमांड

    अभिकान्त, 01 सितंबर, चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-40 स्थित विभिन्न व्यावसायिक कार्यालयों में हुई चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ लड्डू (28) निवासी डबल स्टोरी, सेक्टर-1 नया नंगल (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी रात के समय सेक्टर-40 के ट्रैवल, केबल टीवी और इमिग्रेशन ऑफिसों के ताले तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और आभूषण चुराता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    पुलिस ने आरोपी से बरामद किया भारी मात्रा में चोरी का सामान

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया निम्नलिखित सामान सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है:

    • लैपटॉप और टैबलेट: 2 डेल लैपटॉप, 1 लेनोवो लैपटॉप, 1 एप्पल आईपैड, 1 वनप्लस टैबलेट और 1 सैमसंग टैबलेट।

    • मोबाइल व आभूषण: 2 मोबाइल फोन (वीवो और सैमसंग) तथा 8 ग्राम सोने की चेन।

    पुरानी रंजिश और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 5वीं पास और अविवाहित सूरज उर्फ लड्डू शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-39 और सेक्टर-17 थानों में पहले से चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर अन्य चोरी के मामलों और गिरोह के संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #Chandigarh #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T121215.255.jpg
    01/09/26 |

    कुरुक्षेत्र: विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल का दबदबा, हरियाणा ने जीता गोल्ड

    कुरुक्षेत्र, 1 सितंबर (अन्‍नू): विद्या भारती की ओर से 29 से 31 अगस्त तक महाशय चुन्नीलाल बाल विद्या मंदिर (हरिनगर, दिल्ली) में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के 'मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्यालय' के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

    बाल वर्ग के फाइनल में दिल्ली को 16-4 से हराया

    बाल वर्ग में हरियाणा प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के हिमांशु, तेजस, अर्चित, पुलकित, गौरव, गर्व और मोहित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दिल्ली को 16-4 के बड़े अंतर से मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में विद्यालय के अंकुश, हर्षप्रीत और भूषण ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

    विद्यालय परिवार में खुशी की लहर, प्रधानाचार्या ने दी बधाई

    विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला ने सभी विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #KurukshetraNews #HaryanaNews #GitaNiketan #VidyaBharti #SportsNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • cyber fraud.png
    01/09/26 |

    महेंद्रगढ़: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.90 लाख की साइबर ठगी, केस दर्ज

    महेंद्रगढ़, 1 सितंबर (अन्‍नू): महेंद्रगढ़ जिले के गांव भूषण कलां निवासी रिटायर्ड शिक्षिका मंजू देवी के साथ साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। 31 जुलाई 2026 को पीड़िता के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को अधिकारी बताकर पेंशन के लिए 'जीवन प्रमाण पत्र' अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने वॉट्सएप पर एक APK फाइल भेजी, जिसे इंस्टॉल करते ही पीड़िता ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और एसबीआई खाते की जानकारी उसमें भर दी। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़िता का मोबाइल हैंग होने लगा।

    नाम पर नया क्रेडिट कार्ड जारी कर निकाले 1.90 लाख रुपये

    13 अगस्त को फोनपे (PhonePe) की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जांचने पर पीड़िता को 4 संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जिसमें कुल 1,90,087 रुपये डेबिट हो चुके थे। पीड़िता ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। 17 अगस्त को एसबीआई शाखा पहुंचने पर खुलासा हुआ कि उनके बैंक खाते के बजाय उनके नाम पर जालसाजी से जारी करवाए गए नए क्रेडिट कार्ड्स से ये ट्रांजेक्शन किए गए थे।

    साइबर थाना नारनौल में केस दर्ज, जांच जारी

    नोडल साइबर क्राइम थाना पंचकूला से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर अब साइबर थाना नारनौल ने बीएनएस (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और फोनपे/बैंक से मिले इनपुट के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने और उन्हें ट्रेस करने में जुटी है।

    #MahendragarhNews #CyberCrime #HaryanaPolice #CyberFraud #NarnaulNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-01T115900.205.jpg
    01/09/26 |

    फतेहाबाद: पुरानी रंजिश में युवक पर गाड़ी चढ़ाकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, CCTV फुटेज आया सामने

    फतेहाबाद, 1 सितंबर (अन्‍नू): फतेहाबाद की अनाज मंडी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। भोडिया खेड़ा निवासी अमित कुमार अपनी बाइक से काम के सिलसिले में फतेहाबाद आया था। इसी दौरान एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) गाड़ी ने उसकी बाइक का पीछा कर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गिरते ही गाड़ी से चंद्रपाल, हितेश और दो अन्य युवक हाथों में डंडे व हथियार लेकर उतरे और अमित पर अंधाधुंध हमला कर दिया। पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।

    पंचायत में फैसले के बाद भी कर रहे थे रेकी

    अस्पताल में भर्ती अमित ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनका आरोपी पक्ष के साथ पारिवारिक रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसका गांव की पंचायत में सामाजिक स्तर पर निपटारा हो चुका था। आरोप है कि फैसले के बावजूद आरोपी लगातार उसकी रेकी (निगरानी) कर रहे थे और सोमवार को मौका पाते ही अनाज मंडी में उस पर हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

    पुलिस का बयान: पुरानी रंजिश में हुई वारदात, होगी सख्त कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। पीड़ित के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #FatehabadNews #HaryanaNews #CrimeNews #FatehabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • 2.jpg
    01/09/26 |

    दिल्ली: अस्पताल से चोरी हुआ 4 दिन का मासूम 1,000 KM पीछा कर बरामद; राजस्थान से महिला आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार 1 सितम्बर 2026 नई दिल्ली : राजधानी के मध्य दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कस्तूरबा अस्पताल से 4 दिन के नवजात बच्चे के चोरी होने के सनसनीखेज मामले को दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस की मुस्तैद टीमों ने राजस्थान तक लगभग 1,000 किलोमीटर का पीछा करते हुए नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने कस्तूरबा अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। वारदात के दिन आरोपी महिला तीमारदार बनकर वार्ड में दाखिल हुई और परिजनों का ध्यान भटकते ही नवजात को कपड़ों में छुपाकर फरार हो गई। जब परिजनों को बच्चा नहीं मिला, तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत जामा मस्जिद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

    सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस से मिला सुराग:

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य दिल्ली की पुलिस टीम ने तुरंत कई टीमें गठित कीं। अस्पताल और आसपास के इलाकों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में आरोपी महिला एक ऑटो में बैठती और फिर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखाई दी।

    तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) और मोबाइल लोकेशंस के आधार पर पुलिस को पता चला कि महिला ट्रेन के जरिए राजस्थान की ओर भाग रही है।

    राजस्थान में दबिश और सुरक्षित रेस्क्यू:

    दिल्ली पुलिस की एक टीम तुरंत सड़क मार्ग से राजस्थान के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए आरोपी महिला के संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने नवजात बच्चे को सुरक्षित रिकवर कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।

    प्राथमिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी अपनी कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण उसने अस्पताल से बच्चा चुराने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

    #DelhiNews #DelhiPolice #ChildRescue #BreakingNews #DelhiUpdates #CrimeUpdate #KasturbaHospital #RajasthanPolice

  • 1.jpg
    01/09/26 |

    मुंबई: सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी; 1 सितंबर से नई दरें लागू

    जे कुमार मुंबई, 01 सितंबर 2026 : मुंबई और आसपास के क्षेत्रों (ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़) में रहने वाले लोगों को रसोई गैस और परिवहन ईंधन के मोर्चे पर महंगाई का सामना करना पड़ेगा। आपूर्ति कंपनी 'महानगर गैस लिमिटेड' (MGL) ने 31 अगस्त की मध्यरात्रि यानी 1 सितंबर की सुबह से सीएनजी (CNG) और पाइप से आने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की दरों में संशोधन किया है।

    कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी के दाम ₹2 बढ़ाकर ₹88 प्रति किलोग्राम कर दिए गए हैं। वहीं, घरों में पाइप के जरिए इस्तेमाल होने वाली पीएनजी की दर में ₹1 प्रति SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) का इजाफा किया गया है।

    ऑटो-टैक्सी चालकों और आम जनता पर असर:

    सीएनजी की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर मुंबई के लाखों ऑटो-रिक्शा, काली-पीली टैक्सी, ओला-उबर चालकों और निजी सीएनजी वाहन मालिकों पर पड़ेगा। चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी दैनिक कमाई प्रभावित होगी। वहीं, पीएनजी महंगी होने से आम परिवारों के रसोई बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

    #MumbaiNews #CNGPriceHike #MGL #PNGPrice #MumbaiUpdates #Inflation #BreakingNews #MaharashtraNews

  • 3.jpg
    01/09/26 |

    दिल्ली: PPP मॉडल से चमकेगी राजधानी; फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट विकास के लिए 2 निजी कंपनियों के साथ MoU साइन

    जे कुमार 1 सितम्बर 2026 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की सड़कों और फ्लाईओवरों के आसपास के इलाकों का रूप संवारने के लिए दिल्ली सरकार ने कदम आगे बढ़ाए हैं। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) और दो निजी कंपनियों (डिक्सन टेक्नोलॉजीज तथा कनोडिया ग्रुप) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

    इस समझौते का मुख्य उद्देश्य फ्लाईओवरों के नीचे मौजूद खाली व उपेक्षित स्थानों पर अतिक्रमण और कचरा डंपिंग जैसी समस्याओं को खत्म कर उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित व हरित सार्वजनिक स्थलों में बदलना है।

    क्या होंगे मुख्य बदलाव:

    1. दीपाली-मंगोलपुरी फ्लाईओवर: लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में 61 पिलरों (लगभग 5,100 वर्ग मीटर क्षेत्र) पर पर्यावरण और स्वच्छ ऊर्जा विषय पर आधारित पेंटिंग्स व कलाकृतियां बनाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए फेंसिंग और लैंडस्केपिंग की जाएगी।

    2. मथुरा रोड व एमपी मार्ग ग्रीन बेल्ट: कनोडिया ग्रुप द्वारा यहां पौधे लगाने, वॉकवे (पैदल मार्ग), लाइटिंग और हरियाली के विकास के साथ-साथ लंबे समय तक रखरखाव की जिम्मेदारी उठाई जाएगी।

    इस मौके पर सरकार ने स्पष्ट किया कि दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाना सरकार, समाज और निजी क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन पहलों से दिल्ली की मुख्य सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

    #DelhiNews #DelhiFlyovers #UrbanMakeover #PPPMode #DelhiPWD #GreenDelhi #CleanDelhi #BreakingNews #DelhiUpdates

  • images (1).png

    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, जयपुर।

    पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन एवं विशेष रूप से कंपनियों में कार्यरत मैनेजर, अकाउंटेंट एवं अन्य कर्मचारियों को फेक बॉस बनकर की जाने वाली साइबर ठगी यानी ‘बॉस स्कैम’ से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनी के बॉस, वरिष्ठ अधिकारी अथवा बिजनेस पार्टनर बनकर व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से संपर्क करते हैं और तत्काल धनराशि ट्रांसफर करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा साझा करने अथवा गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं।

        अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी.के. सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी पहले कंपनी, उसके प्रमुख अधिकारियों, ई-मेल पैटर्न, कॉन्टेक्ट्स और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी की पहचान अपनाकर कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। विश्वास पैदा करने के लिए ठग असली नाम, पद, प्रोजेक्ट और अन्य वास्तविक जानकारियों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कर्मचारी को मैसेज वास्तविक होने का भ्रम हो जाता है।

    कंप्यूटर में मालवेयर डालकर व्हाट्सएप तक पहुंच बनाने की कोशिश

    एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि साइबर ठग कार्यालय के लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ट्रोजन हॉर्स मालवेयर के जरिए जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि डेस्कटॉप व्हाट्सएप से लिंक है तो वे क्यूआर कोड को हाईजैक कर व्हाट्सएप पर अपनी फोटो लगाकर कर्मचारी को बॉस के नाम से धनराशि ट्रांसफर करने के लिए मैसेज भेज सकते हैं।

        इसके बाद ठग तत्काल भुगतान, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा ट्रांसफर करने या गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं। ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट, क्रिप्टो अथवा नगद निकासी के माध्यम से आगे स्थानांतरित किया जा सकता है।

    इन संकेतों से पहचानें बॉस स्कैम—

    राजस्थान पुलिस ने ऐसे साइबर फ्रॉड की पहचान के लिए कुछ महत्वपूर्ण संकेत बताए हैं

    °  ई-मेल एड्रेस में अचानक या मामूली बदलाव होना।

    °  कार्यालय समय के बाद असामान्य तरीके से संपर्क किया जाना।

    °  अत्यधिक अर्जेंट अथवा गोपनीय लेनदेन करने का दबाव।

    °  किसी नए या अज्ञात बैंक खाते में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश।

    °  फोन या वीडियो कॉल पर बात करने से बचना।

    °  भाषा और ग्रामर में असामान्य या गंभीर गलतियां होना।

    °  व्हाट्सएप, ई-मेल अथवा कॉल पर असामान्य वित्तीय निर्देश मिलना।

    एक कॉल से बच सकती है कंपनी की बड़ी रकम—

    किसी भी वित्तीय अथवा डेटा संबंधी अनुरोध की पुष्टि व्यक्तिगत रूप से या संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक फोन नंबर पर कॉल करके जरूर करें। केवल व्हाट्सएप अथवा ई-मेल पर प्राप्त निर्देश के आधार पर कोई भुगतान न करें।

        साथ ही केवल डिस्प्ले नेम देखकर भरोसा करने के बजाय पूरा ई-मेल एड्रेस और डोमेन नेम ध्यानपूर्वक जांचें। कंपनियों को उच्च-मूल्य अथवा असामान्य भुगतान के लिए मल्टीलेवल अप्रूवल सिस्टम लागू करना चाहिए और केवल स्वीकृत भुगतान प्रक्रियाओं एवं अधिकृत संचार माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    व्हाट्सएप और सिस्टम की सुरक्षा भी जरूरी—

    राजस्थान पुलिस ने कर्मचारियों को व्हाट्सएप वेब और लिंक्ड डिवाइसेज के अनावश्यक सेशन लॉगआउट करने, सिस्टम, एंटीवायरस एवं सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपटेडड रखने तथा व्हाट्सएप पर टू फैक्टर वेरीफिकेशन सक्रिय रखने की सलाह दी है।

    ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत—

    राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर स्कैम का शिकार हो जाता है अथवा साइबर ठग इस तरह की ठगी का प्रयास करते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दें। वित्तीय साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 4.jpg
    01/09/26 |

    दिल्ली: सड़क पर फेंके गए 6 दिन के नवजात का पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू; AIIMS में भर्ती

    जे कुमार 1 सितम्बर 2026 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित आली मोड़ के पास सड़क किनारे एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर राहगीर और पुलिस सतर्क हो गए। गश्त पर तैनात दक्षिणी-पूर्वी जोन की पीसीआर टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महज 6-7 दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।

    बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीसीआर स्टाफ ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत एम्स (AIIMS) के ट्रॉमा व पीडियाट्रिक इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, त्वरित मेडिकल सहायता मिलने से बच्ची की जान बच सकी।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां कौन छोड़ गया था। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

    #DelhiNews #DelhiPolice #SatyamevPolice #AIIMS #NewbornRescue #SaritaVihar #BreakingNews #DelhiUpdates

  • images.png

    राज्य में कच्चे तेल का उत्पादन बढाने के लिए नवीनतम तकनीक का होगा उपयोग, चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा 80 हजार बैरल प्रतिदिन उत्पादन-अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, जयपुर।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने बताया है कि कच्चे तेल दोहन की नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से राज्य में कच्चे तेल का उत्पादन 80 हजार बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। इस समय राज्य में करीब 51-52 हजार बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा हैं। उत्पादक कंपनियों द्वारा कच्चे तेल का दोहन बढाने के लिए बाड़मेर-सांचोर बेसिन व जैसलमेर बेसिन में अल्कली सर्फेक्टेंट पॉलीमर (एएसपी) और बीकानेर-नागौर बेसिन में साइक्लिक स्टीम स्टिमुलेशन (सीएसएस) दोहन की नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए उत्पादन बढाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पेट्रोलियम सेक्टर में 12 पेट्रोलियम लीज और 12 ही पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी हैं। राज्य में 2.6 से 2.8 एमएमएससीएम प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा सचिवालय में पेट्रोलियम और सीजीडी सेक्टर की प्रगति समीक्षा कर रही थी। उन्होंने बताया कि भूमि पर (ऑनशोर) प्राकृतिक गैस उत्पादन में दूसरे एवं कच्चे तेल के उत्पादन में राजस्थान तीसरे स्थान पर है।  9 एमएमटीपी उत्पादन क्षमता की एचआरआरएल राजस्थान रिफाइनरी में राजस्थान में उत्पादित 1.5 मिलियन टन कच्चे तेल का परिशोधन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में उत्पादित कच्चे तेल का राज्य की रिफाइनरी में ही परिशोधन सुनिश्चित किया जाएं।

    अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 60 सीएनजी स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरुद्ध 23 नए सीएनजी स्टेशन चालू हो गये हैं। उन्होंने दिसंबर तक ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 60 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बहुमंजलीय इमारतों में डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने पर फोकस करने पर भी जोर दिया।

    निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह ने बताया कि केयर्न वेदांता, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी, फोकस एनर्जी आदि संस्थाएं कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का दोहन कार्य कर रही है।

    आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने सीजीडी संस्थाओं के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।  

    बैठक में विशिष्ठ सचिव माइंस नम्रता वृष्णि, उपसचिव राकेश कुमार, ओएसडी अनुज सक्सेना, संयुक्त निदेशक पेट्रोलियम दिलीप राज शर्मा, उप निदेशक रोहित मल्लाह, सुशील कुमार हुड्डा, मोहन कुमावत, अंकित सोनी ने हिस्सा लिया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-09-01T105149.650.jpg
    01/09/26 |

    यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर हादसा: एयरफोर्स की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 अधिकारी घायल

    यमुनानगर, 1 सितंबर (अन्‍नू): यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर कैल बाईपास के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हो गए। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार चार लोग चंडीगढ़ कमांड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में कैल बाईपास के पास एक गाड़ी खराब होने के कारण लगे जाम की वजह से उन्होंने अपनी कार साइड में रोकी हुई थी।

    पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची गाड़ी

    इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी डिवाइडर को पार कर सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस कर रही जांच, थाने में लिखित शिकायत का इंतजार

    मौके पर पहुंचे एसआई परमजोत सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय थाना छप्पर और जगाधरी सदर थाना प्रभारियों का कहना है कि एक्सीडेंट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा एयरफोर्स के जवान गाड़ी को अपने साथ ले गए हैं।

    #YamunanagarNews #HaryanaNews #AirForce #RoadAccident #YamunanagarPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में 2 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, मानसून की वापसी से मिलेगी उमस से राहत; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    हरियाणा/मौसम, 1 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण उमस और तेज धूप के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। प्रदेश में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जबकि 3 और 4 सितंबर को यह पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत और सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    आज 9 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

    तापमान का हाल: हिसार रहा सबसे गर्म, गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी

    प्रदेश में औसतन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.6°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हिसार 38.1°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा फरीदाबाद में 36.1°C और बालसमंद में 37.1°C पारा दर्ज किया गया। वहीं रात के समय सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 23.0°C और भिवानी में 24.0°C रिकॉर्ड किया गया।

    #HaryanaWeather #HaryanaNews #IMDAlert #HaryanaRain #MonsoonUpdate #DainikKhabar #BreakingNews

  • 1003195217.jpg

    अनिश्चितताओं के बीच भारत की 7.8% GDP ग्रोथ, पीएम मोदी बोले - ’निराशावादी फिर गलत साबित हुए’

    आरएस अनेजा, 1 सितंबर नई दिल्ली - वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक "असाधारण उपलब्धि" (Herculean Feat) बताया है।

    इस शानदार आर्थिक वृद्धि दर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही की निराशावादी फिर गलत साबित हुए, पीएम मोदी ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि "निराशावादी एक बार फिर गलत साबित हुए हैं और भारत लगातार फल-फूल रहा है"।

    उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जारी अनिश्चितताओं, तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक सप्लाई चेन (आपूर्ति शृंखला) की दिक्कतों के बावजूद भारत ने यह मजबूत रफ्तार हासिल की है।

    पीएम मोदी ने इस कामयाबी का श्रेय देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति और प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरने के उनके संकल्प को दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ये मजबूत आंकड़े देश के बढ़ते और मजबूत होते भरोसे का प्रतीक हैं।

    यह जीडीपी आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7% के अनुमान से भी काफी बेहतर रहे हैं, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को वैश्विक मंच पर एक बार फिर साबित किया है।

  • images (3).png

    प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में अब तक 5 हजार से अधिक घर रोशन हो चुके हैं।

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "प्रधानमंत्री धरती आबा-जन-जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान" के अंतर्गत अब तक कंपनी  के कार्यक्षेत्र के 14 जिलों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के 5050 घरों एवं सार्वजनिक संस्थानों को रोशन किया जा चुका है । 119, ग्वालियर में 10, हरदा में 528, मुरैना में 38, नर्मदापुरम में 332, रायसेन में 650, राजगढ़ में 156, सीहोर में 350,  श्योपुर में 151,  शिवपुरी में 94 और विदिशा में 983।

    उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "प्रधानमंत्री धरती आबा-जन-जनता ग्राम उत्कर्ष अभियान" के अंतर्गत 519 पात्र हितग्राहियों के घरों को शीघ्र ही विद्युतीकृत एवं रोशन किया जाएगा।

    धरती आबा-जन जातनी ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत, कंपनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले 14 आदिवासी बहुल जिलों में पात्र परिवारों के घरों को रोशन किया जा रहा है। एक ओर, इससे आदिवासी परिवारों के बच्चों को घरेलू काम और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, साथ ही उन्हें पढ़ना-लिखना भी सिखाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण उनके जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (2).png

    सड़कों पर जानवरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, भोपाल।

    सड़क सुरक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय की समिति के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और पशुओं की सहायता लेने तथा उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां गठित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पशुओं आदि के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में इंदौर, भोपाल और उज्जैन में शून्य प्रजनन क्षमता जिला कार्यक्रम शुरू करने पर सहमति बनी। वर्तमान में शून्य मृत्यु दर जिला कार्यक्रम उज्जैन और खरगांवजबलपुर,सागर ,रीवा,सतना,जिलों के साथ-साथ धार, 

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने के बाद, भविष्य में उक्त स्थानों और कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाएगी और उसका उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ।

    बैठक में अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की संख्या कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रवर्तन और शिक्षा,आपातकालीन देखभाल,'ई' यानी इंजीनियरिंगचार राज्य सरकार को कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए संबंधित जिलों में आवश्यक वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यान्वयन के लिए सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) और प्रौद्योगिकी का भी सहारा लिया जाना चाहिए। 

    बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में बीमा रहित ईंधन (बीमा रहित ईंधन) पर चर्चा हुई। यह इसलिए आवश्यक है ताकि सड़कों पर चल रहे हजारों बिना बीमा वाले वाहनों का बीमा कराया जा सके। यह जनता की सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सड़क सुरक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय की समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इस संबंध में किसी एक जिले में जल्द से जल्द एक पायलट परियोजना लागू की जाए। इसके लिए पेट्रोल पंपों कैमरे लगाए जाने चाहिए   पर जिन्हें वाहन पोर्टलों से जोड़कर बिना बीमा वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे जिलों का चयन उस क्षेत्र में किया जाएगा जहां सबसे अधिक बिना बीमा वाले वाहन चलते हैं।   उस जिले में पायलट परियोजना लागू करने के बाद , उससे प्राप्त अनुभव के आधार पर परियोजना को धीरे-धीरे अन्य जिलों में विस्तारित किया जाएगा।

    सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता पैदा की जाएगी।

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुधार विभाग का सहयोग प्राप्त किया जाए और इस संबंध में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य एजेंसियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जन जागरूकता सुनिश्चित की जाए। राज्य के शहरी क्षेत्रों में दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचने में औसतन 16 मिनट का समय लगता है। इस अंतर को यथासंभव कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए। इस क्षेत्र में प्रति वर्ष औसतन हजार मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती हैं13 राज्य सरकार के विशेष प्रयासों के कारण, वर्ष 800की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों6 पहले2025और6पहले2026 कि वर्ष 2026 में दुर्घटनाओं की संख्या को पिछले वर्षों की तुलना में कम किया जाए। 

    बैठक के आरंभ में, मुख्य सचिव बरनवाल ने सड़क सुरक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय समिति द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों , भारत सरकार की सड़क सुरक्षा संबंधी योजनाओं, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए दीर्घकालिक और अल्पकालिक निर्णयों और प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। बैठक में, परिवहन सचिव मनीष सिंह ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपायों के संबंध में एक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं , ब्लैक स्पॉट , हिट एंड रन , विभिन्न विभागों द्वारा अपनाए गए सड़क सुरक्षा उपायों से संबंधित तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए गए । रवीर योजना और पीएम राहत योजना के उपायों को भी प्रदर्शित किया गया।

    लोक निर्माण , जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिव , परिवहन सचिव , एमपीआरडीसी के प्रबंध निदेशक , शहरी प्रशासन एवं विकास आयुक्त , जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त , पीटीआरआई के एडीजी , एनएचएम के मिशन निदेशक , आयुष्मान के सीईओ , एमपीआरआरडीए के सीईओ , पीटीआरआई के डीआईजी , एनएचएआई , एमओआरटीएच और एनआईसी के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (1).png

    उच्च दबाव के कारण कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा राशि की वापसी अब ऑनलाइन होगी : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरक कंपनी लिमिटेड ने उच्च दाब बिजली कनेक्शन के स्थायी रूप से कट जाने के बाद सुरक्षा निधि या अस्थायी अग्रिम राशि की वापसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे पात्र उपभोक्ताओं को वापसी के लिए कार्यालयों में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

    कंपनी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, उपभोक्ता स्मार्ट बिजली पोर्टल या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पूरी आवेदन प्रक्रिया ओटीपी आधारित लॉगिन के माध्यम से होगी।

    इस प्रकार जमा राशि प्राप्त होगी

    ऑनलाइन आवेदन के दौरान उपयोगकर्ता को अपने उपयोगकर्ता विवरण सत्यापित करने होंगे। लागू रिफंड श्रेणी का चयन करें और बैंक खाता विवरण दर्ज करें। रद्द चेक, पहचान/भुगतान प्रमाण पत्र, हस्ताक्षरित आवेदन पत्र और शपथ पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उपयोगकर्ता को आवेदन आईडी और पावती प्राप्त होगी। संबंधित आवेदन अधीक्षण अभियंता कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा

    दस्तावेज़ सत्यापन में अधिकतम 3 दिन लगेंगे

    कंपनी के निर्देशों के अनुसार, यदि उपयोगकर्ता द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ अपूर्ण, अधूरे या दोषपूर्ण पाए जाते हैं, तो संबंधित अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा पोर्टल पर आपत्ति/उत्तर दर्ज किया जाएगा। दस्तावेज़ों की जाँच के बाद, संबंधित कार्यालय अधिकतम 3 दिनों के भीतर उपभोक्ता के विवरण और दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा। सत्यापन के बाद, आवश्यक टिप्पणियों के साथ मामला केंद्रीय बिलिंग प्रकोष्ठ (सीबीसी प्रकोष्ठ) को भेजा जाएगा।

    बैंक अकाउंट का भी होगा वेरिफिकेशन

    उपभोक्ता के बैंक स्टेटमेंट और संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड की जांच केंद्रीय बिलिंग सेल द्वारा की जाएगी। इसके बाद, ईआरपी सिस्टम में सुरक्षा निधि/अस्थायी अग्रिम राशि की इनवॉइस प्रीव्यू रिपोर्ट तैयार की जाएगी और पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर, मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्यालय द्वारा राशि को बैंक खाते में वापस करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा

    कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा निधि या अस्थायी अग्रिम मद में शेष राशि की वापसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    कंपनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ता द्वारा दस्तावेज जमा करने या शोध करने के बाद अधिकतम तीन दिनों के भीतर मामले पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को उनकी जमा राशि शीघ्रता से वापस मिल सके।

    मध्य प्रदेश पूर्वी जोन विद्युत वितरण कंपनी की यह व्यवस्था विशेष रूप से उन उच्च दबाव वाले उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगी जिनका बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिया गया है और जिनके सुरक्षा कोष या अस्थायी अग्रिम में कोई बकाया राशि जमा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images.png

    डीग पुलिस का 'ऑपरेशन काउण्टडाउन': दिल्ली में चल रहे बड़े अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, जयपुर।

    डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में संचालित एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर अपराध सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के रूप में पहचान बताकर लोगों को फोन एवं व्हाट्सएप के जरिए झांसे में लेते थे और ओटीपी, सीवीवी, पैन, जीमेल आईडी, जन्मतिथि सहित अन्य केवाईसी जानकारी हासिल कर उनके नाम पर दूरस्थ रूप से वित्तीय साधन खोलकर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी करते थे।

         कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 31 युवक और 33 युवतियां शामिल हैं। साथ ही 2 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया और मौके से 88 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद 19 युवक-युवतियों को उनके परिजनों के साथ रवाना किया गया।

    फर्जी वेबसाइट और बैंक अधिकारियों की पहचान का इस्तेमाल—

    मामले की शुरुआत एक्सिस बैंक डीग के शाखा प्रबंधक फूल सिंह द्वारा साइबर क्राइम थाना डीग में दी गई रिपोर्ट से हुई। रिपोर्ट के अनुसार संगठित साइबर अपराधी गिरोह उनके बैंक नाम, लोगो और साख का दुरुपयोग करते हुए फर्जी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर रहा था। आरोपी खुद को बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताते और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने अथवा नवीनीकरण का झांसा देते थे।

         बातचीत के दौरान ग्राहकों से ओटीपी, सीवीवी, पैन कार्ड की जानकार, जीमेल आईडी जन्मतिथि और अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली जाती थी। इसके बाद प्राप्त जानकारी का इस्तेमाल ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जाता था।

    दिल्ली की तीन मंजिला इमारत में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर—

    बैंक की प्रारंभिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के मुख्य सदस्य के रूप में आकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी बनकट, थाना ताहवरपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की पहचान सामने आई। जांच में पता चला कि गिरोह द्वारा उत्तम नगर, दिल्ली की एक तीन मंजिला इमारत में अवैध कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां से राजस्थान के विभिन्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर साइबर ठगी की जाती थी।

         मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामां दिनेश यादव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित ठिकाने पर दबिश दी तो तीन मंजिला इमारत में 85 व्यक्ति मिले, जिनमें 41 युवक, 42 युवतियां और 2 नाबालिग शामिल थे। पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया।

    नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को बनाते थे साइबर ठगी का हिस्सा

    जांच में गिरोह का एक चौंकाने वाला तरीका भी सामने आया। आरोपी वर्क इंडिया और अन्य जॉब पोर्टल्स से बेरोजगार युवाओं के रिज्यूमे हासिल करते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर गिरोह में शामिल किया जाता था।

         गिरोह में बाकायदा ट्रेनिंग, इंटरव्यू, टीम लीडर और कर्मचारी जैसे अलग-अलग स्तर बनाए गए थे। युवाओं को 11 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता था। इसके अलावा ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त कमीशन का लालच दिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी साइबर ठगी के काम में लगाया था।

    लिखी हुई स्क्रिप्ट से ग्राहक को जाल में फंसाते थे—

    साइबर ठग फोन कॉल और व्हाट्सएप जरिए लोगों से संपर्क करते थे। बातचीत के दौरान उन्हें पहले से तैयार लिखी हुई स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता था। स्क्रिप्ट के अनुसार बातचीत करते हुए ग्राहक का विश्वास जीता जाता और फिर बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी हासिल की जाती थी।

        पुलिस को मौके से एक्सिस बैंक, येस बैंक और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के फर्जी आईडी कार्ड भी मिले हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ग्राहकों का बल्क डाटा बरामद हुआ है, जिसमें नाम, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, आवासीय पते और अन्य बैंकिंग जानकारियां शामिल हैं।

    फर्जी सिम और करोड़ों के लेनदेन के सुराग—

    जांच में सामने आया कि गिरोह द्वारा एक ही व्यक्ति के नाम पर कई फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। अब तक की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध/अवैध वित्तीय लेनदेन के सुराग मिले हैं। गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज मिली हैं।

        पुलिस अब गिरोह के मुख्य संचालकों, फर्जी डेटा उपलब्ध कराने वाले लोगों, बैंकिंग एवं सिम नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों तथा ठगी की रकम को आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।

    साइबर क्राइम थाना डीग में मामला दर्ज

    पुलिस ने उपलब्ध रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाना डीग में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई वीरेंद्र पाल, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, डीग द्वारा की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • History.jpeg
    01/09/26 |

    आज 1 सितंबर का इतिहास

    आज 1 सितंबर का इतिहास

    1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

    1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

    1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

    1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

    1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।

    1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

    1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

    1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

    1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

    2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

    2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

    2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

    2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

    2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।

    2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

    2008 -

    वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

    यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

    2009-

    वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

    सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।

  • 49021.jpg
    01/09/26 |

    मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को झंडी दिखाकर रवाना किया : हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 सितम्बर, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण दिशा में समग्र शिक्षा के अंतर्गत ‘थेरेपी ऑन व्हील्स’ की नवीन पहल के तहत तीन मोबाइल रिसोर्स सेंटर वाहनों को आज यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह पहल समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा घटक के अंतर्गत सैम्फिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य विशेष थेरेपी, पुनर्वास, विशेष शिक्षा और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों तथा उनके परिवारों को लाभान्वित करना है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। यह पहल राज्य के कठिन भौगोलिक क्षेत्र और विशेष सेवाओं तक सीमित पहुंच के कारण उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने में सहायक साबित होगी।

    मोबाइल रिसोर्स सेंटर के माध्यम से फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच एवं लैंग्वेज थेरेपी, विशेष शिक्षा, स्क्रीनिंग एवं आवश्यकता-आधारित मूल्यांकन, बहु-विषयक थेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं, परामर्श एवं अभिभावक मार्गदर्शन, कार्यात्मक क्षमताओं एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर फॉलो-अप और रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    यह पहल प्रारम्भिक चरण में तीन जिलों मंडी, शिमला और कांगड़ा में संचालित की जाएगी। इसके उपरांत चरणबद्ध तरीके से मोबाइल रिसोर्स सेंटर की सेवाओं का विस्तार राज्य के सभी जिलों तक किया जाएगा, जिसके माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सुलभ थेरेपी, पुनर्वास तथा विशेष सहायता सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

    ‘थेरेपी ऑन व्हील्स’ पहल के माध्यम से बच्चों की शीघ्र पहचान एवं स्क्रीनिंग, मूल्यांकन, अभिभावकों की काउंसलिंग, जागरूकता तथा शिक्षकों और विशेष शिक्षकों को प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    इस पहल से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षणिक सहभागिता, संचार कौशल, कार्यात्मक क्षमताओं, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता में सुधार होने की उम्मीद है। इससे अभिभावक और शिक्षक घर तथा विद्यालय में बच्चों को निरंतर सहयोग प्रदान करने में सक्षम बनेंगे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 1000950725.jpg
    01/09/26 |

    आज का राशिफल — मंगलवार, 1 सितंबर 2026

    ♈ मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैरवार: घर में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी सदस्य से बहस होने पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

    कैरियर: नेतृत्व और निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। अधिकारी आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे।

    लाभ/हानि: रुका हुआ भुगतान मिल सकता है; वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, रक्षा और पूंजीगत सामान शेयरों में अवसर बन सकते हैं। पहले घंटे की तेजी का पीछा न करें।

    बिजनेस: नया प्रस्ताव उपयोगी हो सकता है; भुगतान एवं आपूर्ति की शर्तें लिखित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10

    मूड: जोशीला, किंतु अधीर

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:50–11:45 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करके हनुमान चालीसा पढ़ें।

    🔴 ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर के खर्च को लेकर स्पष्ट बातचीत करें।

    कैरियर: पर्दे के पीछे किया गया परिश्रम शीघ्र परिणाम देगा। गोपनीय जानकारी साझा न करें।

    लाभ/हानि: अचानक यात्रा या स्वास्थ्य संबंधी खर्च संभव; बजट संतुलित रखें।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और मजबूत लार्ज-कैप अपेक्षाकृत सुरक्षित रह सकते हैं। कमजोर शेयर में औसत न करें।

    बिजनेस: विदेशी अथवा दूरस्थ ग्राहक से संपर्क संभव; अग्रिम भुगतान लेना बेहतर रहेगा।

    स्वास्थ्य: नींद, आंखों, गले और शुगर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: शांत, थोड़ा चिंतनशील

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:00 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सफेद खाद्य वस्तु दान करें।

    🔴 ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में आपकी सलाह उपयोगी होगी।

    कैरियर: संपर्क, मीडिया, तकनीक और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: अतिरिक्त आय या पुराना भुगतान मिलने की संभावना; ऑनलाइन लेनदेन दोबारा जांचें।

    शेयर बाजार: टेलीकॉम, डिजिटल और चुनिंदा IT शेयरों पर नजर रखें; लाभ मिलने पर आंशिक निकासी करें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क से ग्राहक या नया ऑर्डर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: कंधों, आंखों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: प्रसन्न और मिलनसार

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–12:45 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करके गाय को हरा चारा खिलाएं।

    🔴 ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: काम की व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय मिलेगा। माता की भावनाओं का सम्मान करें।

    कैरियर: पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे।

    लाभ/हानि: आय स्थिर रहेगी, लेकिन घरेलू सुविधा पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: सरकारी बैंक, ऊर्जा और इंफ्रा में अवसर संभव; अचानक उछाल में खरीद से बचें।

    बिजनेस: सरकारी या बड़े संस्थान से संबंधित काम आगे बढ़ सकता है।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: जिम्मेदार, किंतु संवेदनशील

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45–11:40 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवजी को दूध-मिश्रित जल अर्पित करें और माता का आशीर्वाद लें।

    🔴 ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: पिता या बुजुर्ग की सलाह से समस्या हल होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

    कैरियर: भाग्य एवं अनुभव का सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण, यात्रा या नई जिम्मेदारी लाभकारी होगी।

    लाभ/हानि: धन की स्थिति सुधरेगी; दिखावे पर खर्च रोकना आवश्यक है।

    शेयर बाजार: ऑटो, रक्षा और पूंजीगत सामान में मजबूती मिल सकती है; स्टॉप-लॉस अवश्य रखें।

    बिजनेस: नए क्षेत्र या शहर में विस्तार का अवसर मिलेगा।

    स्वास्थ्य: कमर, हृदय और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी और उदार

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:50–1:45 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: केसरिया

    उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

    🔴 ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: किसी पुराने या संवेदनशील विषय पर चर्चा हो सकती है। वाणी को संयमित रखें।

    कैरियर: दस्तावेज, टैक्स और खातों में विशेष सावधानी बरतें। जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें।

    लाभ/हानि: अप्रत्याशित खर्च संभव है; जोखिमपूर्ण उधार से बचें।

    शेयर बाजार: अत्यधिक सट्टेबाजी और बिना सुरक्षा वाले ऑप्शन ट्रेड से बचें। फार्मा पर नजर रख सकते हैं।

    बिजनेस: साझेदारी के हिसाब एवं देनदारी की समीक्षा आवश्यक है।

    स्वास्थ्य: पाचन, त्वचा और नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

    ऊर्जा: 6.5/10

    मूड: गंभीर और विश्लेषणात्मक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:05–9:00 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर जरूरतमंद को मूंग दान करें।

    🔴 ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को उपयोगी प्रस्ताव मिल सकता है।

    कैरियर: टीमवर्क और साझेदारी से सफलता मिलेगी। विवाद को बातचीत से सुलझाएं।

    लाभ/हानि: संयुक्त निवेश से पहले कागज पढ़ें; नियमित आय संतुलित रहेगी।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय सेवा और उपभोक्ता शेयरों में अवसर संभव; अत्यधिक ट्रेडिंग न करें।

    बिजनेस: साझेदार या ग्राहक के साथ महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: संतुलित और रोमांटिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:55–2:50 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करके कन्या को मिठाई दें।

    🔴 ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: छोटी बात पर कठोर प्रतिक्रिया संबंध खराब कर सकती है। घर की जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें।

    कैरियर: प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। लंबित कार्य और विरोधियों से जुड़ा विषय आपके पक्ष में जा सकता है।

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी, लेकिन दवा या मरम्मत पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: धातु, तेल एवं गैस में बड़ी अस्थिरता रह सकती है। छोटे सौदे और सख्त स्टॉप-लॉस रखें।

    बिजनेस: बकाया वसूली का प्रयास सफल हो सकता है; कर्मचारियों की समस्या सुनें।

    स्वास्थ्य: संक्रमण, चोट और पेट की तकलीफ से सावधान रहें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: दृढ़, किंतु चिड़चिड़ा

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–11:50 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मरून

    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और जरूरतमंद को गुड़-चना दें।

    🔴 ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: संतान या युवा सदस्य से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी।

    कैरियर: रचनात्मक विचार और प्रभावशाली प्रस्तुति से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है, लेकिन मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा।

    शेयर बाजार: ऑटो, शिक्षा और चुनिंदा नई तकनीक कंपनियों पर नजर रखें; अटकलों पर खरीद न करें।

    बिजनेस: प्रचार, प्रशिक्षण और नए उत्पाद के लिए दिन अनुकूल है।

    स्वास्थ्य: लिवर, जांघों और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आशावादी और रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–12:45 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाकर चने की दाल दान करें।

    🔴 ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: घर, संपत्ति या वाहन से जुड़ा विषय सामने आएगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    कैरियर: काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक होगा।

    लाभ/हानि: संपत्ति या घरेलू वस्तु पर खर्च संभव; लंबी अवधि की बचत सुरक्षित रखें।

    शेयर बाजार: सीमेंट, रियल एस्टेट और इंफ्रा में अवसर मिल सकते हैं; पुष्टि के बाद ही प्रवेश करें।

    बिजनेस: कार्यालय या दुकान में बदलाव की योजना बन सकती है।

    स्वास्थ्य: घुटनों, कमर और छाती की तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: व्यावहारिक, थोड़ा चिंतित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–8:55 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    🔴 ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: भाई-बहन या पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है।

    कैरियर: संचार, लेखन, जनसंपर्क और नेटवर्किंग से फायदा होगा।

    लाभ/हानि: मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा; छोटी-छोटी खरीद कुल खर्च बढ़ा सकती है।

    शेयर बाजार: टेलीकॉम, पावर और डिजिटल क्षेत्र में अवसर बन सकते हैं; वॉल्यूम की पुष्टि करें।

    बिजनेस: मार्केटिंग, सोशल मीडिया और ग्राहक संपर्क बढ़ाने का अच्छा दिन है।

    स्वास्थ्य: कंधे, टखने और रक्त संचार का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: सक्रिय और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–2:55 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: शनिदेव का स्मरण करके काले तिल या उड़द दान करें।

    🔴 ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: परिवार में धन या पैतृक विषय पर चर्चा होगी। मीठी वाणी से सहमति बन सकती है।

    कैरियर: अपनी प्रतिभा और अनुभव का आर्थिक लाभ मिलेगा। वेतन या फीस पर बातचीत संभव है।

    लाभ/हानि: धन आगमन के संकेत हैं, लेकिन खानपान और सुविधा पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: FMCG, खाद्य और चुनिंदा वित्तीय शेयरों में स्थिर अवसर संभव; पूंजी को एक ही सौदे में न लगाएं।

    बिजनेस: बिक्री और नकदी प्रवाह सुधरेगा; उधार का हिसाब स्पष्ट रखें।

    स्वास्थ्य: गला, दांत, पाचन और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: भावुक, किंतु संतुष्ट

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:50–11:45 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीली मिठाई अर्पित करके किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं#राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.59.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-31T185918.883.jpg
    31/08/26 |

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न, ABVP के अंकित बिधान बने अध्यक्ष; वोटिंग के दौरान लॉ डिपार्टमेंट में हुआ जमकर हंगामा

    अभिकान्त, 31 अगस्त चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के बहुचर्चित प्रधान पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिधान ने शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने ABVP को समर्थन दिया था, जिसके बाद अकाली-भाजपा गठबंधन की यह बड़ी जीत मानी जा रही है।

    चुनाव परिणामों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे स्थान पर रही। जीत के बाद नए प्रधान बने अंकित बिधान ने अनूठे अंदाज में AAP का चुनाव चिन्ह झाड़ू बिखेरकर जश्न मनाया।

    विभिन्न कॉलेजों में आए छात्र संघ चुनाव के परिणामों के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में अध्यक्ष पद पर ABVP के अंकित बिधान विजयी रहे। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में छात्र संगठन HSA के दीपांशु ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में वनिका चौधरी 401 वोट हासिल कर अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि आशी गुलिया उपाध्यक्ष, भानवी सचिव और कीर्ति संयुक्त सचिव बनीं। GGDSD कॉलेज सेक्टर-32 में SDCU, NSUI और HIMSU गठबंधन के अभिराज सिंह ने 2189 वोट पाकर 457 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में CSF के नवजोत सिंह प्रधान चुने गए। इसके अलावा देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 में परनीत अध्यक्ष, दित्या उपाध्यक्ष, आशिका सचिव और प्रिंसेस संयुक्त सचिव चुनी गईं।

    वोटिंग के दौरान सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक मतदान का समय तय था, लेकिन इस दौरान PU के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला। छात्रों का आरोप था कि मतदान का समय 11 बजे तक होने के बावजूद लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया, जिससे कई छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। गेट बंद होने से गुस्साए छात्र दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी और एक छात्र को टांग से खींचते हुए की तस्वीरें भी सामने आईं। पुलिस नारेबाजी कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर वहां से हटाने लगी। इस बीच हंगामे के दौरान पुलिस जब लॉ डिपार्टमेंट से मतपेटी लेकर जाने लगी, तो छात्रों ने उसे रोक लिया और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को जिमनेजियम हॉल पहुंचाया गया, जहां मतगणना संपन्न हुई।

    #PunjabUniversity #PUCSC2026 #StudentElections #ABVP #SOI #ChandigarhColleges #DanikKhabar #BreakingNews

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 31 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान से मिले पीएम मोदी:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से द्विपक्षीय मुलाकात की, जो पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की पहली बैठक है।

    नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद:

    सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा या प्रतिशत अनिवार्य रूप से लिखे जाने की मांग की गई है।

    प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

    पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज:

    सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों के नोजल और बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा लिखने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को संबंधित सक्षम प्राधिकारी के पास जाने का निर्देश दिया है।

    450 करोड़ की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से टपक रहा पानी:

    मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट की 450 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग की छत से पानी टपकने के कारण मुख्य गेट का फर्श गीला और फिसलन भरा हो गया, जिससे प्रबंधन को गेट बंद करना पड़ा।

    नेपाल बाढ़ में 10 सेकेंड ने बचाई कई जानें:

    नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के दौरान रसुवा कस्टम ऑफिस के अधिकारी करबीर गैरे की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई, जिन्होंने सिर्फ दस सेकंड पहले ही चेतावनी देकर स्थानीय लोगों को सुरक्षित ऊंचाई की तरफ भागने को कहा था।

    होर्मुज में समुद्री माइंस से टकराया सुपर टैंकर:

    होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के अनुसार सुरक्षा नियमों का पालन न करने और अनधिकृत रास्ते से गुजर रहा एक सुपर टैंकर दो समुद्री माइंस से टकराने के बाद भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह रुक गया।

    पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली रक्षा बैठक शुरू:

    पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत पहली उच्चस्तरीय बैठक सोमवार को इस्तांबुल में शुरू हुई, जिसमें तीनों देशों के विदेश, रक्षा मंत्रियों के साथ सैन्य प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया है।

    कालकाजी और शाहदरा में PWD निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक जाम:

    दिल्ली के कालकाजी में मोदी मिल से कालकाजी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड पर नेहरू प्लेस के पास पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य के चलते दोनों तरफ फ्लाईओवर का काम होने से पीक आवर्स में भारी यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

    पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव:

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार ने छतों पर लगे रूफटॉप सोलर सिस्टम की डेटा मॉनिटरिंग के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिससे अब प्रतिदिन पैदा होने वाली बिजली का पूरा रिकॉर्ड जुटाया जा सकेगा।

    दिल्ली: बाथरूम में 22 साल की महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी:

    दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय सबीला खातून का शव घर के बाथरूम से मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि घटना के बाद से मृतका का पति और बच्चा दोनों फरार हैं।

    जन विश्वास बिल लागू: 

    जन विश्वास बिल के तहत रेलवे नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ने के बाद दिल्ली मंडल में आरपीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके तहत महिला बोगियों में अवैध यात्रा करने पर जुलाई में 7.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के खिलाफ सरकार:

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का विरोध करते हुए कहा कि सरकार इसके खिलाफ जरूरत पड़ने पर उच्चतर अदालतों का रुख करेगी और एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

    फरीदाबाद के निशा हत्याकांड में प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार:

    फरीदाबाद में शादी का दबाव बनाने पर बीस वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या करने और शव को आगरा नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के बाद उसके सहयोगी दोस्त प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    ‘हुड्डा साहब को अपने समय की याद नहीं’, बोले अनिल विज :

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वे आजकल बात सुन नहीं पाते क्योंकि उनमें ज्वाला भड़कती रहती है और उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान की गई ज्यादतियां भी अब भूल चुकी हैं।

    अंबाला के नग्गल थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह:

    जिन्हें 29 अगस्त को थाने में गोली लगने से मौत हो गई थी, का सोमवार को कुरुक्षेत्र के पैतृक गांव रामगढ़ रोड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम और वीवीपैट के लिए बने वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, सील और अग्निशमन यंत्रों का जायजा लिया।

  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.57.29.jpeg
    31/08/26 |

    समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के खिलाफ सरकार, जरूरत पड़ी तो उच्चतर अदालतों का रुख करेगी: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को पब्लिक कर दिया जाए ताकि संबंधित हितधारक भी इस बारे में अपनी राय रख सकें : विज

    चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज राज्य के गुरूग्राम-नूंह में बिजली वितरण को लेकर देने वाले सामानंतर लाईसेंस के संबंध में स्पष्ट किया कि सामानतंर लाईसेंस को लेकर राज्य सरकार ने पहले भी विरोध किया है और अब एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट आ गई है, और हम अब भी विरोध कर रहे हैं और विरोध करेंगें। मंत्री विज ने यह भी कहा कि इस मामले में यदि उच्चतर अदालतों/कोर्टों में जाना पडेगा तो हम/सरकार वहां भी जाएगी।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज यहां बिजली विभाग से संबंधित लगाए गए एक प्रश्न के संबंध में उठाए गए सामानतंर बिजली वितरण लाईसेंस मुददे पर सरकार का रूख स्पष्ट कर रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा बिजली नियामक आयोग केन्द्र सरकार के कानून के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। यह आयोग बिजली वितरण के संबंध में लाईसेंस दे सकता है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार से उत्तर मांगा तो मैंने और मेरे पूरे स्टाफ ने हर बिन्दू पर विरोध किया है। श्री विज ने यह भी बताया कि इस बारे में एक ओपन इयरिंग भी रखी गई थी जिसमें विभिन्न हितधारक शामिल हुए और सरकार ने भी अपना रूख व्यक्त करते हुए सामानांतर लाईसेंस देने का विरोध किया। इसके बाद, आयोग ने एक तीन सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया और कमेटी ने यह सिफारिश की कि बिजली वितरण किया जा सकता है।

    मंत्री विज ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट आने पर सरकार/हमने उसके प्रत्येक बिन्दू पर विरोध किया है और सरकार ने अपना जवाब भेजा है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 सितंबर को इस मामले में की सुनवाई होनी है इसलिए वे चाहते हैं कि इस एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को पब्लिक कर दिया जाए ताकि संबंधित हितधारक भी इस बारे में अपनी राय रख सकें।

    --------------

  • Untitled Project - 2026-08-31T154315.189.jpg

    कौशांबी-प्रयागराज बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 घायल; 3 मकान जमींदोज

    कौशांबी, 31 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव (प्रयागराज सीमा के पास) में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। यह स्थान मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। विस्फोट इतना भीषण था कि 800 वर्गफीट में बनी पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और 100 मीटर के दायरे में स्थित 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से 3 मकान पूरी तरह ढह गए। इस हादसे में 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग झुलस गए।

    200 जवानों की टीम राहत कार्य में जुटी, 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा

    धमाके की गूंज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के करीब 200 जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। मलबे को हटाने के लिए 10 बुलडोजर तैनात किए गए हैं। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

    घायलों को SRN मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

    कौशांबी के जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मलबे से निकाले गए गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज के SRN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

    #KaushambiNews #UPNews #KaushambiBlast #PrayagrajNews #FirecrackersFactory #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T153757.713.jpg
    31/08/26 |

    पिहोवा के पास हाईवे पर चलती कार में लगी आग: भाई-बहन ने कार से कूदकर बचाई जान, गाड़ी जलकर राख

    कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त (अन्‍नू): हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर पिहोवा के पास अरुणाय गांव के मोड़ पर एक चलती स्कोडा स्लाविया कार में अचानक भीषण आग लग गई। जुरासी कलां निवासी हरमन सिंह अपनी बहन के साथ निगदू (करनाल) से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी उनकी बहन चला रही थीं। अरुणाय मोड़ के पास पहुंचते ही बोनट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।

    समय रहते बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा

    बोनट से लपटें उठती देख कार चला रही युवती ने तुरंत गाड़ी रोक दी। भाई-बहन बिना कोई देरी किए तुरंत कार से बाहर निकल आए, जिससे दोनों की जान सुरक्षित बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    कार से बाहर निकलने के कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

    #KurukshetraNews #PehowaNews #HaryanaNews #CarFire #Highway152 #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T154404.352.jpg
    31/08/26 |

    पंजाब के सीएम भगवंत मान और मोहाली के PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल भेजकर दी गई चेतावनी

    चंडीगढ़ , 31 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों और मोहाली स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते और पुलिस की विशेष टीमें लगातार जांच और तलाशी अभियान चला रही हैं।

    यह धमकी भरा ई-मेल सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की आधिकारिक ई-मेल पर प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने 13 सितंबर तक पीसीए स्टेडियम में कोई भी क्रिकेट मैच या खेल देखने न जाने की चेतावनी दी है। मेल में खालिस्तानी समर्थक नारे और संदर्भ लिखते हुए 31 अगस्त (शहीद दिलावर सिंह बब्बर के शहीदी दिवस) का जिक्र किया गया है।

    मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का दफ्तर निशाने पर है और 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच स्टेडियम या अन्य चिन्हित स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आधारित बम (आईफोन/एंड्रॉइड बैटरी बम या आईपैड बम) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा मेल में बठिंडा समेत कुछ अन्य जगहों और तारीखों का भी जिक्र किया गया है। भेजने वाले के तौर पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और बब्बर खालसा से जुड़े कुछ नाम लिखे गए हैं।

    गौरतलब है कि मोहाली के PCA स्टेडियम में कल ही पंजाब सरकार द्वारा आईपीएल की तर्ज पर आयोजित 'शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट' का आगाज हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट और आगामी मैचों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। साइबर सेल और खुफिया विभाग ई-मेल भेजने वाले आईपी एड्रेस और स्रोत का पता लगाने में जुटा है।

    #PunjabNews #MohaliStadium #BhagwantMann #PCAStadium #SecurityAlert #DanikKhabar

  • 16.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: लखनौरा साहिब में निर्माणाधीन VLDA कॉलेज का उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लिया जायजा; निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    जे कुमार अंबाला, 31 अगस्त : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को गांव लखनौरा साहिब के पास बन रहे वी.एल.डी.ए (VLDA) कॉलेज के निर्माणाधीन परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल ब्लॉक और प्रशासनिक ब्लॉक के निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को सभी काम समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) रितेश अग्रवाल तथा संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और मौके पर तैनात श्रमिकों (लेबर) की संख्या की जानकारी ली। अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित संरचनाओं, सड़क निर्माण, और पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

    अस्पताल ब्लॉक और बुनियादी ढांचे पर जोर:

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि अस्पताल ब्लॉक के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए यहां अतिरिक्त श्रमिक तैनात किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज परिसर की आंतरिक सड़कों, पार्किंग एरिया और विद्युत विंग से जुड़े बुनियादी ढांचे के काम में तेजी लाने को कहा ताकि संस्थान को जल्द से जल्द क्रियाशील किया जा सके।

    बैठक व निरीक्षण में मौजूद अधिकारी:

    इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, पशुपालन विभाग से डॉ. सुदेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #VLDCollege #LakhnauraSahib #AmbalaDevelopment #PWDHaryana #AmbalaUpdates

  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 16.33.44.jpeg
    31/08/26 |

    ‘हुड्डा साहब, पहले शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भड़कती रहती है, इसलिए बात सुन नहीं पाते’: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ‘हुड्डा साहब को अपने समय की याद नहीं’, बोले अनिल विज- ‘हमें विधानसभा के बाहर तक निकाल देते थे’

    चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘हुडडा साहब कुछ दिनों से देख रहा हूं, पहले आप शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भडकती रहती है इसलिए आप बात सुन नहीं पाते’’।

    मंत्री अनिल विज आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान बोल रहे थे।

    उन्होंने एक अन्य अन्य मुददे पर कहा कि मुझे लगता है कि हुडडा साहब को मेमोरी लोस हो गया है इनको अपने समय का याद नहीं आ रहा है कि गेट कहां तक था, ये हमें बाहर के गेट से भी बाहर निकाल देते थे और पानी भी पीने नहीं देते थे। बाहर जाकर सचिवालय के सामने जाकर हमें बैठना पडता था। श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं गवाह हूं, मेरा विटनेस रिकार्ड कर लो, मैं विधानसभा में शपथ लेकर सच कहता हूं, कि ये हमें निकालकर बाहर ले जाते थे’’।

    उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मेरे मन में आ रहा है कि उस पुलिस वाले के साथ इंसाफ कैसे होगा जिसको इन्होंने कोनी मारी’’।

  • 15.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: धान खरीद सीजन से पहले मंडियों में दुरुस्त हों व्यवस्थाएं, किसानों को न हो परेशानी — उपायुक्त सचिन गुप्ता

    जे कुमार अंबाला, 31 अगस्त 2026 : आगामी धान खरीद सीजन को सुचारू और समस्यामुक्त बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय मे खरीद एजेंसियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने डीएफएससी (DFSC) से मंडियों में संभावित धान की आवक और खरीद एजेंसियों की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजन शुरू होने से पहले आढ़तियों, किसानों और राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि खरीद के दौरान किसी भी पक्ष को कोई असुविधा न हो।

    किसानों को करें जागरूक:

    उपायुक्त ने अधिकारियों व एसोसिएशन प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को गेट पास, बायोमेट्रिक सत्यापन और 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही मार्केट कमेटी सचिवों को बरसात के पानी की त्वरित निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए।

    समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद:

    बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, डीएफएससी जितेश गोयल, डीएम हैफेड देवेंद्र सिंह, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी, डीएसपी जगबीर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन गोयल और रोहित गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #PaddyProcurement #DcAmbala #SachinGupta #AmbalaMandies #HaryanaFarmers #AmbalaUpdates #BreakingNews

  • images - 2026-08-31T153137.689.jpg
    31/08/26 |

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट: सरकारी कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध रद्द, कोर्ट ने आदेश को माना मनमाना

    चंडीगढ़ , 31 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार के 10 जून के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर सितंबर 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया था। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि केवल सरकारी सेवा में होने के आधार पर नागरिकों के एक पूरे वर्ग की विदेश यात्रा पर इस तरह का पूर्ण प्रतिबंध लगाना पूरी तरह से मनमाना है।

    अदालत की इस टिप्पणी के बाद हरियाणा के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिससे अब उनके विदेश यात्रा पर जाने का रास्ता साफ हो गया है।

    #PunjabAndHaryanaHC #HaryanaGovernment #GovernmentEmployees #ForeignTravel #HighCourtRuling #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 16.03.33.jpg
    31/08/26 |

    हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    वित्त वर्ष 2025-26 में 40,918.30 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी गई; 7250 गांवों में से 6,105 को 24 घंटे बिजली आपूर्ति

    तूफान के कारण 37892 टूटे बिजली के खम्भों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थोडे ही समय में ठीक किया- विज

    चंडीगढ़, 31 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिजली व्यवस्था से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रदेश में बिजली आपूर्ति, गांवों में 24 घंटे बिजली तथा विभाग में मानव संसाधन की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के कुल 95 शहरी क्षेत्रों’’ में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इनमें 55 उपमंडल (डीएचवीपीएन क्षेत्र) तथा 40 उपमंडल (यूएचबीवीएन क्षेत्र) शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश की बिजली की कुल वार्षिक खरीद लागत 40,918.30 करोड़ रुपये रही। इस अवधि में राज्य के भीतर उत्पादित/प्राप्त बिजली 2,13,013.29 लाख यूनिट तथा राज्य के बाहर से प्राप्त बिजली 5,55,604.30 लाख यूनिट रही। इस प्रकार कुल 7,68,617.59 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई।

    6,105 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति - विज

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना’’ के तहत प्रदेश के गांवों को चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में लाया जा रहा है। प्रदेश के कुल 7,250 गांवों में से 6,105 गांवों यानी 84.2 प्रतिशत गांवों में पहले से ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि 1,145 गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि शेष गांवों को भी चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में लाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा फीडरों के लोड को निर्धारित सीमा के भीतर लाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 55 शहरी क्षेत्रों तथा 2686 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जबकि 980 गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 40 शहरी क्षेत्र तथा 3419 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जबकि 165 गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

    बिजली विभाग में 27,746 नियमित कर्मचारी कार्यरत - विज

    मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में बताया कि ऊर्जा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कुल 53,289 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 27,746 पदों पर नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं तथा 25,543 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि नियमित कर्मचारियों के अतिरिक्त 15,362 कर्मचारी एचकेआरएनएल/हारट्रोन/कॉन्ट्रैक्टर/पार्ट-टाइम व सीधे आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं। इससे बिजली वितरण एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में विभाग को अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है।उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग में श्रेणी-ए के मंजूर पदों की संख्या 1209, कार्यरत पद 1021 तथा रिक्त पदों की संख्या 188 है। इसी प्रकार, श्रेणी-बी के मंजूर पदों की संख्या 1436, कार्यरत पद 1130 तथा रिक्त पदों की संख्या 306 है। इसी तरह, श्रेणी-सी के मंजूर पदों की संख्या 47717, कार्यरत पद 24654 तथा रिक्त पदों की संख्या 23036 है। इसी प्रकार, श्रेणी-डी के मंजूर पदों की संख्या 2927, कार्यरत पद 941 तथा रिक्त पदों की संख्या 1986 है।

    तूफान के कारण 37892 टूटे बिजली के खम्भों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थोडे ही समय में ठीक किया- विज

    उन्होंने कहा कि हालांकि यह सही है कि सिरसा के गांवों में मई, 2026 से जुलाई, 2026 के दौरान बिजली बाधित हुई है, क्योंकि इस दौरान कई तूफान आएं हैं जिसके कारण से 37892 बिजली कें खम्भे टूटकर गिरे थे। उन्होंने बिजली के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उन सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इन टूटे हुए बिजली के खम्भों को थोंडे ही समय में ठीक किया। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि जिन गांवो में 16 घंटे बिजली दी जा रही है उन गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए बिजली विभाग का स्टाफ लगातार प्रयत्नशील है और जब यह गांव 24 घंटे बिजली लेने के लिए तय शर्तें पूरी कर लेंगें तब इन गांवों में 24 घंटे बिजली देना आरंभ कर दी जाएगी।

    सरकार का लक्ष्य निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति - विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई जाए। बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, फीडरों के सुदृढ़ीकरण और चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

    .........................

  • 14.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: एस.डी. कॉलेज में 'रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता' का आयोजन; 121 विद्यार्थियों ने दिखाया सड़क सुरक्षा के प्रति उत्साह

    जे कुमार अंबाला कैंट, 31 अगस्त 2026 : विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला कैंट में सोमवार को जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार 'रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता' आयोजित की गई।

    कॉलेज की 'रोड सेफ्टी कमेटी' के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के 121 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

    रोड सेफ्टी कमेटी के संयोजक डॉ. जोगिंदर सिंह और कमेटी सदस्यों ने प्रतियोगिता के सुचारू व व्यवस्थित संचालन में मुख्य भूमिका निभाई।

    प्राचार्या का आह्वान:

    सफलतापूर्वक आयोजन पर बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) अलका शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां युवाओं में अनुशासन और नागरिक बोध विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल नियमों को जानें ही नहीं, बल्कि स्वयं उनका कड़ाई से पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करें।

    #AmbalaNews #SDCollege #AmbalaCantt #RoadSafety #TrafficRules #SDCollegeAmbala #AmbalaUpdates #CollegeNews

  • images (4).png

    नशामुक्त मध्य प्रदेश की ओर कदम: जनभागीदारी, पुनर्वास और समाधान के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, भोपाल।

    भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का सही उपयोग राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नशे की लत का बढ़ता चलन केवल व्यक्तियों या परिवारों की समस्या नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर सामाजिक संकट है। इसी सोच के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, नशामुक्त भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशे की लत के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति के माध्यम से नशे के आदी लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास प्रदान करके उन्हें मुख्यधारा में वापस लाना भी है।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने सामाजिक भागीदारी, जन जागरूकता, उपचार, पुनर्वास और संस्थागत समन्वय को अभियान का आधार बनाया है। सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में विभाग नशामुक्ति के खिलाफ व्यापक स्तर पर गतिविधियां चला रहा है।

    जन जागरूकता से लेकर मादक पदार्थों की लत के खिलाफ जन आंदोलन तक

    नशाखोरी न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर असर डालती है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को नया जीवन देना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

    राज्य सरकार ने इस चुनौती को केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से नहीं देखा है। इस अभियान में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। यही सामूहिक प्रयास नशा-विरोधी अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

    राज्य में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जन जागरूकता अभियान के लिए 213 पंजीकृत संगठन कार्यरत हैं। इन संगठनों की भूमिका लोगों को नशे की लत के दुष्परिणामों से अवगत कराना और साथ ही प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों की सहायता करना है।

    मध्य प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया

    मध्य प्रदेश द्वारा विनाशमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किए गए प्रभावी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की गई है। वर्ष 2023-24 के लिए संस्थागत पुरस्कार शहीद भगत सेवा समिति, रीवा और राजीव तिवारी, मुक्ति विनाशमुक्ति केंद्र, भोपाल को व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया।

    इन प्रयासों और उत्कृष्ट कार्य को अंजाम देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को 13 अगस्त 2025 को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय नशामुक्त शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल संबंधित संगठनों और व्यक्तियों की उपलब्धि है, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मध्य प्रदेश की सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

    पुनर्वास और उपचार की एक सुदृढ़ प्रणाली

    नशामुक्ति अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उन लोगों को नया जीवन देना है जो नशे की चपेट में आ चुके हैं। सरकार का उद्देश्य न केवल ऐसे व्यक्तियों को नशे से मुक्त करना है, बल्कि उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः एकीकृत करना भी है।

    राज्य में 13 नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र (आईआरसीए) कार्यरत हैं। इसके साथ ही, 7 आउटरीच और ड्रॉप-इन सेंटर (ओडीआईसी) और 3 सामुदायिक आधारित सहकर्मी-नेतृत्व हस्तक्षेप केंद्र (सीपीएलआई) भी संचालित किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से नशा प्रभावित व्यक्तियों तक पहुँचने और उन्हें उपचार एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने और चलाने के लिए अनुदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य के 11 केंद्रीय जिलों - भोपाल, सागर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सतना, बड़वानी, नरसिंहपुर और उज्जैन में नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही, क्षेत्र के विभिन्न जिलों में नशामुक्ति संबंधी सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

    12 हजार कुशल स्वयंसेवक इस बदलाव में भागीदार बने।

    मध्य प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ लड़ाई को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए 12 हजार मास्टर स्वयंसेवकों को तैयार किया गया है। ये स्वयंसेवक पूरे क्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रहे हैं और नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित गतिविधियों को जनमानस तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

    स्वयंसेवकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नशे की समस्या का समाधान केवल कानून और प्रशासन के माध्यम से संभव नहीं है। परिवार, समाज और समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षित स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने, युवाओं से संवाद स्थापित करने और नशामुक्ति गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    युवाओं और छात्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    मध्य प्रदेश में चलाए गए अभियान के दौरान युवाओं और छात्रों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नशामुक्ति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। 18 नवंबर 2025 को नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं और छात्रों को अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    डिजिटल मीडिया का उपयोग करते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से लगभग 2.46 लाख ऑनलाइन ई-प्रतिज्ञाएं भी दर्ज की गईं। यह अभियान आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग और युवाओं की व्यापक भागीदारी का एक उदाहरण है।

    31 मई 2025 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 26 जून को नशा मुक्ति के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 2 से 8 अक्टूबर तक शराब निषेध सप्ताह और 30 जनवरी 2026 को शराब निषेध संकल्प दिवस के अवसर पर राज्य में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को नशीली दवाओं की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, वित्तीय और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

    "नशे से दस्तरी है बहुत नशा" : पुलिस की प्रभावी साझेदारी

    नशामुक्त समाज के निर्माण में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के लिए "नशे से दस्तरी है बहुत नशारी" नामक एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस की भागीदारी से यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचने में सफल रहा।

    इस प्रकार, विभिन्न विभागों, पुलिस, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और नागरिक समाज के बीच समन्वय स्थापित करके, मादक पदार्थों की लत के खिलाफ एक व्यापक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर नियंत्रण और समाज में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता—इन दोनों स्तरों पर किए गए प्रयास अभियान को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

    श्री नारायण सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में सामाजिक साझेदारी की शक्ति

    सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में, नशामुक्त भारत अभियान को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका मानना ​​है कि व्यसन के विरुद्ध संघर्ष में समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मात्र सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे; जब परिवार, शिक्षक, युवा, सामाजिक संगठन और जन प्रतिनिधि एकजुट होकर खड़े होंगे, तभी स्थायी सामाजिक परिवर्तन संभव है।

    विभागीय प्रयासों के माध्यम से, नशामुक्ति के क्षेत्र में जागरूकता के साथ-साथ उपचार और पुनर्वास प्रणालियों को भी मजबूत किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य व्यसनी व्यक्ति को अपराधी या समाज से बहिष्कृत व्यक्ति के रूप में देखने के बजाय, उपचार और पुनर्वास की आवश्यकता वाले व्यक्ति के रूप में उसका समर्थन करना है।

    नशामुक्त मध्य प्रदेश: सामूहिक संकल्प की प्रमुख दिशा

    नशामुक्त समाज बनाने की जिम्मेदारी हर परिवार और नागरिक की है। युवाओं को नशे से दूर रखने, नशे के प्रभाव में आए लोगों को सहयोग देने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

    मध्य प्रदेश का संदेश स्पष्ट है: नशे से दूर रहो, स्वस्थ जीवन की चाहत को अपनाओ। जनभागीदारी, जागरूकता और पुनर्वास के समन्वित प्रयासों से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त मध्य प्रदेश संभव हो पाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • image003_20260831143558_46f9e8.jpg
    31/08/26 |

    ब्लू इकोनॉमी को नई उड़ान: लक्षद्वीप में मत्स्य पालन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, 'मिशन रंगीन मछली 2031' का हुआ शुभारंभ

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने 31 अगस्त को लक्षद्वीप के अगात्ती में मत्स्य पालन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने टूना, समुद्री शैवाल और सजावटी मछली जैसे ज़्यादा कीमत वाली प्रजातियों का टिकाऊ तरीके से इस्तेमाल करते हुए, मत्स्य पालन किसान उत्पादक संगठनों (FFPO) और मत्स्य पालन सहकारी समितियों को मज़बूत करने पर खास ध्यान दिया है।

    उपराष्ट्रपति ने सजावटी मछली पालन के विकास के लिए "मिशन रंगीन मछली 2031" रणनीतिक कार्य योजना भी जारी की।

    इस आउटरीच कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज के राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल; और लक्षद्वीप तथा दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रफुल खोड़े पटेल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मछली पालकों और मछुआरों (जिनमें महिला मछली पालक और मछुआरे भी शामिल थे) ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। साथ ही, भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग, लक्षद्वीप प्रशासन के अधिकारियों और मत्स्य पालन क्लस्टर तथा संबंधित मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

    भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लक्षद्वीप को देश की एक अनमोल समुद्री संपत्ति बताया और मछली पालन की इसकी अपार संभावनाओं पर ज़ोर दिया, जो 4,200 वर्ग किलोमीटर के लैगून क्षेत्र और लगभग 4 लाख वर्ग किलोमीटर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) से समर्थित है। उन्होंने कहा कि यह आउटरीच कार्यक्रम भारत सरकार, लक्षद्वीप प्रशासन, वैज्ञानिक संस्थानों और मछली पकड़ने वाले समुदायों की उस सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका मकसद 'ब्लू इकोनॉमी' के ज़रिए टिकाऊ विकास और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करना है। मछली पालन और जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) को अर्थव्यवस्था का 'सनराइज़ सेक्टर' (तेज़ी से उभरता क्षेत्र) बताते हुए, उन्होंने लक्षद्वीप के लिए PMMSY के तहत ₹62 करोड़ से ज़्यादा की मत्स्य पालन विकास परियोजनाओं को मंज़ूरी दिए जाने की सराहना की।

    उपराष्ट्रपति ने EEZ और गहरे समुद्र (हाई सीज़) से मत्स्य पालन संसाधनों के टिकाऊ दोहन के लिए सरकार द्वारा घोषित सहायक ढांचे पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे मछुआरों को गहरे समुद्र के संसाधनों तक ज़िम्मेदारी से पहुँचने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि लक्षद्वीप में मछली पकड़ने की क्षमता का अनुमान 1 लाख टन से ज़्यादा है, जिसमें लगभग 94,000 टन टूना और टूना जैसी मछलियाँ शामिल हैं। उन्होंने मछुआरों की आय बढ़ाने और ग्लोबल सीफ़ूड मार्केट में भारत की स्थिति मज़बूत करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से मछली पकड़ने, डिजिटल ऑथराइज़ेशन सिस्टम, जहाज़ों की निगरानी, ​​इंटरनेशनल सर्टिफ़िकेशन और सस्टेनेबल फ़िशिंग के तरीकों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आगे इस बात पर ज़ोर दिया कि समुद्री संसाधनों का संरक्षण और ज़िम्मेदारी से मछली पकड़ने के तरीकों का पालन करना, फ़िशरीज़ सेक्टर की लंबे समय की समृद्धि सुनिश्चित करने और 'विकसित भारत 2047' के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी है।

  • Untitled Project - 2026-08-31T151117.849.jpg
    31/08/26 |

    करनाल में रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का प्रथम चरण संपन्न: 2.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    करनाल, 31 अगस्त (अन्‍नू): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं हाइवे, हरियाणा) के दिशा-निर्देशानुसार 31 अगस्त 2026 को पूरे प्रदेश में प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण (स्कूल/कॉलेज स्तर) का आयोजन किया गया। करनाल में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजरानिया के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    चार स्तरों में विभाजित थी प्रतियोगिता

    विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को चार भागों में बांटा गया था:

    • लेवल-1: कक्षा 3 से 5

    • लेवल-2: कक्षा 6 से 8

    • लेवल-3: कक्षा 9 से 12

    • लेवल-4: कॉलेज, आईटीआई (ITI) एवं पॉलिटेक्निक संस्थान

    जिला करनाल में इन चारों स्तरों के लिए कुल 2,60,500 प्रश्नपत्र वितरित किए गए, जिनमें सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन और सुरक्षित वाहन संचालन से जुड़े सवाल पूछे गए थे।

    पुलिस टीमों ने किया निरीक्षण

    प्रतियोगिता को निष्पक्ष व सुचारू रूप से कराने के लिए डीएसपी ट्रैफिक महावीर सिंह, थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल, उप निरीक्षक बलदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार और सहायक उप निरीक्षक अमरीक सिंह की टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

    #KarnalNews #HaryanaPolice #RoadSafety #TrafficAwareness #KarnalPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T150448.778.jpg
    31/08/26 |

    सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 31 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'अपराध मुक्त फतेहाबाद' अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर भारत और विदेश में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भट्टू कलां में देवीलाल पार्क के पास 'रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टी एवं सोलर' के कार्यालय पर छापेमारी कर सिरसा निवासी रजनीश और पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। मौके से 31 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 9 चार्जर, 3 आरसी और 1 एसबीआई एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।

    Zyntra App के जरिए बनाते थे QR कोड और खातों का नेटवर्क

    सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि आरोपी 'Zyntra App' के माध्यम से लोगों को अधिक रिटर्न का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों का मुख्य काम ऐप पर बैंक खाते लिंक करना, QR कोड तैयार करना और ठगी की रकम को आगे अन्य खातों में भेजना था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुराग भाम्भु और संदीप भाम्भु की योजना पर काम कर रहे थे।

    साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज, नेटवर्क की पड़ताल जारी

    आरोपी साइबर ठगी और ऑनलाइन कारोबार से जुड़े वैध दस्तावेज, लाइसेंस या क्लाइंट एग्रीमेंट पेश नहीं कर सके। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जब्त उपकरणों के आधार पर गिरोह के पूरे नेटवर्क और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

    #FatehabadNews #CyberCrime #HaryanaPolice #CyberFraud #FatehabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Pic 1.jpeg
    31/08/26 |

    (यूएचबीवीएनएल) द्वारा लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल अपने खर्च पर पीसीसी पोल के साथ बदले जाएंगे - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक पीसीसी पोल से बदले जाएंगे: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) द्वारा अपने खर्च पर पीसीसी पोल के साथ बदले जायेंगें। हालाँकि, निगम के निर्देशों के अनुसार, रेल पोलों को निगम के खर्च पर नहीं बदला जाता है।

    मंत्री अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुलदेहरा तथा ठसका मीरांजी गांवों के अंदर कोई एचटी/एलटी लोहे के पोल नहीं लगे हुए हैं। हालाँकि, इन गांवों के बाहरी क्षेत्र में 11 केवी कृषि फीडरों पर 107 लोहे के पोलों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 रेल पोल हैं। इसके साथ ही, 2014 से इन गांवों में लोहे के पोल से करंट लगने के कारण किसी भी जनहानि की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।

    उन्होंने बताया कि शेष 91 लोहे के पोलों को निगम द्वारा जनवरी, 2027 तक पीसीसी पोलों से बदल दिया जाएगा।

    ‍ ‍

  • Untitled Project - 2026-08-31T150218.308.jpg
    31/08/26 |

    फतेहाबाद पुलिस के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त: एसपी निकिता खट्टर ने दी शुभकामनाएं, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

    फतेहाबाद, 31 अगस्त (अन्‍नू): फतेहाबाद के पुलिस लाइन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, ने अपने संदेश के माध्यम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की।

    सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

    विभाग में अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के बाद तीन कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई:

    • निरीक्षक फूल सिंह

    • निरीक्षक हरिकिशन

    • सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जगसीर सिंह

    "सेवा भाव जीवनभर बना रहता है" – एसपी

    एसपी निकिता खट्टर ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति प्रक्रिया का एक पड़ाव है, लेकिन समाज सेवा की भावना वर्दी में हो या बिना वर्दी के, हमेशा बनी रहती है। समारोह में डीएसपी जगदीश सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    #FatehabadNews #HaryanaPolice #FatehabadPolice #RetirementCeremony #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T145515.660.jpg
    31/08/26 |

    पानीपत: बीमार मां की मदद करने वाले बैंक कर्मी को साइबर ठगों ने फंसाया, सवा लाख की धोखाधड़ी के बाद 4 खाते फ्रीज, पीड़ित का परिवार दहशत में

    पानीपत, 31 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के पानीपत (अशोक विहार कॉलोनी) में HDFC बैंक के कर्मी दानिश को तीन युवकों की मदद करना भारी पड़ गया। फरवरी 2026 में कॉलोनी निवासी सुहैल, रेहान और उवेश ने दानिश के पास पहुंचकर अपनी मां के गंभीर रूप से बीमार होने का बताया। उन्होंने बैंकिंग समस्या का हवाला देते हुए तुरंत नकद पैसे की जरूरत जताई। दानिश ने मानवता के नाते अपने विभिन्न क्रेडिट कार्ड खातों से 1.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।

    खाते में साइबर फ्रॉड की रकम भेजी, 4 क्रेडिट कार्ड फ्रीज

    युवकों ने दानिश के क्रेडिट कार्ड का 1.25 लाख रुपये का भुगतान उसके खाते में ऑनलाइन करवा दिया। लेकिन इसके दो दिन बाद ही दानिश के एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के चार क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि राजस्थान पुलिस ने उनके खातों में आए पैसों को साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का बताते हुए फ्रीज करवा दिया है, जिससे दानिश खुद साइबर अपराधियों की सूची में आ गया।

    रकम मांगने पर मारपीट और किडनैपिंग की धमकी, परिवार घर में कैद

    धोखाधड़ी का पता चलने पर जब दानिश ने आरोपियों से बात की, तो आरोपियों और उनके परिजनों ने उसे जान से मारने और किडनैप करने की धमकी दी। 19 जून को दानिश ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Window) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत का पता चलते ही आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और अब उनके घर के बाहर संदिग्ध लोग बाइकों पर चक्कर काट रहे हैं, जिससे दानिश और उनका परिवार दहशत में घर के अंदर कैद होने को मजबूर है।

    पुलिस का बयान: जांच जारी

    थाना पुलिस का कहना है कि सीएम विंडो से शिकायत प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच में मामला साइबर फ्रॉड का पाया गया है और इस संबंध में राजस्थान पुलिस से संपर्क साधकर आगामी जांच की जा रही है।

    #PanipatNews #HaryanaNews #CyberCrime #HaryanaPolice #PanipatPolice #CyberFraud #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T144626.337.jpg
    31/08/26 |

    करनाल: इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    करनाल, 31 अगस्त (अन्‍नू): करनाल जिले के इंद्री में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर की झाल (रेगुलेटर) में एक युवक का शव फंसा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की सूचना पर पुलिस तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को झाल से बाहर निकाला।

    यमुनानगर से लापता युवक होने की आशंका

    गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे यमुनानगर के एक परिवार का फोन आया था, जिन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले 4-5 दिनों से लापता है और उसने नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की आशंका के आधार पर गोताखोरों की टीम करनाल से लेकर इंद्री तक नहर में तलाश कर रही थी, जिसके बाद शव इंद्री की झाल में अटका हुआ मिला।

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों के आने का इंतजार

    मामले की जांच कर रहे अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त प्रक्रिया के लिए भिजवा दिया है। यमुनानगर से आ रहे परिवार के सदस्यों द्वारा पहचान किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव लापता युवक का है या किसी अन्य का। यदि शव की पहचान हो जाती है तो पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा नियम अनुसार शवगृह में सुरक्षित रखवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    #KarnalNews #IndriNews #HaryanaNews #YamunanagarNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T143915.619.jpg
    31/08/26 |

    गुरुग्राम: पालतू बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में 12 फीट गहरे बेसमेंट में गिरी महिला, आईसीयू में भर्ती

    गुरुग्राम, 31 अगस्त (अन्‍नू): गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित सेक्टर-25 में रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाटिका सिटी प्वाइंट सोसाइटी के पास स्थित पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली 33 वर्षीय नीलम अपनी पालतू बिल्ली को पकड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर पीजी के 12 फीट गहरे बेसमेंट में जा गिरीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी।

    फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, सिर और पैरों में गंभीर चोटें

    सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर नीलम को बेसमेंट से बाहर निकाला। गिरने के कारण नीलम की कमर, सिर के पिछले हिस्से और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर के बल न गिरने की वजह से वह बड़ी अनहोनी से बच गईं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    निवासियों ने की सुरक्षा ग्रिल बढ़ाने की मांग

    हादसे के बाद पीजी में रहने वाले लोगों ने बेसमेंट के आसपास लगी ग्रिल की ऊंचाई बढ़ाने और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही किसी की लापरवाही की बात सामने आई है, इसलिए कोई आपराधिक जांच शुरू नहीं की गई है।

    #GurugramNews #HaryanaNews #AccidentNews #GurugramFireBrigade #DanikKhabar #BreakingNews

  • b27da013b976-WhatsApp-Image-2026-05-09-at-14.32.23-1-.jpg

    चौथा भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम कल नई दिल्ली में आयोजित होगा

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और जर्मनी के पर्यावरण, जलवायु संरक्षण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्री कार्स्टन श्नाइडर, 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 'टुगेदर फॉर मोर रेजिलिएंस' (अधिक लचीलेपन के लिए साथ मिलकर) थीम वाले चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम की सह-अध्यक्षता करेंगे।

    भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम पर्यावरण नीति पर भारत और जर्मनी के बीच सबसे ऊंचे स्तर का द्विपक्षीय मंच है और यह 2008 से आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) और जर्मनी के संघीय पर्यावरण, जलवायु संरक्षण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्रालय (BMUKN) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है, जिसमें जर्मन बिजनेस की एशिया-पैसिफिक कमेटी (APA) और भारतीय उद्योग संघ भी सहयोग कर रहे हैं।

    यादव और महामहिम श्नाइडर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने, अनुभवों का आदान-प्रदान करने और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण और जलवायु नीति से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विषय-आधारित सत्रों के माध्यम से, फोरम इन क्षेत्रों में चुनौतियों, समाधानों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगा: कम-कार्बन वाले उद्योग; आर्द्रभूमि, पहाड़ों और जंगलों में जैव विविधता; संसाधन दक्षता और बिजनेस मॉडल के रूप में सर्कुलर इकोनॉमी; और सस्टेनेबल फाइनेंस, ग्रीन स्किल्स और निवेश जुटाना।

    यह फोरम दोनों देशों के बीच पर्यावरण और जलवायु सहयोग पर नीति-निर्माताओं, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, थिंक टैंक और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। फोरम में मंत्रालयों, व्यवसायों, विशेषज्ञ समूहों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

    फोरम से पहले, इस साल जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और सर्कुलर इकोनॉमी पर तीन संयुक्त कार्य समूहों की बैठकें हुईं। संबंधित कार्य समूहों ने हुई प्रगति और आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।

    भारत और जर्मनी के बीच मजबूत और बढ़ते आर्थिक और औद्योगिक संबंधों तथा सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और ग्रीन इकोनॉमी में गहरे सहयोग की संभावनाओं के संदर्भ में यह फोरम काफी महत्वपूर्ण है।

  • Untitled Project - 2026-08-31T143348.365.jpg
    31/08/26 |

    फरीदाबाद में मंदिर के पास पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सिर पर चोट के निशान मिले, जांच में जुटी पुलिस

    फरीदाबाद, 31 अगस्त (अन्‍नू): फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में मंदिर के पीछे आगरा नहर किनारे जंगल में 55 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से इसी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का काम करते थे। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

    सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    सराय एसीपी संदीप मोर ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक पुजारी के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत सिर की चोट के कारण हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

    मामले की गहनता से जांच जारी

    पुलिस टीम घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    #FaridabadNews #HaryanaNews #CrimeNews #FaridabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • image002_20260831132744_f5d5a5.jpg
    31/08/26 |

    देशभर में पंच सम्मेलनों के माध्यम से विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रति बढ़ी जागरूकता

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - देशभर में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के व्यापक अभिमुखीकरण के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय पंच सम्मेलन अभियान को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

    ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों, उनकी भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराने के लिए पंच सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया गया था।

    देशभर में अब तक 1,338 पंच सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। यह संख्या विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    इन सम्मेलनों के माध्यम से अब तक लगभग 5.26 लाख पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। व्यापक जनभागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि ग्राम पंचायतों की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय शासन को लेकर जनप्रतिनिधियों में जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

    अब तक 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने निर्धारित पंच सम्मेलन पूर्ण कर लिए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, जम्मू एवं कश्मीर तथा पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों द्वारा समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

    कई राज्यों ने नवाचारपूर्ण और बहु-स्तरीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन सम्मेलनों को और अधिक व्यापक बनाया है। गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने जिला स्तर के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी सम्मेलन आयोजित कर अधिकाधिक पंचायतराज पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सुनिश्चित की है।

  • Untitled-1.jpg
    31/08/26 |

    वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र बैठक की सह-अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की 8वीं बैठक ब्राजील के ब्रासीलिया में संपन्न हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और ब्राजील की विदेश व्यापार सचिव सुश्री तातियाना लैसर्दा प्राजेरेस ने की।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों को मिली मजबूत राजनीतिक गति को आगे बढ़ाते हुए, बैठक में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करने वाले मजबूत संस्थागत ढांचे और रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए दोनों पक्षों की साझा प्रतिबद्धता पर विचार-विमर्श किया गया।

    वाणिज्य सचिव ने ब्राजील सरकार के विकास, उद्योग, वाणिज्य और सेवा मंत्री श्री मार्सियो एलियास रोजा से भी मुलाकात की तथा द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि देखी गई है और 2025-26 में यह 15.07 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने और अधिक विविध, संतुलित और निरंतर साझेदारी के माध्यम से, विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, इंजीनियरिंग सामान और मशीनरी के क्षेत्र में, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

    चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-मर्कोसुर संदर्भ शर्तों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते में विस्तार और आधुनिकीकरण की अपार संभावनाएं हैं। 2025 में भारत-मर्कोसुर द्विपक्षीय व्यापार 20.84 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के साथ, दोनों पक्षों ने संदर्भ शर्तों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता जताई।

    भारतीय दवा उत्पादों के लिए बाजार पहुंच को सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। फरवरी 2026 में हस्ताक्षरित सीडीएससीओ-एएनवीआईएसए समझौता ज्ञापन स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में गहन सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत आधार प्रदान करता है। भारत ने अधिक पूर्वानुमानित नियामक प्रक्रियाओं का समर्थन करने और बाजार तक व्यापक पहुंच को सुगम बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता में योगदान दे सकता है और अधिक सुलभ स्वास्थ्य सेवा की दिशा में प्रयासों को मजबूत कर सकता है।

    कृषि क्षेत्र में, प्रमुख उत्पादों से संबंधित प्राथमिकता के आधार पर पौध स्वच्छता संबंधी अनुरोधों पर चर्चा को आगे बढ़ाया गया, साथ ही पारस्परिक बाजार पहुंच रियायतों की दिशा में तकनीकी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट एजेंडा तैयार किया गया। चर्चा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मूल प्रमाण पत्रों की पारस्परिक मान्यता तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमिता और शिल्पकला के क्षेत्र में सहयोग को लेकर हुई उत्साहजनक प्रगति की भी समीक्षा की गई और इन्हें व्यापार को सुगम बनाने और व्यापार संबंधी गतिविधियों में आने वाली बाधाओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

  • images (2).png

    महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए सरकार द्वारा शिक्षकों के खिलाफ सख्त एफआईआर दर्ज की गई, उन्हें तत्काल निलंबित किया गया : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, भोपाल।

    राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। ऐसा मामला सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। उमरिया जिले में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वह मानपुर के विकास ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत है।

    सुल्तानपुर गांव की एक महिला ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विश्वनाथ पांडे से शिकायत की थी कि सहायक शिक्षक कोमलचंद्र गुप्ता ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। प्रभारी प्रधानाचार्य विश्वनाथ पांडे ने यह सूचना उमरिया के जिला शिक्षा केंद्र को दी। इसके बाद गठित जांच दल ने प्रधानाध्यापक , छात्राओं , उनके अभिभावकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में मामले की जांच की।

    बताया जा रहा है कि मास्टर कोमलचंद गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद एफआईआर को मंजूरी दे दी गई। महिला ने 29 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मास्टर कोमलचंद गुप्ता ने 22 अगस्त, 2026 को उसकी 7 वर्षीय बेटी और उसकी दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की। मास्टर गुप्ता चॉकलेट देने के बहाने लड़कियों को फर्जी वीडियो दिखाते थे। महिला ने पुलिस को बताया कि मास्टर गुप्ता ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वह उन्हें लाठियों से पीटेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 12.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा पर लिखित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित; छात्रों ने लिया ट्रैफिक नियमों का संकल्प

    जे कुमार अंबाला छावनी, 31 अगस्त 2026 : विद्यार्थियों में यातायात के प्रति गंभीरता और नागरिक दायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी में सड़क सुरक्षा विषय पर एक विशेष लिखित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात संकेतों, सड़क पर पैदल चलने के नियमों और वाहन चलाने संबंधी सावधानियों पर आधारित प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए।

    प्रधानाचार्या का संदेश:

    स्कूल की प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। नियमों का कड़ाई से पालन करके ही हम खुद को और दूसरों को सड़क हादसों से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सड़क पार करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी और आह्वान किया कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

    #AmbalaNews #GMNPublicSchool #AmbalaCantt #RoadSafety #TrafficAwareness #SchoolNews #AmbalaUpdates #StudentAwareness

  • 11.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: फिलाडेल्फिया अस्पताल में लायंस क्लब रॉयल किंग के सहयोग से हुआ भावपूर्ण वृक्षारोपण; रोपे गए फलदार पौधे

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 अंबाला शहर : पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल, अंबाला शहर द्वारा लायंस क्लब अंबाला रॉयल किंग के सहयोग से अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण निर्मित करने के संकल्प का प्रतीक बना।

    कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस. सादिक ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। एक पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य का उपहार देने जैसा है।

    प्रशासनिक अधिकारी श्री अमित कपूर और अंबाला के फोरेस्टर श्री विजय कुमार ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

    समारोह के दौरान मुकेश गोयल, कुलविंदर बावा, जसविंदर सिंह, अनिल सहनी, संजय चोपड़ा, मुकेश सैनी, राजेश बाबर और अमित लॉरेंस सहित लायंस क्लब तथा अस्पताल प्रबंधन के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

    #AmbalaNews #PhiladelphiaHospital #LionsClub #TreePlantation #AmbalaCity #EnvironmentProtection #AmbalaUpdates #GreenAmbala

  • 10.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: जी.एम.एन. कॉलेज में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' पर खेल गतिविधियों का आयोजन; छात्रों ने दिखाया ज़बरदस्त उत्साह

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 अंबाला छावनी : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल गतिविधियों का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस दौरान आयोजित बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बीच बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र देव ने प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष के सौरभ ने द्वितीय तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष के कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

    इसी कड़ी में महाविद्यालय की फुटबॉल टीम और स्टेडियम कोचिंग सेंटर की टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में जी.एम.एन. कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना की बेहतरीन मिसाल पेश की।

    प्राचार्य ने बढ़ाया हौसला:

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेता खिलाड़ियों व फुटबॉल टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने दोहराया कि कॉलेज प्रशासन पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #NationalSportsDay #SportsNews #AmbalaUpdates #StudentAchievement #CollegeNews

  • 49013.jpg
    31/08/26 |

    हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने चिराग भानु सिंह को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ दिलाई

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, शिमला।

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोकभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह के दौरान चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया भी उपस्थित रहे।

    मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया व भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़ा, जिसके तहत चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने राज्यपाल व नव-नियुक्त न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायाधीशों के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • H20260830215305.jpg
    31/08/26 |

    चौथा त्रि-सैन्य भविष्य आधारित युद्धकौशल पाठ्यक्रम नई दिल्ली में संपन्न हुआ

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के मार्गदर्शन और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के समन्वय में आयोजित ‘त्रि-सैन्य भविष्य आधारित युद्धकौशल पाठ्यक्रम’ का चौथा संस्करण को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में चार सप्ताह की पेशेवर सैन्य शिक्षा व विचार-विमर्श के बाद संपन्न हुआ।

    इस पाठ्यक्रम में सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी संगठनों, शिक्षा जगत, रक्षा उद्योग तथा रणनीतिक विचारकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य युद्ध के भविष्य के स्वरूप को प्रभावित करने वाले उभरते रुझानों का विश्लेषण करना था।

    इस पाठ्यक्रम में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर और संज्ञानात्मक युद्ध, सूचना युद्ध, स्वायत्त प्रणालियां, भूमि, समुद्र, वायु व अंतरिक्ष में भविष्य के अभियान, ग्रे-जोन अभियान, बहु-क्षेत्रीय अभियान तथा प्रौद्योगिकी आधारित युद्ध जैसे कई विषयों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के प्रमुखों और विषय विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके लिए व्याख्यान, विचार-मंथन सत्र, परिदृश्य निर्माण अभ्यास, संज्ञानात्मक युद्ध सिमुलेशन, क्षेत्रीय दौरे और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया गया।

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पाठ्यक्रम के बारे में उनकी राय जानी और नए क्षेत्रों तथा अतिरिक्त विषयों पर सुझाव मांगे, जिन्हें भविष्य के संस्करणों में शामिल करके इस कार्यक्रम की उपयोगिता को और बढ़ाया जा सके। पाठ्यक्रम के दौरान एकीकृत व्यवस्था में सेनाओं की परिचालन और कार्यात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए लीक से हटकर नए विचारों पर भी चर्चा की गई।

    समापन समारोह में चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। डिफेंस रिसर्च एंड इनोवेशन फाउंडेशन, आईआईटी रोपड़ के प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल (सेवानिवृत्त) ने प्रतिभागियों को ‘फ्यूचर वॉरफेयर में पीजी डिप्लोमा’ प्रदान किया।

    पाठ्यक्रम के चौथे संस्करण ने युद्ध के बदलते स्वरूप के लिए सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में संयुक्त रूप से सीखने, तकनीकी जागरूकता, रणनीतिक दूरदर्शिता एवं परिचालन तैयारी के महत्व को और उन्नत किया। इस पाठ्यक्रम का पांचवां संस्करण 16 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

  • images.jpg

    सभ्यतागत मित्रता को सर्वोच्च सम्मान: पीएम मोदी को मिला उज़्बेकिस्तान का ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

    इस सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की 1.4 बिलियन जनता को समर्पित किया और कहा कि यह दोनों देशों और सभ्यताओं के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव द्वारा उनके लिए कहे गए प्रशंसा के शब्द भारत और उज़्बेकिस्तान की सदियों पुरानी मित्रता और उनकी साझा विरासत को श्रद्धांजलि हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सम्मान भारत पर उज़्बेकिस्तान के साथ वैश्विक दक्षिण साझेदार के रूप में मानवता की भलाई के लिए मिलकर काम करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने पर बल देता है।

    “ओली दाराजली दोस्तलिक” सम्‍मान का प्रदान किया जाना भारत-उज़्बेकिस्तान के बीच गहरे सभ्यतागत सम्‍बंधों और लगातार मजबूत हो रही व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।

  • HQ6Ga3Na4AAoulF.jpg
    31/08/26 |

    सेना पायलटों ने 18 हजार फुट बर्फ़ीली चोटी पर हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा पहाड़ी पर टिकाकर घायल को निकाला - वीडियो में देखें रेस्क्यू आप्रेशन

    आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने लद्दाख में नुन कुन पर्वत समूह के पास 18,600 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर एक घायल मरीज को सुरक्षित बचाने का एक बेहद साहसिक और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है।

    बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर तेज हवाओं के बीच हेलीकॉप्टर उतारने की कोई सुरक्षित जगह नहीं थी। पायलटों ने अदम्य साहस दिखाते हुए HAL चीता हेलीकॉप्टर का सिर्फ एक हिस्सा (स्किड) खड़ी पहाड़ी की ढलान पर टिकाकर मरीज को एयरलिफ्ट किया।

    18,600 फीट की पतली हवा में हेलीकॉप्टर के इंजन की क्षमता और लिफ्ट बहुत कम हो जाती है। इस कारण उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर से सभी गैर-जरूरी उपकरण हटा दिए गए थे और बेहद सीमित ईंधन ही रखा गया था।

    यह रेस्क्यू ऑपरेशन दिन की आखिरी बची रोशनी (लास्ट लाइट विंडो) के दौरान चलाया गया था, जिससे पायलटों के पास फैसला लेने और कार्रवाई करने के लिए बहुत कम समय था।

  • History.jpeg
    31/08/26 |

    आज 31 अगस्त का इतिहास

    आज 31 अगस्त का इतिहास

    1920 - अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

    1956 - भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

    1959 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।

    1962 - कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

    1964 - कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।

    1968 - भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

    1983 - भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।

    1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1991 - उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1993 - रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

    1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।

    1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।

    1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।

    1998 -

    राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।

    उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।

    1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।

    2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

    2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

    2005 - ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।

    2007 - ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।

    2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।

    2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।

    भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।

  • TN5-Bhopal300826063934.jpg

    ग्वालियर और चंबल डिवीजन में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण किया गया।

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, भोपाल।

    राज्य सरकार क्षेत्र के सभी हिस्सों में उच्च स्तरीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में, ग्वालियर और चंबल डिवीजन के किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान में पहली बार गजराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण प्रक्रिया का सफल समापन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस उपलब्धि पर गजराजा मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पूरी चिकित्सा टीम और विशेषज्ञों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जटिल और अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। ग्वालियर में अंग प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत इस बात का संकेत है कि क्षेत्र के बड़े शहरों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा और आयुष्मान योजना के माध्यम से मुफ्त उपचार की उपलब्धता सरकार की जन कल्याण प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

    ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में प्रत्यारोपण के बाद मरीज और दाता दोनों की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। छतरपुर निवासी कृष्णकांत गुप्ता (60 वर्ष) के दोनों गुर्दे खराब हो गए थे। परिवार की सहमति के बाद, उनकी पत्नी मीना गुप्ता (55 वर्ष) ने अपने पति को गुर्दा दान करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद मरीज और दाता की आवश्यक चिकित्सा जांच, परामर्श, अनुकूलता परीक्षण और प्रत्यारोपण से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, मरीज और दाता को 29 अगस्त को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया और यूरोलॉजी विभाग के नेतृत्व में, मणिपाल अस्पताल के यूरोलॉजी और गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख डॉ. विकास जैन के सहयोग से विशेषज्ञों की एक टीम ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। लगभग साढ़े छह घंटे चली यह जटिल प्रक्रिया दोपहर करीब 3 बजे पूरी हुई। प्रत्यारोपण के दौरान, विशेषज्ञों द्वारा मरीज और दाता दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न हुई और कोई बड़ी समस्या नहीं आई।

    आयुष्मान कार्ड से मुफ्त प्रत्यारोपण

    कृष्णकांत गुप्ता का गुर्दा प्रत्यारोपण आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए भी सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक अंग प्रत्यारोपण सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। परिवार ने अस्पताल की पूरी टीम और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    संक्रमण से बचाव के लिए आईसीयू में विशेष व्यवस्था की गई है।

    प्रत्यारोपण के बाद रोगी में संक्रमण की रोकथाम सर्वोपरि है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रोगियों के लिए एक अलग आईसीयू की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में केंद्रीकृत एसी प्रणाली होने के बावजूद, प्रत्यारोपण रोगियों के आईसीयू में एक अलग एसी की व्यवस्था की गई है, ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम रखा जा सके। डॉक्टरों और अधिकृत चिकित्सा कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को रोगी के कमरे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। रोगी को सात दिनों तक चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों की चौबीसों घंटे ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई है। गुर्दा प्रत्यारोपण को सफल बनाने में डॉ. नीलिमा टंडन, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. शिवम यादव, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. सीमा शिंदे, डॉ. जिंदल, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. कुशल, प्रत्यारोपण समन्वयक कविता और राहुल सहित पूरी चिकित्सा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    परिवार को धन्यवाद

    कृष्णकांत गुप्ता के पुत्र सुमित कनक ने बताया कि प्रत्यारोपण के दौरान कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने कहा कि पूरा ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया गया। सुमित ने कॉलेज के संस्थापक प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़, डॉ. शिवम यादव और डॉ. अंकित शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्वालियर में यह प्रत्यारोपण उनके अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया।

    कॉलेज के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहला किडनी प्रत्यारोपण गजराजा मेडिकल कॉलेज और पूरे ग्वालियर एवं चंबल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रत्यारोपण प्रक्रिया में डॉ. मणिपाल अस्पताल भी शामिल था। विकास जैन ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ दिल्ली से यहां आए थे और उन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि काम के दौरान उन्हें ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ कि वे पहली बार किसी नए संस्थान में काम कर रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 9.jpg
    31/08/26 |

    अंबाला: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में 'मृगावती जैन किड्स प्लेवे' का भव्य उद्घाटन; संतों के आशीर्वाद से हुई शुरुआत

    जे कुमार 31 अगस्त 26 : अंबाला : अंबाला स्थित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल परिसर के भीतर 'मृगावती जैन किड्स प्लेवे' के भव्य उद्घाटन के साथ शुरुआती बचपन की शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई। खुशी-खुशी सीखने के आधुनिक केंद्र के तौर पर शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के शुरुआती सालों में उनका बौद्धिक और मानसिक विकास करना है।

    यह खास समारोह श्रद्धा और गहरे उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री टेक चंद, सतीश कुमार जैन व उनके परिजनों तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की।

    इस अवसर पर प्रबंध समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन सहित नमित जैन, विपुल जैन, सलिल जैन, लविश जैन, धनेश जैन, अमित जैन और संदीप जैन ने इस नई पहल के सफल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने स्कूल के विजन को दोहराते हुए भरोसा जताया कि यह प्लेवे बच्चों में जिज्ञासा, दयालता और सोचने-समझने की क्षमताओं को समान रूप से विकसित करने में मददगार साबित होगा।

    #AmbalaNews #SAJainSchool #KidsPlayway #EducationUpdate #AmbalaUpdates #SchoolNews #BreakingNews

  • 5.jpg
    31/08/26 |

    शिमला-कालका रेल खंड पर भारी भूस्खलन; उत्तर रेलवे ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन, 400 से अधिक यात्री सुरक्षित निकाले गए

    जे कुमार 31 अगस्त 26 कालका/शिमला : हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के कारण शिमला-कालका हेरिटेज रेल मार्ग पर मिट्टी धंसने से ट्रैक के नीचे का हिस्सा बह गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर रेलवे ने त्वरित और संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया, जिससे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

    रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को बसों के जरिए सुरक्षित कालका पहुंचाया और वहां उन्हें निःशुल्क रिफ्रेशमेंट दी गई। रेल ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने तक इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन 1 सितंबर तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। रेलवे कर्मचारियों की इस मुस्तैद कार्रवाई की यात्रियों ने काफी सराहना की।

    #KalkaShimlaRailway #NorthernRailway #LandslideAlert #ShimlaNews #KalkaNews #RailwayUpdate #HeritageTrain

  • images.png

    भारत सरकार की पहल,अलवर और भरतपुर में पायलट आधार पर शुरू होगा समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम:राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में छोटे बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार की पहल के तहत यह कार्यक्रम शुरुआती तौर पर अलवर और भरतपुर जिलों में पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जन्म से तीन साल तक के सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों की सेहत, पोषण और विकास की नियमित निगरानी की जाएगी। खास तौर पर ऐसे बच्चों की समय रहते पहचान की जाएगी, जिन्हें सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा देखभाल या इलाज की जरूरत है।

    गायत्री राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार जोखिम वाले या सामान्य श्रेणी में चिन्हित किया जाएगा। जोखिम वाले बच्चों का घर पर नियमित फॉलोअप किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इससे बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से पहले ही उनकी पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने में मदद करना है।

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि बच्चों की जांच और उनकी स्थिति की निगरानी के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ‘शैशव ऐप’ की सुविधा दी जाएगी। ऐप के जरिए आशा कार्यकर्ता बच्चों की जानकारी दर्ज कर सकेंगी और यह समझने में मदद मिलेगी कि किस बच्चे को ज्यादा ध्यान या इलाज की जरूरत है।

    उन्होंने बताया कि बच्चे को अस्पताल भेजे जाने के बाद उसका फॉलोअप भी किया जा सकेगा। जरूरत होने पर ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समय पर सूचना और अलर्ट मिल सकेंगे।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एसएसबीएसके की पायलट कार्ययोजना, उसके आकलन तथा केन्द्र, राज्य एवं सहयोगी संस्थाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। राजस्थान की ओर से परियोजना निदेशक , बाल स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी ने पायलट इम्प्लीमेंटेशन प्लान एवं पार्टनर्स एंगेजमेंट से संबंधित पैनल चर्चा में भाग लिया और राजस्थान का प्रस्तुतीकरण दिया ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 8.jpg

    लखनऊ: हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या; दुबग्गा नहर से बरामद हुआ शव

    जे कुमार 31 अगस्त 26 :लखनऊ : राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया है। मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र वर्तमान में लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। रविवार को परिजनों द्वारा उनके अचानक लापता होने और अपहरण की आशंका जताने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।

    जांच के दौरान दुबग्गा के पास नहर से धीरेंद्र का शव और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हुई। फॉरेंसिक जांच में उन्हें दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब उनके संदिग्ध ड्राइवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फु फुटेज खंगाले, तो पूरी साजिश की परतें उधड़ गईं।

    शुरुआती पुलिस तफ्तीश के अनुसार, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी और जमीन का पुराना विवाद मुख्य वजह बनकर उभरा है। ड्राइवर ने विरोधियों के साथ साठगांठ कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

    #LucknowNews #UPNews #LucknowCrime #UPPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #HindutvaLeader

  • Untitled Project - 2026-08-26T164546.156.jpg
    31/08/26 |

    पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम तक आएंगे नतीजे

    चंडीगढ़ , 31 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में PU के करीब 39 हजार छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि शहर के 8 कॉलेजों में भी लगभग 39 हजार छात्र 76 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

    कुल 8 संबद्ध कॉलेजों में से 6 संस्थानों में मुख्य पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही वोटिंग कराई जा रही है। मतदान के लिए छात्रों को अपने संबंधित विभागों में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जहां पहचान के लिए यूनिवर्सिटी का वैध आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है।

    पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। मतदान के दौरान हर छात्र को दो अलग-अलग बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं, जिनमें एक बैलेट पेपर छात्र संघ के मुख्य पदों के लिए और दूसरा संबंधित विभाग के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव यानी डीआर के चुनाव के लिए है।

    चुनाव से जुड़ी खास बात यह है कि इस बार मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन यानी आज ही संपन्न हो रहे हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विभागों की मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिमनेजियम हॉल पहुंचाया जाएगा, जहां दोपहर बाद से वोटो की गिनती शुरू होगी।

    मतों की गिनती पूरी होने के बाद आज शाम तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और डीआर पदों के आधिकारिक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत यूनिवर्सिटी के पीजीआई साइड वाले गेट नंबर-1 को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रखा गया है, और कैंपस में केवल वैध पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

    #PunjabUniversity #PUCSC2026 #ChandigarhColleges #StudentElections #PUNews #DanikKhabar

  • 7.jpg
    31/08/26 |

    पटना: बाढ़ में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 4 युवकों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 पटना : पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार के पटना जिले से सटे बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान शशि कुमार, विकास राम, पंकज सिंह और निशु कुमार के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर सावन खत्म होने की खुशी में चारों दोस्तों ने एक खपरैल झोपड़ी में मछली-रोटी की पार्टी रखी थी। इस दौरान स्थानीय स्तर पर खरीदा गया संदिग्ध पेय पदार्थ (शराब) पीते ही चारों अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल से पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाके में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाकर फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

    #PatnaNews #BiharNews #BarhNews #SpuriousLiquor #PatnaPolice #BiharLiquorBan #BreakingNews #UPUpdates

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 31 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    26वां SCO समिट आज से, PM मोदी किर्गिस्तान पहुंचे: 

    किर्गिस्तान के बिशकेक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एसएससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 10 सदस्य देशों के नेता हिस्सा लेंगे।


    एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:

    सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा या प्रतिशत अनिवार्य रूप से लिखे जाने की मांग की गई है।

    छत्तीसगढ़-बिहार समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:

    बिहार में गंगा और गंडक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच 15 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

    जयपुर- नीट PG के दौरान हंगामा, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर:

    जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर बार-बार कंप्यूटर बंद होने से नीट पीजी-2026 की परीक्षा बाधित होने पर छात्रों के भारी हंगामे के बाद इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

    कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती:

    कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार पर मांगें पूरी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार में से तीन मांगें अब भी अधूरी हैं, और पार्टी ने 5 सितंबर को दिल्ली में फिर से मार्च निकालने का ऐलान किया है।

    यूक्रेन- घरों के बीच छिपे हथियार डिपो पर रूसी हमला:

    रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हथियार डिपो पर किए गए ड्रोन हमले के बाद हुए भीषण धमाकों में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 130 घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

    नेपाल में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे:

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, जहां अब भी 898 लोग फंसे हुए हैं और 361 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

    साइप्रस के पास फेरी बोट पलटी, 270+ यात्री सवार थे:

    साइप्रस के उत्तरी तट के पास रविवार को 270 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक फेरी बोट में पानी भरने के कारण वह पलट गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:

    नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान बहकर धादिंग के पास पहुंचे एक बैंक के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुराने के आरोप में पुलिस ने 29 स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दिल्ली में भूजल का अवैध दोहन जारी:

    कमला नगर, गुजरांवाला टाउन और जवाहर नगर में अवैध बोरवेल व भूजल के अनधिकृत दोहन पर एनजीटी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित एसडीएम को पक्षकार बनाया है और डीजेबी की रिपोर्ट पर जवाब मांगा है।

    केंद्र सरकार के खिलाफ AAP नेता संजय सिंह का हमला:

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और एनसीएलटी पर गंभीर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बैंकों और एलआईसी में जमा जनता के पैसे को पूंजीपतियों को कर्ज देकर एनक्लटी के जरिए बचाया जा रहा है।

    दिल्ली: बाथरूम में 22 साल की महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी:

    दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय सबीला खातून का शव घर के बाथरूम से मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि घटना के बाद से मृतका का पति और बच्चा दोनों फरार हैं।

    जन विश्वास बिल लागू: 

    जन विश्वास बिल के तहत रेलवे नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ने के बाद दिल्ली मंडल में आरपीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके तहत महिला बोगियों में अवैध यात्रा करने पर जुलाई में 7.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    कुरुक्षेत्र में चलती कार में लगी आग:

    कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अरुणाय गांव के पास चलती हुई स्कोडा स्लाविया कार के बोनट से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं, जिसके बाद उसमें सवार भाई-बहन ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

    भिवानी के SSB जवान की 33 की उम्र में मौत:

    हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 33 वर्षीय जवान सोनू कुमार की उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    सोनीपत में 31 अगस्त को रोड सेफ्टी क्विज:

    सोनीपत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में 31 अगस्त को रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया जाएगा।

  • 4.jpg

    राजस्थान: भाई को बचाने के चक्कर में तालाब में कूदीं 3 बहनें; चारों की डूबने से दर्दनाक मौत

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 धौलपुर/जयपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले के अंगई थाना क्षेत्र स्थित धौंध बिरजा गांव में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा घटित हुआ। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद रिश्तेदारी में आए परिवार के सदस्य पास ही स्थित प्रसिद्ध लोक देवता हीरामन बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के दौरान युवक भोलू उर्फ रवि (23) मंदिर के पास बने कुंड (तालाब) में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में छटपटाता और डूबता देख बाहर मौजूद उसकी दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तालाब में कूद गईं।

    दुर्भाग्यवश, पानी गहरा और दलदली होने के कारण चारों ही बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची आंगई व सरमथुरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव बाहर निकाले। एक ही परिवार के चार चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    #RajasthanNews #DholpurNews #TragicAccident #SDRF #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeUpdate

  • 6.jpg

    हिमाचल: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भारी बारिश का कहर; पटरी के नीचे की जमीन खिसकी, 10 ट्रेनें रद्द

    जे कुमार शिमला/सोलन, 31 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के चलते कालका-शिमला हेरिटेज रेल खंड पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। शनिवार रात सोलन जिले के कोटी और गुम्मन (तक्सल के पास) स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज नंबर 57 के पास तेज बहाव में ट्रैक के नीचे की मिट्टी पूरी तरह धंस गई, जिससे पटरी बिना किसी सपोर्ट के हवा में झूलने लगी।

    घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इस मार्ग की सभी 10 ट्रेनों का संचालन रोक दिया। रेलवे ने मुस्तैदी दिखाते हुए 391 यात्रियों और 40 रेल क्रू मेंबर्स सहित 400 से अधिक लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित कालका पहुंचाया। कालका स्टेशन पर सभी यात्रियों के लिए भोजन व पानी का इंतजाम किया गया और आगे जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष कनेक्टिंग ट्रेन की व्यवस्था की गई।

    मरम्मत कार्य जारी:

    रेलवे इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने प्रभावित स्थल पर पहुंचकर ट्रैक और क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा जांच पूरी होने और ट्रैक के मजबूत होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।

    #KalkaShimlaRailway #ShimlaNews #RailwayAlert #Landslide #HimachalPradesh #ToyTrain #NorthernRailway #BreakingNews

  • 1000950725.jpg
    31/08/26 |

    आज का राशिफल — सोमवार, 31 अगस्त 2026

    — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर में किसी पुराने विषय पर चर्चा होगी। कठोर शब्दों से बचेंगे तो संबंध बेहतर होंगे।

    कैरियर: जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अधिकारी आपके आत्मविश्वास को पसंद करेंगे, लेकिन अधूरी जानकारी पर वादा न करें।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च संभव है; रुका भुगतान मिलने की संभावना भी बनी है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, रक्षा और इंफ्रा पर नजर रखें। शुरुआती गिरावट में तुरंत खरीदने के बजाय स्थिरता की प्रतीक्षा करें।

    बिजनेस: नया प्रस्ताव मिल सकता है; भुगतान और डिलीवरी की शर्त लिखित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साही, किंतु थोड़ा अधीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर हनुमान चालीसा पढ़ें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग की सलाह उपयोगी साबित होगी।

    कैरियर: व्यवस्थित काम से वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा। लंबित दस्तावेज पूरा करने का अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी; सुख-सुविधा पर अतिरिक्त खर्च रोकें।

    शेयर बाजार: FMCG, फार्मा और मजबूत लार्ज-कैप अपेक्षाकृत बेहतर रह सकते हैं। कमजोर शेयर में औसत न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान या नया ऑर्डर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20–10:15 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित कर चावल या दूध दान करें।

    ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या संतान से उपयोगी समाचार मिलेगा। संवाद में स्पष्टता बनाए रखें।

    कैरियर: लेखन, मीडिया, तकनीक और मार्केटिंग में नया अवसर मिल सकता है।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है; ऑनलाइन भुगतान दोबारा जाँचें।

    शेयर बाजार: IT और टेलीकॉम में अवसर बन सकते हैं, लेकिन बाजार की दिशा और वॉल्यूम की पुष्टि जरूरी है।

    बिजनेस: डिजिटल प्रचार और पुराने संपर्क से ग्राहक जुड़ सकता है।

    स्वास्थ्य: आंखों, कंधों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: जिज्ञासु और रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20–11:15 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।

    ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: घर में भावनात्मक वातावरण रहेगा। माता या जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनें।

    कैरियर: धैर्य से किया गया काम सफल होगा। कार्यालय की राजनीति से दूरी रखें।

    लाभ/हानि: घर या स्वास्थ्य से जुड़ा खर्च संभव है; उधार देने से बचें।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और चुनिंदा सरकारी शेयरों पर नजर रख सकते हैं। बड़ा जोखिम न लें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने की संभावना है।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी, सर्दी और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: संवेदनशील, लेकिन सहयोगी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर दूध-मिश्रित जल चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लें।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: अधिकारपूर्ण व्यवहार से तनाव हो सकता है। परिवार पर निर्णय थोपने से बचें।

    कैरियर: नेतृत्व दिखाने का अवसर मिलेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी के साथ अहंकार का टकराव न होने दें।

    लाभ/हानि: आय बनी रहेगी; दिखावे या प्रतिष्ठा पर अनावश्यक खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: ऊर्जा और मेटल शेयरों में अस्थिरता रहेगी। आज पूँजी बचाना लाभ कमाने जितना महत्वपूर्ण है।

    बिजनेस: बड़े सौदे में जल्दबाजी न करें; साझेदार की शर्तें ध्यान से पढ़ें।

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ, आंखों और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 6.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी, किंतु चिड़चिड़ा

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:35–4:25 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: नारंगी

    उपाय: सूर्यदेव को जल दें और शिवजी के सामने घी का दीपक जलाएं।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: आपकी समझदारी से पारिवारिक उलझन सुलझ सकती है। छोटी कमियों पर अधिक टिप्पणी न करें।

    कैरियर: विश्लेषण, अकाउंटिंग, कानूनी और तकनीकी काम में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: बजट संतुलित रहेगा; पुराना हिसाब या रिफंड मिल सकता है।

    शेयर बाजार: फार्मा, IT और गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप अनुकूल रह सकते हैं। तय स्टॉप-लॉस रखें।

    बिजनेस: कागजी काम, टैक्स और भुगतान की समीक्षा लाभकारी होगी।

    स्वास्थ्य: पाचन, त्वचा और नसों के तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: केंद्रित और व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:25–10:20 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित कर गाय को हरा चारा दें।

    ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराना मतभेद शांत बातचीत से समाप्त हो सकता है।

    कैरियर: साझेदारी, जनसंपर्क और बातचीत से जुड़े काम सफल होंगे।

    लाभ/हानि: आय का नया रास्ता दिखाई देगा; विलासिता की खरीद टालना उचित रहेगा।

    शेयर बाजार: बैंकिंग और चुनिंदा ऑटो शेयरों में अवसर मिल सकता है। अंतिम घंटे की अस्थिरता से सावधान रहें।

    बिजनेस: नई साझेदारी से पहले लाभ-विभाजन स्पष्ट करें।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी, त्वचा और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: संतुलित और प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित कर कन्या को फल दें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: किसी छिपी हुई चिंता पर खुलकर बातचीत करनी होगी। संदेह से संबंध खराब न करें।

    कैरियर: शोध, प्रशासन और रणनीतिक काम में सफलता मिल सकती है।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ के साथ अनपेक्षित खर्च भी संभव है। सट्टेबाजी से बचें।

    शेयर बाजार: रक्षा, ऊर्जा और PSU में उतार-चढ़ाव से अवसर बन सकते हैं, लेकिन छोटी मात्रा रखें।

    बिजनेस: प्रतिस्पर्धी पर बढ़त मिलेगी; गोपनीय योजना अभी सार्वजनिक न करें।

    स्वास्थ्य: पेट, पेशाब संबंधी समस्या और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: गंभीर और दृढ़

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:10–3:00 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित कर जरूरतमंद को गुड़-चना दें।

    ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: परिवार के साथ भविष्य की योजना बनेगी। संतान से संबंधित शुभ सूचना संभव है।

    कैरियर: शिक्षा, कानून, प्रशासन और यात्रा से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी; यात्रा या शिक्षा पर खर्च हो सकता है।

    शेयर बाजार: इंफ्रा, कैपिटल गुड्स और चुनिंदा सरकारी शेयरों पर नजर रखें। ऊँचे स्तर पर मुनाफा सुरक्षित करें।

    बिजनेस: दूसरे शहर से ग्राहक या प्रस्ताव मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: जांघ, लिवर, वजन और एसिडिटी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आशावादी और सक्रिय

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–2:25 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाकर चने की दाल दान करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, पर परिवार आपका सहयोग करेगा। बुजुर्ग के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलेगा। अधिकारी लंबित काम शीघ्र पूरा करने को कह सकते हैं।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा; पुराना कर्ज या भुगतान व्यवस्थित करें।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, सीमेंट और इंफ्रा में चुनिंदा अवसर मिल सकते हैं। ओवरट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: पुराने अनुबंध का नवीनीकरण या भुगतान मिलने की संभावना है।

    स्वास्थ्य: घुटनों, कमर, दांत और थकावट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: गंभीर और अनुशासित

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:40–4:35 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: गहरा नीला

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर श्रमिक या जरूरतमंद को भोजन दें।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: परिवार में आपकी अलग सोच को स्वीकार किया जाएगा। बातचीत में दूरी या रूखापन न रखें।

    कैरियर: तकनीक, सामाजिक क्षेत्र और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा।

    लाभ/हानि: नई आय की योजना बन सकती है; मित्र को बड़ी रकम उधार देने से बचें।

    शेयर बाजार: IT, टेलीकॉम और नवीकरणीय ऊर्जा में रुचि रह सकती है। खबर आधारित उछाल में सावधानी रखें।

    बिजनेस: ऑनलाइन काम और नए संपर्क से ग्राहक मिलेगा।

    स्वास्थ्य: पैरों, रक्तसंचार और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: स्वतंत्र और विचारशील

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:30–6:20 बजे

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को काला तिल दान करें और शिव मंत्र का जाप करें।

    ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: चंद्रमा आपकी राशि में होने से भावनाएँ तीव्र रहेंगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: रचनात्मक कार्य, परामर्श, शिक्षा और आध्यात्मिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, लेकिन भावुक होकर आर्थिक निर्णय न लें।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप बेहतर रह सकते हैं। तेजी में आंशिक लाभ लें।

    बिजनेस: ग्राहक आपकी बात से प्रभावित होंगे; मौखिक सौदे को लिखित रूप दें।

    स्वास्थ्य: पैरों में सूजन, नींद, एलर्जी और मानसिक थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10

    मूड: संवेदनशील, कल्पनाशील और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान गणेश को मोदक अर्पित कर “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • 2.jpg
    31/08/26 |

    सोनीपत: शॉर्ट सर्किट से बाजार में भीषण आग; 6 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत शहर के एक कमर्शियल इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। दुकान से उठते धुएं और तेज लपटों को देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक सूखी हवा और दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की 5 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका।

    इस हादसे में गनीमत यह रही कि घटना देर रात हुई, जिससे दुकानों में कोई मौजूद नहीं था और बड़ी जनहानि होने से टल गई। हालांकि, दुकान मालिकों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम फिलहाल नुकसान का आकलन करने और आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    #SonipatNews #HaryanaNews #SonipatFire #FireAccident #SonipatUpdate #BreakingNews #HaryanaPolice

  • 1.jpg
    31/08/26 |

    नारनौल: खड़ी मोटरसाइकिल में घुसा 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा; स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    जे कुमार 31 अगस्त 2026 नारनौल (हरियाणा) : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में एक विशालकाय जहरीला कोबरा सांप घुस गया। बाइक सवार जब अपनी गाड़ी के पास पहुंचा, तो उसे इंजन और साइड कवर के बीच एक फुफकारता हुआ काला नाग दिखाई दिया। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को सावधान किया।

    देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक के भीतर सांप गहरे हिस्से में छिपकर बैठ गया था, जिससे उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ/स्नेक कैचर को दी गई।

    मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने आधुनिक उपकरणों की मदद से काफी सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाइक के पुर्जों को बिना नुकसान पहुंचाए और सांप को चोट से बचाते हुए करीब 6 फुट लंबे नाग को पकड़कर जार (प्लास्टिक डिब्बे) में सुरक्षित बंद किया गया। बाद में टीम ने उस कोबरा को दूर निर्जन जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

    #NarnaulNews #HaryanaNews #SnakeRescue #KingCobra #Mahendragarh #WildLife #BreakingNews #HaryanaUpdates

  • gita.2.58.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-30T182345.527.jpg
    30/08/26 |

    कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी 6 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

    हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : कैथल में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देसी पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये आरोपी इन हथियारों के जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इस कार्रवाई को सीआईए-1, सीआईए कलायत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों ने अंजाम दिया है।

    इस संबंध में डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूरी सफलता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पहले मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नरड़ बस अड्डा के पास से आरोपी जीतू (निवासी जनकपुरी कॉलोनी, कैथल) को काबू किया, जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। दूसरे मामले में सीआईए-1 टीम ने एनएच-152 से गांव प्यौदा जाने वाली सड़क से आरोपी गुरदेव (निवासी गांव कोयल, जिला जींद, हाल किरायेदार शुगर मिल कॉलोनी, कैथल) को 315 बोर के देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

    तीसरे मामले में सीआईए-1 की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी सुशील उर्फ रौन्नी (निवासी गांव नीमवाला) को काबू किया, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। चौथे मामले में सीआईए कलायत टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र से बाइक सवार आरोपी रेलु (निवासी गांव खरक पांडवा) को पकड़ा और जांच के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। पांचवें मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने सेक्टर-18 कैथल स्थित पार्क में दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार (निवासी सुभाष नगर, कैथल) को काबू किया, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। छठे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम ने गांव कलायत से बालू की तरफ जाने वाली सड़क पर जम्मू कटरा पुल के नीचे दबिश दी और आरोपी गुरमीत (निवासी गांव बालू, हाल राजनगर कॉलोनी, कैथल) को 315 बोर के एक अवैध देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया।

    सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #KaithalNews #HaryanaPolice #IllegalWeapons #CrimeNews #CIAKaithal #DanikKhabar

  • CM-15-30-8-26.jpg
    30/08/26 |

    विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली और प्रेरणादायक है। कठिन से कठिन हालात में भी इस समाज के लोगों ने अपनी अटूट मेहनत, समृद्ध कला, अनुपम संस्कृति और अपने स्वाभिमान को सदैव जीवित रखा है।

     जब भी हम भारत के इतिहास और इसके स्वर्णिम अतीत को देखते हैं, तो विमुक्त और घुमंतू समाज के शूरवीरों और महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में चमकता दिखाई देता है। भाई मक्खन शाह लबाना जी, जिन्होंने सच्चे गुरु की पहचान कराकर पूरी दुनिया को सही मार्ग दिखाया। भाई लखी शाह बंजारा जी एवं भाई निगाहिया जी, जिन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन शरीर का अपने घर में अंतिम संस्कार कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। योद्धा भाई जैता जी, जो कि चांदनी चौक से गुरु साहिब का पावन शीश आनंदपुर साहिब पहुंचाकर 'गुरु का बेटा' कहलाए।

    मुख्यमंत्री रविवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित हरियाणा व पंजाब की समस्त घुमंतू जातिय़ों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकलीगर व बंजारा समाज के हुनरमंद वीरों ने मुगलों के खिलाफ युद्ध में अचूक अस्त्र-शस्त्र बनाकर खालसा फौज को ताकत दी। भामाशाह और बंजारा समाज के नायक, जिन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान संग्राम में रसद-सामग्री पहुंचाकर देश की रक्षा की। ये सभी हमारे राष्ट्र के असली हीरो हैं।

    उन्होंने कहा कि वीरता आपको अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। इसी राष्ट्रभक्ति के बल पर आपने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम कर दिया था। इसी से बोखलाकर अंग्रेजों ने 1871 में 'क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट' नाम का काला कानून बनाकर आपके देशभक्त समाज को जन्मजात अपराधी घोषित करने का घिनौना पाप किया।

    आजादी के बाद 31 अगस्त, 1952 को यह कलंक हमेशा के लिए मिटा, इसीलिए इस ऐतिहासिक दिन को हम 'विमुक्ति दिवस' के रूप में मनाते हैं। 

    उन्होंने कहा कि केवल विमुक्ति दिवस मनाने भर से काम नहीं चलने वाला। आपको वह सब मिलना चाहिए जो अंग्रेजों ने आपसे छीना था। आजादी के बाद लंबे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने समाज की सुध नहीं ली और  मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा। 

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, तो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मूलमंत्र दिया। हमारी डबल इंजन सरकार इसी भावना से गरीब कल्याण के काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत हरियाणा में 1.60 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए। करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतू परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जो उनके सुरक्षित भविष्य की नींव है।

    उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत सहायता राशि 30,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये की गई, जिससे 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये की मदद मिली।

    उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे 15 लाख से अधिक बहनों को लाभ मिला है।

    मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों के विवाह हेतु 3.85 लाख परिवारों को 1,523 करोड़ रुपये की शगुन राशि दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, वे बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षा ही वह ताकत है जो आने वाली पीढ़ियों का भाग्य बदल सकती है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी व स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दे रही है।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि आप जमकर पढ़िए, हुनर सीखिए, खेलों में आगे बढ़िए और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कीजिए। आप सभी प्रतिनिधि सरकार की इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज का हर व्यक्ति सशक्त बन सके। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह देसुजोदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय डीएनटी कल्याण संगठन, सतनाम सिंह संधू, हरियाणा के चेयरमैन व हरियाणा घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा व अन्य गणमान्य लोगू मौजूद रहे।

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 30 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात' का 137वां एपिसोड:

    'मन की बात' के 137वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की, तिरंगा सेल्फी और 'सूर्यपथ तिरंगा' की सफलता का जिक्र किया तथा एवोकाडो की खेती से किसानों की शानदार कमाई पर बात की वहीं हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में 'मन की बात' सुनने के बाद कहा कि यह कार्यक्रम देश को जोड़ता है, और आगामी त्योहारों के सीजन में 'लोकल फॉर वोकल' अपनाकर देश की प्रगति का संकल्प लें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान:

    उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने सर्वोच्च राज्य सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' से सम्मानित किया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक की।

    छत्तीसगढ़-बिहार समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:

    बिहार में गंगा और गंडक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच 15 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

    जयपुर- नीट PG के दौरान हंगामा, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर:

    जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर बार-बार कंप्यूटर बंद होने से नीट पीजी-2026 की परीक्षा बाधित होने पर छात्रों के भारी हंगामे के बाद इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

    कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती:

    कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार पर मांगें पूरी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार में से तीन मांगें अब भी अधूरी हैं, और पार्टी ने 5 सितंबर को दिल्ली में फिर से मार्च निकालने का ऐलान किया है।

    यूक्रेन- घरों के बीच छिपे हथियार डिपो पर रूसी हमला:

    रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हथियार डिपो पर किए गए ड्रोन हमले के बाद हुए भीषण धमाकों में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 130 घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

    नेपाल में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे:

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, जहां अब भी 898 लोग फंसे हुए हैं और 361 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

    साइप्रस के पास फेरी बोट पलटी, 270+ यात्री सवार थे:

    साइप्रस के उत्तरी तट के पास रविवार को 270 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक फेरी बोट में पानी भरने के कारण वह पलट गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:

    नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान बहकर धादिंग के पास पहुंचे एक बैंक के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुराने के आरोप में पुलिस ने 29 स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दिल्ली में भूजल का अवैध दोहन जारी:

    कमला नगर, गुजरांवाला टाउन और जवाहर नगर में अवैध बोरवेल व भूजल के अनधिकृत दोहन पर एनजीटी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित एसडीएम को पक्षकार बनाया है और डीजेबी की रिपोर्ट पर जवाब मांगा है।

    केंद्र सरकार के खिलाफ AAP नेता संजय सिंह का हमला:

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और एनसीएलटी पर गंभीर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बैंकों और एलआईसी में जमा जनता के पैसे को पूंजीपतियों को कर्ज देकर एनक्लटी के जरिए बचाया जा रहा है।

    दिल्ली: बाथरूम में 22 साल की महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी:

    दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय सबीला खातून का शव घर के बाथरूम से मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि घटना के बाद से मृतका का पति और बच्चा दोनों फरार हैं।

    जन विश्वास बिल लागू: 

    जन विश्वास बिल के तहत रेलवे नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ने के बाद दिल्ली मंडल में आरपीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके तहत महिला बोगियों में अवैध यात्रा करने पर जुलाई में 7.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    कुरुक्षेत्र में चलती कार में लगी आग:

    कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अरुणाय गांव के पास चलती हुई स्कोडा स्लाविया कार के बोनट से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं, जिसके बाद उसमें सवार भाई-बहन ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

    भिवानी के SSB जवान की 33 की उम्र में मौत:

    हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 33 वर्षीय जवान सोनू कुमार की उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    सोनीपत में 31 अगस्त को रोड सेफ्टी क्विज:

    सोनीपत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में 31 अगस्त को रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया जाएगा।

  • Untitled Project - 2026-08-30T172236.726.jpg
    30/08/26 |

    SIR 2026: अम्बाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दी जानकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में बदलाव

    अम्बाला , 30 अगस्त (अभिकान्त) : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब नागरिक 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे।

    इसके साथ ही, इन दावे और आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन प्रशासन द्वारा पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर इस प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

    #HaryanaNews #ElectionCommission #VoterList #SIR2026 #SachinGupta #AmbalaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-30T170349.359.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-30T165824.992.jpg
    30/08/26 |

    भिवानी में रामायण-महाभारत प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित, 23 स्कूलों के 575 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : भिवानी की सामाजिक संस्था श्री श्याम प्रीत मंडल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय हालुवास गेट स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय रामायण-महाभारत आधारित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा प्रश्न पत्र का विमोचन कर किया गया।

    प्रश्न पत्र का विमोचन हनुमान जोहरी धाम के महंत चरण दास, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजयकिशन अग्रवाल, समाजसेवी नरेश गर्ग ढिगावा वाले, विशाल टेलर से प्रवीण कुमार, रामदेव तायल, लिटिल हार्ट्स स्कूल के डायरेक्टर पवन गोयल, भावना गोयल, वैश्य कॉलेज के प्रिंसिपल संजय गोयल, विजय बंसल लालवासिया, विहिप जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल और ट्रस्ट प्रधान मनोज भरतवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

    महंत वेदनाथ सहित सभी अतिथियों ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। परीक्षा संयोजक गौरव भाटी ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 23 विद्यालयों के 575 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज भरतवाल ने जानकारी दी कि यह परीक्षा पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित की गई। महासचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी सनातन संस्कृति और संस्कारों का संचार करना है।

    इस परीक्षा का परिणाम आगामी 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा, जिसके बाद विजेता विद्यार्थियों को ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन में राजीव शर्मा, ललित मामुका, आशीष, संकेत, अजीत और डॉ. नवीन सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

    #BhiwaniNews #ShriShyamPreetMandalTrust #RamayanMahabharatQuiz #LittleHeartsPublicSchool #SanatanCulture #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-30T164643.636.jpg
    30/08/26 |

    गुरदासपुर में बड़ा एंटी-ड्रग ऑपरेशन: सीमावर्ती क्षेत्र से 2 किलो 184 ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब , 30 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरदासपुर की स्पेशल ब्रांच और थाना बहरामपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दीनानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से भारी मात्रा में हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 20 वर्षीय निशान सिंह उर्फ सोनू, निवासी गांव मलूकचक्क के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत वाली 2 किलो 184 ग्राम हेरोइन (चार पैकेट), एक बेरट्‌टा मार्का .30 बोर का पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस टीम दीनानगर के सीमावर्ती इलाके में मुस्तैदी से गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से दो संदिग्ध युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा, जबकि डीएसपी दीनानगर राजिंदर सिंह मन्हास की मौजूदगी में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर निशान सिंह उर्फ सोनू को मौके पर ही काबू कर लिया।

    पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने माना कि हेरोइन और अवैध हथियारों की यह बड़ी खेप उन्होंने ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों से सीमा पार से मंगवाई थी। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

    इस पूरी वारदात के संबंध में थाना बहरामपुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी निशान सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स (यानी यह खेप आगे किसे सप्लाई होनी थी और इसमें कौन-कौन शामिल है) की गहनता से जांच की जा सके।

    #GurdaspurNews #PunjabPolice #DrugSeizure #AntiDrugCampaign #DinaNagar #DanikKhabar #PunjabNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T162447.601.jpg
    30/08/26

    पंजाब भाजपा 15 सितंबर से निकालेगी चार बड़ी नशा मुक्ति यात्राएं

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ी रणनीति तैयार करते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ चार बड़ी यात्राएं निकालने का फैसला किया है। इन यात्राओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी, जिसके जरिए पार्टी नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर जनता तक अपनी पहुंच बनाएगी। चारों यात्राओं के समापन पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

    भाजपा नेता अनिल सरीन ने इस संबंध में कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए और यह मुद्दा किसी राजनीति से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसमें सभी दलों और आम लोगों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से इन कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान भी नशा मुक्ति का मुद्दा उठाकर इसके खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया था, जिसके बाद अब बीजेपी पंजाब में इस पर आक्रामक रूप से काम कर रही है।

    दूसरी ओर, कांग्रेस भी प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी सितंबर महीने में पंजाब में एक यात्रा प्रस्तावित है, जिसके पहले चरण में करीब 135 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 15 से अधिक जिलों को कवर करने की योजना है। आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दलों की इन गतिविधियों से पंजाब का सियासी पारा गरमाने लगा है।

    #PunjabElections #BJP #AnilSareen #NashaMuktPunjab #RahulGandhi #Congress #DanikKhabar

  • 2_20260830122631_719ba5.jpg
    30/08/26 |

    फिट इंडिया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’: 25,000+ स्थानों पर ब्रिक्स स्पेशल राइड से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली - केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पहलवान संग्राम सिंह और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ब्रिक्स के सहयोग से आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के विशेष राष्ट्रीय खेल दिवस संस्करण में प्रतिभागियों का नेतृत्व किया।

    इसका आयोजन देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया गया। यह साप्ताहिक साइकिलिंग आंदोलन के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


    डॉ. मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि 88वें संस्करण का विशेष महत्व है क्योंकि भारत 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

    उन्होंने कहा, “इस सप्ताह का कार्यक्रम ब्रिक्स के उन सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और सदस्यों को समर्पित है जो 12 और 13 तारीख को शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। आज उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

    डॉ. मंडाविया ने साइकिल चलाने के तीन गुना लाभों - फिटनेस, प्रदूषण में कमी और यातायात की भीड़ को कम करने के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्‍होंने नागरिकों से साइकिल चलाने को अपनी साप्ताहिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।


    डॉ. मंडाविया ने कहा- देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 88वां संस्करण शुरू हो चुका है। साइकिल चलाने का जुनून देशभर में बढ़ रहा है और ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ धीरे-धीरे लोगों के बीच एक जुनून बनता जा रहा है। आइए हम सब हर दिन एक घंटे के लिए मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर होकर बाहर निकलें, साइकिल चलाएं, खेल खेलें और खुद को फिट रखें।

    ब्रिक्स साझेदार देशों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की भागीदारी में भारत में मलेशिया के उच्चायोग में चार्जे डी'एफ़ेयर सुश्री शरीफा एज़नीदा वफ़ा सैयद ज़ुल्करनैन वफ़ा, भारत में वियतनाम के राजदूत, श्री त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, इंडोनेशिया दूतावास में चार्ज डी'एफ़ेयर श्री युधो सासोंगको, भारत में बेलारूस के राजदूत, श्री मिखाइल कास्को, भारत में क्यूबा राजदूत, श्री जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा, भारत में इथियोपिया के राजदूत, श्री नेफ्यू टूंडला नागेश, और भारत में रूसी दूतावास में मंत्री-परामर्शदाता और मिशन के उप प्रमुख, श्री रोमन बाबुश्किन शामिल हुए।

  • images (1).jpg
    30/08/26 |

    नीट-पीजी 2026: देश भर में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, जयपुर केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थियों की री-एग्जाम 5 सितंबर को

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली - राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने निष्पक्ष, सुरक्षित और निर्बाध परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक लॉजिस्टिक, तकनीकी, सुरक्षा और श्रमशक्ति व्यवस्था के साथ आज, 30 अगस्त, 2026 को देश भर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।

    परीक्षा सभी  36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,65,980 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    राष्ट्रव्यापी परीक्षा के दौरान व्यापक तौर पर तत्क्षण निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए कुल 2,527 संकाय सदस्यों को  स्वतंत्र एप्रेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, डीन, निदेशकों, चिकित्सा अधीक्षकों और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 700 से अधिक वरिष्ठ संकाय सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों के रूप में तैनात किया गया था।

    समन्वय और निगरानी को मजबूत करने के लिए,  देश भर में 16 एनबीईएमएस क्षेत्रीय कमांड केंद्रों को  चालू किया गया।

    परीक्षा केंद्रों को भी सीसीटीवी की लाइव निगरानी में रखा गया था। एनबीईएमएस कमांड सेंटर के द्वारका स्थित मुख्यालय से इसकी लगातार इस पर नजर रखी जा रही थी। एनबीईएमएस और टीसीएस के 190 कर्मियों की एक समर्पित टीम को  तत्क्षण निगरानी और देखरेख के लिए तैनात किया गया था।

    एनबीईएमएस मुख्यालय में समर्पित कमांड सेंटर में, एनबीईएमएस, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, बीईएल, ईसीआईएल और टीसीएस के अधिकारियों ने  पूरे दिन परीक्षा प्रक्रिया की निकटतापूर्वक निरंतर निगरानी बनाए रखी।

    परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत करने और फर्जीवाड़ा को रोकने के उपायों के हिस्से के रूप में,  परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार-संचालित प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक किया गया। सरकारी एजेंसियों ने परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।

    देश भर में अधिकांश उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की गई थी। किंतु आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्र, जयपुर, राजस्थान (टीसी नंबर 41682 और 41683) में एक अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान हुआ, जहां  परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी मेसर्स टीसीएस लिमिटेड के कारण परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति के मुद्दों के कारण 2,445 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूरी नहीं की जा सकी।

    प्रभावित उम्मीदवारों को हुई असुविधा को लेकर एनबीईएमएस को गहरा खेद है और यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं कि उन्हें  नीट-पीजी 2026 में उपस्थित होने का समुचित और न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जाए।

    तदनुसार, सभी प्रभावित उम्मीदवारों की पुन: परीक्षा शनिवार, 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी। स्थान विवरण और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किए जाएंगे।

    339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन  परीक्षा  अधिकारियों, चिकित्सा संस्थानों, संकाय, सुरक्षा एजेंसियों, प्रौद्योगिकी टीमों और राष्ट्रव्यापी क्रियाकलाप में शामिल अन्य हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय को दर्शाता है।

    एनबीईएमएस उम्मीदवारों के सहयोग, धैर्य और विश्वास की सराहना करता है और नीट-पीजी 2026 के आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों और संस्थानों के समर्पित प्रयासों को स्वीकार करता है।

  • Untitled Project - 2026-08-30T160332.776.jpg

    धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की सीधी हवाई सेवा 1 सितंबर से होगी बहाल, हफ्ते में चार दिन भरेगी उड़ान

    हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की सीधी हवाई सेवा 15 दिन के अंतराल के बाद 1 सितंबर से फिर से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह उड़ान अब सप्ताह में चार दिन संचालित की जाएगी।

    जारी शेड्यूल के अनुसार, विमान हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा। यह फ्लाइट गगल एयरपोर्ट, धर्मशाला से दोपहर 1:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी, जबकि चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए वापसी उड़ान का समय दोपहर 2:45 बजे निर्धारित किया गया है।

    इस हवाई सेवा के बहाल होने से कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस रूट पर हवाई किराए की संभावना 3500 से 4000 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है, हालांकि किराए में बदलाव यात्रा की तारीख और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

    यह सेवा उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो चंडीगढ़ के रास्ते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं। उड़ान बंद रहने के दौरान यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ जाती थीं। धर्मशाला-कांगड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ एक मुख्य कनेक्टिविटी प्वाइंट है, ऐसे में इस सीधी उड़ान के शुरू होने से स्थानीय होटल, टैक्सी और समग्र पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    #HimachalNews #Dharamsala #Chandigarh #IndigoAirlines #GaggalAirport #TourismHaryana #DanikKhabar

  • images.jpg
    30/08/26 |

    उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली - मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोमवार, 31 अगस्त 2026 को अगत्ती, लक्षद्वीप में भारत सरकार के मत्स्य पालन मंत्रालय का एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति “मिशन रंगीन मछली 2031”—सजावटी मत्स्य पालन के विकास के लिए रणनीतिक कार्ययोजना—जारी करेंगे।

    इस आउटरीच कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल खोड़ा पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मछली पालकों और मछुआरों, जिनमें महिला मछली पालक एवं महिला मछुआरे भी शामिल हैं, की प्रत्यक्ष भागीदारी होगी। इसके अलावा, सरकार के मत्स्य पालन विभाग, लक्षद्वीप सरकार, मत्स्य पालन क्लस्टर तथा संबंधित मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    देश की विशाल समुद्री संपदा के बावजूद भारत के व्यापक समुद्री संसाधनों का अभी भी काफी हद तक उपयोग नहीं हो पाया है। 11,099 किलोमीटर लंबी तटरेखा, 22 लाख वर्ग किलोमीटर के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजैड) और 53.1 लाख टन की अनुमानित समुद्री मत्स्य क्षमता के साथ भारत में सतत मत्स्य पालन, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने, समुद्री जलीय कृषि (मैरिकल्चर) और नीली अर्थव्यवस्था के विकास की अपार संभावनाएं हैं। लक्षद्वीप इस अप्रयुक्त क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां लगभग 4 लाख वर्ग किलोमीटर का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजैड) है, जो भारत के कुल ईईजैड का लगभग 17 प्रतिशत है, तथा 4,200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला लैगून है। यह विशाल और संसाधन-संपन्न समुद्री इकोसिस्‍टम उच्च-मूल्य वाले मत्स्य संसाधनों के दोहन, मैरिकल्चर के विस्तार, तटीय आजीविकाओं के सृजन तथा सतत नीली अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने की महत्वपूर्ण संभावनाएं प्रदान करता है।

    सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र में एकीकृत और मूल्य श्रृंखला-आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण अपना रही है। इसी रणनीति के अनुरूप, लक्षद्वीप को समुद्री शैवाल की खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित समुद्री शैवाल क्लस्टर के रूप में अधिसूचित किया गया है। लक्षद्वीप के द्वीप समुद्री सजावटी मत्स्य संसाधनों से भी समृद्ध हैं, जो समुद्री इकोसिस्‍टम के संरक्षण के साथ-साथ सतत पालन, निर्यात और आजीविका सृजन की महत्वपूर्ण संभावनाएं प्रदान करते हैं।

  • image005_20260830134431_5adb8c.jpg

    राजनाथ सिंह और योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया।

    इनमें राज्य सरकार के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही 2 परियोजनाएं भी शामिल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र; बहुउपयोगी खेल परिसर; आधुनिक श्मशान घाट; 1500 किलोलीटर भूमिगत जलाशय; पुरानी/खराब हो चुकी जल आपूर्ति पाइपलाइन का प्रतिस्थापन; एससीएडीए स्वचालन के साथ 8 ट्यूबवेल का निर्माण; एससीएडीए के साथ ओवरहेड टैंक; लखनऊ छावनी में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय; आरए बाजार माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं और शौचालय का निर्माण; रेनबो मॉडल स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं और शौचालय का निर्माण; बहुस्तरीय रोबोटिक कार पार्किंग और वाणिज्यिक परिसर; और विरासत अपशिष्ट-जैव-खनन और जैव-उपचार के लिए ये परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

    राज्य सरकार के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही दो परियोजनाएं हैं: आरए बाजार सिटी पॉलीक्लिनिक और मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर। आज रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी लगभग 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

    इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि ये पहलें छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल सुविधाओं, स्वच्छता, सफाई, जल आपूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के व्यापक प्रयासों को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी कहा, “लखनऊ छावनी का विकास लखनऊ की प्रगति से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से विकास और सुशासन को गति मिल सकती है।”

  • image002_20260830105311_8c2658.jpg

    भारत–चिली सीईपीए वार्ता अगले चरण में, वाणिज्य सचिव ने चिली की उप-मंत्री से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली - वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए 26 अगस्त 2026 को सैंटियागो, चिली में चिली गणराज्य की अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों की उप-मंत्री सुश्री पाउला एस्टेवेज वेन्स्टीन से मुलाकात की।

    भारत ने दोनों देशों के व्यवसायों और लोगों के लिए सार्थक अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारत-चिली आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में खुलेपन, निरंतर जुड़ाव और एक संतुलित दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ग्लोबल साउथ के सदस्यों के रूप में भारत और चिली की साझा पहचान, उनके साझा रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को गहरा करने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

    दोनों पक्षों ने भारत-चिली के मजबूत और बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया कि सीईपीए साझा उद्देश्यों और आकांक्षाओं को दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए ठोस एवं वाणिज्यिक रूप से सार्थक अवसरों में बदले।

    वाणिज्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा, खनिज, कृषि, मशीनरी और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सीईपीए वार्ताओं के सफल समापन से दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और अधिक गति मिलेगी।

    भारत इस वर्ष के भीतर सीईपीए वार्ताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी ढांचा तैयार करना है जो दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए न्यायसंगत और वाणिज्यिक रूप से सार्थक परिणाम प्रदान करे।

    सीईपीए से व्यापार और निवेश में वृद्धि के नए मार्ग खुलने की उम्मीद है, जिससे प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और रेसिलिएंट सप्लाई चेन में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और इस प्रकार भारत तथा चिली के बीच दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा।

  • Untitled-1.jpg
    30/08/26 |

    विकसित भारत के सपने में युवाओं की भूमिका अहम: पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: 'लोकल फॉर वोकल' से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था - कृष्ण लाल पंवार

    अम्बाला, 30 अगस्त - हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के साथ सुना। इस दौरान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी में बड़े भाई एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने का मौका मिला है, जिससे उन्हें प्रसन्नता हो रही है।

    उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष-2047 तक भारत को विकसित करने का जो सपना है उसे पूरा करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी। आमजन का भी इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का जो आह्वान किया है उस आह्वान के तहत हमारा फर्ज बनता है कि युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करें।

    पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकल फॉर वोकल बारे भी प्रधानमंत्री ने भारत में की निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने बारे जोर दिया है। ग्रामीण अंचल की बात करते हुए कहा कि पहले सारी चीजें जैसे लोहार, सुनार व अन्य द्वारा हाथ से उत्पादों को तैयार किया जाता था, लेकिन आज यह लुप्त होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से भारत में उत्पाद वस्तुओं को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिल सकें।

    दिपावली पर्व के साथ-साथ आने वाले त्योहारों पर उन्होंने देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदने बारे लोगों को आहवान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के माध्यम से लगभग 75 हजार सैल्फ हैल्प ग्रूप के माध्यम से महिलाएं जुडक़र उत्पादों को तैयार कर रही है और इससे जहां उनकी आजीविका बढ़ी है वहीं लोकल फॉर वोकल को भी बढ़ावा मिला हैं। प्रदेश सरकार ने हर जिले में सांझा बाजार खोलने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के तहत फतेहाबाद व करनाल में सांझा बाजार खुल चुके है, अन्य जिलों में भी सांझा बाजार खालेने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए है।

    पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बीते कल मेवात ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कचरे से बिजली बनाने को लेकर निजी कम्पनी के साथ एमओयू साइन किया है और एमओयू के तहत प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे से लगभग 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। इससे हिसार, अम्बाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 हजार मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा।

    इस मौके पर एडवोकेट डीएस माथुर, सुधा माथुर, गौरव माथुर, वंदना माथुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, अजय बवेजा, एडवोकेट दलिप मित्तल, जसवंत जैन, अजय अग्रवाल, रमन अग्रवाल, अनिल बहल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

  • Pic 5.jpg
    30/08/26 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज: "कांग्रेस के आराध्य हैं सज्जन सिंह, इसलिए फाड़ा गया पोस्टर"

    अम्बाला, 30 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सिख दंगो के विरोध में एक विधायक द्वारा विधानसभा में पोस्टर लगाने और बाद में एक अन्य कांग्रेस विधायक द्वारा पोस्टर फाड़ने के सवाल पर कांग्रेस पर तंज कसा है।

    इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी अपने आराध्य का अपमान नहीं होने देता चाहता, कांग्रेस कह चुकी है सज्जन सिंह जिन्होंने सिखों का कत्लेआम करवाया वो उनके आराध्य है इसलिए उनको ऐसे अराध्य का पोस्टर किसी दलित के हाथ में अच्छा नहीं लगा इसलिए उसे पोस्टर फाड़ दिया।

  • WhatsApp Image 2026-08-30 at 15.21.34.jpeg

    "मन की बात देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम, त्योहारों के सीजन में 'लोकल फॉर वोकल' अपनाकर देश की प्रगति का संकल्प लें" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 'बेस्ट फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड': मंत्री अनिल विज"

    "रामायण की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज"

    अम्बाला, 30 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे है उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आगे त्यौहार का महीना आने की भी बात कही है जो काफी महत्वपूर्ण है, हमें इस माह में हमें “लोकल फॉर वोकल” को अपनाते हुए देश में बने उत्पादों की ही खरीद करनी है।


    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार के साथ रविवार को अम्बाला छावनी हिल रोड स्थित एडवोकेट डीएस माथुर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले दोनों वरिष्ठ मंत्रियों के यहां पहुंचने पर एडवोकेट डीएस माथुर, उनकी धर्म पत्नी सुधा माथुर ने परिवार सहित पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।


    उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक समय था जब दूरदर्शन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया जाता था, तो सड़क खाली हो जाती थी और सब लोग कहीं न कहीं एकत्रित होकर रामायण को देखते थे, उसी प्रकार अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर व गाइड है। प्रधानमंत्री हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे हितों का ध्यान रखते हैं। देश में जहां-जहां पर नए आविष्कार हो रहे है, नई योजनाएं फलीभूत हो रही है, युवाओं द्वारा नए-नए कार्य एवं आयाम स्थापित किए जा रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता है ताकि हम सब उससे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।
     


    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्ति बारे, स्वच्छता बारे, साइंस व टेक्नोलॉजी बारे, इतिहास बारे, लोकल फोर वोकल बारे भी हम सबको जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। नशे से दूर रहने बारे हमें आमजन को जागरूक करना है विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने बारे प्रेरित करना हैं। नशा मुक्ति अभियान में हम सबकी सहभागिता बेहद जरूरी हैं। स्वच्छता जीवन में चमक लाती है, स्वच्छता के प्रति हमें स्वयं से सचेत होना होगा, न गंदगी फैलानी है और जो गंदगी फैली हुई है उसे दूर करने के लिए कार्य करना है, ताकि हमारा देश भी दूसरे देशों की भांति और अधिक स्वच्छ और सुन्दर बन सकें। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से साइंस एण्ड टेक्नालॉजी एवं इतिहास के बारे में भी हम सबको महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
     

    ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी जी ने कहा है कि अब त्योहारों का माह आ रहा है और इस दौरान हमें लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेना है। आगामी त्योहारों में जैसे दिपावली व अन्य जो भी पर्व है उन पर्वो पर हमें संकल्प लेते हुए भारत में बनी चीजों को ही खरीदना है। जिस दिन हम सब लोकल फॉर वोकल यानि भारत में बनी चीजों को खरीदेंगे तो देश की प्रगति होगी। उसका नारा लोकल फॉर वोकल होगा।  

  • Untitled Project - 2026-08-30T144104.128.jpg
    30/08/26 |

    रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.91 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य नशा सप्लायर तरसेम उर्फ सामी काबू

    फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्‍नू): थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सामी (पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी तमासपुरा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    नंगल रोड से हेरोइन के साथ पकड़ा गया था पहला आरोपी

    थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत में पुलिस टीम ने नंगल रोड (ब्राह्मणवाला चौकी के पास) से मंगत सिंह उर्फ मंगा (निवासी नंगल) को मोटरसाइकिल समेत काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिस पर 21 जुलाई 2026 को थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और गहन जांच के आधार पर हेरोइन की मुख्य सप्लाई करने वाले तरसेम सिंह उर्फ सामी का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

    #FatehabadNews #RatyaNews #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • cbi (1).jpg

    बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई अदालत ने 13 दोषियों को सुनाई 5 साल की सजा, लगा 1.56 लाख रुपये का जुर्माना

    नई दिल्ली, 30 अगस्त (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इंदौर स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में 13 निजी व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए 5 साल के सश्रम कारावास और कुल 1.56 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

    फर्जी दस्तावेज और फर्जी पहचान से लिया था 3 करोड़ से अधिक का लोन

    सीबीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह मामला 30 मार्च 2012 को यूको बैंक (इंदौर) के डिप्टी जोनल मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर तीसरे पक्ष की जमीनों को बंधक बनाकर और काल्पनिक पहचान का सहारा लेकर लोन सुविधाएं प्राप्त की थीं। इसके अलावा, सब-रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षर वाले फर्जी बिक्री विलेख (Forged Sale Deeds) और फर्जी एसडीएम राजस्व डायवर्जन आदेश जमा करके बैंक को 3 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया था।

    10 चार्जशीट के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

    जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 20 दिसंबर 2013 को 10 चार्जशीट दाखिल की थीं। अदालत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की और सुनवाई पूरी होने के बाद सभी 13 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। सजा पाने वालों में अनिल पटेल, मनमोहन यादव, कैलाश यादव, मोना यादव, दीपक यादव, आशीष पटेल, तुलसीराम यादव, मोहन यादव, रजनी यादव, संदीप यादव, सतीश पटेल (पाटिल), कल्पना पटेल और राधा यादव शामिल हैं।

    #CBI #BankFraud #IndoreNews #CBICourt #Justice #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T142926.421.jpg
    30/08/26 |

    अंकित हत्याकांड में भुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक और सह-आरोपी करण उर्फ कोना काबू, अब तक 6 गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्‍नू): जिलेभर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भुना पुलिस ने अंकित हत्याकांड में एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियोग संख्या 173 (दिनांक 10.06.2025) के तहत वांछित सह-आरोपी करण उर्फ जयकरण उर्फ कोना (निवासी वार्ड नंबर 7, भुना) को काबू किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने अंकित पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

    मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार

    थाना भुना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब करण उर्फ कोना की गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उसकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा सके।

    आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी

    थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    #BhunaNews #FatehabadNews #HaryanaPolice #AnkitMurderCase #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T142140.655.jpg
    30/08/26 |

    करनाल: नीलोखेड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दर्जी की मौत, सुसाइड की आशंका

    करनाल, 30 अगस्त (अन्‍नू): करनाल जिले के नीलोखेड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    सुसाइड की आशंका, मृतक नीलोखेड़ी का रहने वाला था

    मृतक की पहचान नीलोखेड़ी निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम करते थे। हादसे के समय सतनाम सिंह नीलोखेड़ी के पास रेलवे किलोमीटर नंबर 139 के नजदीक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। जीआरपी के एएसआई गुरुदेव के अनुसार, अंबाला कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर मृतक का शरीर से अलग हुआ आधा सिर मिला, जिससे पुलिस प्रारंभिक तौर पर सुसाइड की आशंका जता रही है।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा कुरुक्षेत्र

    जीआरपी ने मौके से शव के हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    #KarnalNews #Nilokheri #RailwayAccident #GRP #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T141557.382.jpg
    30/08/26 |

    यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

    यमुनानगर, 30 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के यमुनानगर स्थित कैल गांव के पास कचरा प्लांट के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से भिड़ गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    पिकअप की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत

    कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू पिकअप ने कार के आगे चल रही स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार भंभौली गांव निवासी पदम प्रकाश (पुत्र रोशन लाल) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पिकअप भी पुलिया के पास पलट गई। घायल पदम प्रकाश को उनके भाई और डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

    हादसे में कार चालक दीपक (निवासी कान्हड़ी कलां) बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक की पहचान अमित निवासी चौपड़ा गार्डन (जगाधरी) के रूप में की। सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने दीपक के बयान और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    #YamunanagarNews #HaryanaNews #RoadAccident #JagadhriNews #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T141329.914.jpg
    30/08/26 |

    सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में भीषण आग: चपेट में आईं 5 दुकानें, लाखों का सामान जलकर राख

    सोनीपत, 30 अगस्त (अन्‍नू): सोनीपत शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र कच्चे क्वार्टर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। एक दुकान से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण अग्निकांड के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल ने पाया काबू

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे पूरे बाजार में फैलने से रोक लिया।

    मेयर ने लिया स्थिति का जायजा, जांच में जुटी पुलिस

    हादसे की जानकारी मिलते ही सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पुलिस टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के सटीक कारणों और हुए कुल नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

    #SonipatNews #HaryanaNews #SonipatMarketFire #KaccheQuarter #FireAccidents #DanikKhabar #BreakingNews

  • 1000950725.jpg
    30/08/26 |

    आज का राशिफल — रविवार, 30 अगस्त 2026

    मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बुजुर्ग की सलाह से किसी उलझन का समाधान मिलेगा।

    कैरियर: अगले सप्ताह की योजना बनाएं; अधूरे कामों की सूची तैयार करना लाभकारी होगा।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की आशा है, लेकिन वाहन या यात्रा पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: सोमवार के लिए बैंकिंग, रक्षा और इंफ्रा शेयरों पर नजर रखें। तेजी में पीछा न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा बातचीत लाभकारी होगी; उधार सीमित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साही, किंतु अधीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाकर हनुमान चालीसा पढ़ें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू खरीदारी बजट के अनुसार करें।

    कैरियर: व्यवस्थित काम और दस्तावेजों की समीक्षा भविष्य में लाभ देगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी; विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: मजबूत FMCG, फार्मा और लार्ज-कैप शेयरों की सूची बनाएं।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान या नया ऑर्डर मिलने का संकेत है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10–10:05 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाकर जरूरतमंद को दूध या चावल दें।

    ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। स्पष्ट संवाद रखें।

    कैरियर: लेखन, मीडिया, तकनीक और मार्केटिंग से जुड़े नए विचार आएंगे।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है; ऑनलाइन भुगतान सावधानी से करें।

    शेयर बाजार: IT और टेलीकॉम में सोमवार को उतार-चढ़ाव संभव है; पुष्टि के बाद ही प्रवेश करें।

    बिजनेस: डिजिटल प्रचार और पुराने संपर्कों से ग्राहक मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: आंखों, कंधों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: जिज्ञासु और प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20–11:15 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर पक्षियों को हरा चारा दें।

    ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: भावनात्मक वातावरण रहेगा। माता या जीवनसाथी से मन की बात साझा करें।

    कैरियर: जल्दबाजी में निर्णय न लें; रचनात्मक और सेवा क्षेत्र के काम अच्छे रहेंगे।

    लाभ/हानि: घरेलू खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आवश्यक सहायता भी मिलेगी।

    शेयर बाजार: बैंकिंग और मजबूत सरकारी कंपनियों पर नजर रखें; अधिक जोखिम न लें।

    बिजनेस: खाद्य, होटल, शिक्षा और संपत्ति से जुड़े कारोबार में पूछताछ बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी और जल-संतुलन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: संवेदनशील और विचारशील

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:10–12:00 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: आपकी बात को महत्व मिलेगा, लेकिन अहंकार से मतभेद हो सकता है।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। सोमवार की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी करें।

    लाभ/हानि: आय का अवसर बन सकता है; दिखावे पर खर्च से बचें।

    शेयर बाजार: ऊर्जा, PSU और चुनिंदा ऑटो शेयर देखें; ऊंचे स्तर पर सावधानी रखें।

    बिजनेस: प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क लाभ देगा। अनुबंध की शर्तें पढ़ें।

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी और प्रभावशाली

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:52 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: घर की व्यवस्था सुधारने में समय बीतेगा। आलोचना की जगह सहयोग करें।

    कैरियर: दस्तावेज, हिसाब और योजनाओं की समीक्षा के लिए अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ाने का विचार सफल होगा; छोटी मरम्मत पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: फार्मा, IT और गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप देखें; कमजोर शेयर में औसत न करें।

    बिजनेस: लेखा-जोखा साफ रखने से रुका भुगतान मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: आंत, गैस, त्वचा और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: विश्लेषणात्मक और संयमित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:05–2:00 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी की पूजा कर गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। घर में आनंद रहेगा।

    कैरियर: साझेदारी और जनसंपर्क से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आय संतुलित रहेगी; सजावट या खरीदारी पर अधिक खर्च न करें।

    शेयर बाजार: निजी बैंक, FMCG और उपभोक्ता शेयरों पर नजर रखें।

    बिजनेस: साझेदारी का प्रस्ताव आकर्षक लगेगा, लेकिन लिखित शर्त जरूरी है।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: रोमांटिक और संतुलित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:10 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाकर कन्या को फल दें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांत रहकर समस्या सुलझाएं।

    कैरियर: गोपनीय योजना और शोध से लाभ मिलेगा; हर बात साझा न करें।

    लाभ/हानि: अचानक धन प्राप्ति या आकस्मिक खर्च—दोनों की संभावना है।

    शेयर बाजार: धातु, ऊर्जा और रक्षा शेयरों में केवल स्पष्ट स्तर मिलने पर विचार करें।

    बिजनेस: प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे; ग्राहक और मूल्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रखें।

    स्वास्थ्य: पेट, संक्रमण और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: गंभीर और दृढ़

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:20–4:15 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मरून

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित कर गुड़-चना बांटें।

    ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

    कैरियर: उच्च शिक्षा, प्रशासन और सलाहकारी कार्यों में नया अवसर दिखेगा।

    लाभ/हानि: पुराने निवेश से सकारात्मक समाचार संभव है; अनियोजित यात्रा खर्च बढ़ाएगी।

    शेयर बाजार: पूंजीगत वस्तु, रेलवे और इंफ्रा शेयरों की समीक्षा करें।

    बिजनेस: दूर के ग्राहक या ऑनलाइन संपर्क से लाभकारी बातचीत होगी।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर, लिवर और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आशावादी और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:10–9:05 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाकर चने की दाल दान करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: बुजुर्ग की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कठोर भाषा से बचें।

    कैरियर: अनुशासन से लंबित कार्य पूरे होंगे; सोमवार का कार्यक्रम पहले तय करें।

    लाभ/हानि: धन धीरे-धीरे बढ़ेगा; संपत्ति या मरम्मत से संबंधित खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, सीमेंट और मजबूत PSU शेयरों पर नजर रखें।

    बिजनेस: पुराने अनुबंध या भुगतान पर बातचीत आगे बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: घुटनों, हड्डियों और थकावट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: गंभीर और जिम्मेदार

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–10:25 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या भोजन दान करें।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार को समय दें।

    कैरियर: तकनीक, शोध और सामाजिक क्षेत्र में नया विचार उपयोगी सिद्ध होगा।

    लाभ/हानि: आय का नया साधन दिख सकता है; मित्र को बिना लिखित शर्त पैसा न दें।

    शेयर बाजार: IT, नवीकरणीय ऊर्जा और टेलीकॉम पर नजर रखें; अफवाह से बचें।

    बिजनेस: ऑनलाइन कारोबार और नेटवर्किंग से नई पूछताछ मिलेगी।

    स्वास्थ्य: पैरों, नसों, नींद और रक्त-संचार का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: रचनात्मक और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:40–11:35 बजे

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: पक्षियों को दाना डालें और जरूरतमंद को नीले वस्त्र दें।

    ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: आपकी संवेदनशीलता रिश्तों को मजबूत करेगी। किसी पुराने मतभेद का अंत संभव है।

    कैरियर: कला, अध्यात्म, चिकित्सा और परामर्श से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने का संकेत है, लेकिन भावुक होकर खर्च न करें।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और मजबूत डिविडेंड शेयरों की समीक्षा करें।

    बिजनेस: ग्राहक आपकी बात से प्रभावित होंगे; कीमत और भुगतान की शर्त स्पष्ट रखें।

    स्वास्थ्य: पैरों, नींद, एलर्जी और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: भावुक, सहज और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:02–12:52 बजे

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर मछलियों को आटे की गोलियां डालें।

    आज का विस्तृत राशिफल — रविवार, 30 अगस्त 2026

    आज भाद्रपद कृष्ण द्वितीया सुबह लगभग 9:36 बजे तक, उसके बाद तृतीया तिथि रहेगी। चंद्रमा मीन राशि में होने से संवेदनशीलता, आध्यात्मिकता और रचनात्मक सोच बढ़ेगी। दिल्ली के अनुसार अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:02–12:52 बजे और राहुकाल शाम लगभग 5:09–6:42 बजे रहेगा। स्थानानुसार कुछ मिनट का अंतर संभव है। आज का पंचांग⁠�

    आज रविवार होने के कारण NSE और BSE में नियमित कारोबार बंद है। शेयर-बाजार संकेत सोमवार की तैयारी, शोध और पोर्टफोलियो समीक्षा के लिए हैं—इन्हें निश्चित लाभ या व्यक्तिगत निवेश सलाह न मानें। NSE बाजार कैलेंडर⁠�

    जन्मतिथियाँ सामान्य सूर्य राशि के अनुसार हैं। वैदिक जन्म राशि जन्म-समय और जन्म-स्थान से निर्धारित होती है।

    ♈ मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बुजुर्ग की सलाह से किसी उलझन का समाधान मिलेगा।

    कैरियर: अगले सप्ताह की योजना बनाएं; अधूरे कामों की सूची तैयार करना लाभकारी होगा।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की आशा है, लेकिन वाहन या यात्रा पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: सोमवार के लिए बैंकिंग, रक्षा और इंफ्रा शेयरों पर नजर रखें। तेजी में पीछा न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा बातचीत लाभकारी होगी; उधार सीमित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साही, किंतु अधीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:50 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाकर हनुमान चालीसा पढ़ें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू खरीदारी बजट के अनुसार करें।

    कैरियर: व्यवस्थित काम और दस्तावेजों की समीक्षा भविष्य में लाभ देगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी; विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर बाजार: मजबूत FMCG, फार्मा और लार्ज-कैप शेयरों की सूची बनाएं।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान या नया ऑर्डर मिलने का संकेत है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10–10:05 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाकर जरूरतमंद को दूध या चावल दें।

    ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। स्पष्ट संवाद रखें।

    कैरियर: लेखन, मीडिया, तकनीक और मार्केटिंग से जुड़े नए विचार आएंगे।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है; ऑनलाइन भुगतान सावधानी से करें।

    शेयर बाजार: IT और टेलीकॉम में सोमवार को उतार-चढ़ाव संभव है; पुष्टि के बाद ही प्रवेश करें।

    बिजनेस: डिजिटल प्रचार और पुराने संपर्कों से ग्राहक मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: आंखों, कंधों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: जिज्ञासु और प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20–11:15 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर पक्षियों को हरा चारा दें।

    ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: भावनात्मक वातावरण रहेगा। माता या जीवनसाथी से मन की बात साझा करें।

    कैरियर: जल्दबाजी में निर्णय न लें; रचनात्मक और सेवा क्षेत्र के काम अच्छे रहेंगे।

    लाभ/हानि: घरेलू खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आवश्यक सहायता भी मिलेगी।

    शेयर बाजार: बैंकिंग और मजबूत सरकारी कंपनियों पर नजर रखें; अधिक जोखिम न लें।

    बिजनेस: खाद्य, होटल, शिक्षा और संपत्ति से जुड़े कारोबार में पूछताछ बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी और जल-संतुलन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: संवेदनशील और विचारशील

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:10–12:00 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: आपकी बात को महत्व मिलेगा, लेकिन अहंकार से मतभेद हो सकता है।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। सोमवार की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी करें।

    लाभ/हानि: आय का अवसर बन सकता है; दिखावे पर खर्च से बचें।

    शेयर बाजार: ऊर्जा, PSU और चुनिंदा ऑटो शेयर देखें; ऊंचे स्तर पर सावधानी रखें।

    बिजनेस: प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क लाभ देगा। अनुबंध की शर्तें पढ़ें।

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी और प्रभावशाली

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–12:52 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: घर की व्यवस्था सुधारने में समय बीतेगा। आलोचना की जगह सहयोग करें।

    कैरियर: दस्तावेज, हिसाब और योजनाओं की समीक्षा के लिए अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ाने का विचार सफल होगा; छोटी मरम्मत पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: फार्मा, IT और गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप देखें; कमजोर शेयर में औसत न करें।

    बिजनेस: लेखा-जोखा साफ रखने से रुका भुगतान मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: आंत, गैस, त्वचा और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: विश्लेषणात्मक और संयमित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:05–2:00 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी की पूजा कर गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। घर में आनंद रहेगा।

    कैरियर: साझेदारी और जनसंपर्क से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आय संतुलित रहेगी; सजावट या खरीदारी पर अधिक खर्च न करें।

    शेयर बाजार: निजी बैंक, FMCG और उपभोक्ता शेयरों पर नजर रखें।

    बिजनेस: साझेदारी का प्रस्ताव आकर्षक लगेगा, लेकिन लिखित शर्त जरूरी है।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: रोमांटिक और संतुलित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:10 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाकर कन्या को फल दें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांत रहकर समस्या सुलझाएं।

    कैरियर: गोपनीय योजना और शोध से लाभ मिलेगा; हर बात साझा न करें।

    लाभ/हानि: अचानक धन प्राप्ति या आकस्मिक खर्च—दोनों की संभावना है।

    शेयर बाजार: धातु, ऊर्जा और रक्षा शेयरों में केवल स्पष्ट स्तर मिलने पर विचार करें।

    बिजनेस: प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे; ग्राहक और मूल्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रखें।

    स्वास्थ्य: पेट, संक्रमण और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: गंभीर और दृढ़

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:20–4:15 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मरून

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित कर गुड़-चना बांटें।

    ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

    कैरियर: उच्च शिक्षा, प्रशासन और सलाहकारी कार्यों में नया अवसर दिखेगा।

    लाभ/हानि: पुराने निवेश से सकारात्मक समाचार संभव है; अनियोजित यात्रा खर्च बढ़ाएगी।

    शेयर बाजार: पूंजीगत वस्तु, रेलवे और इंफ्रा शेयरों की समीक्षा करें।

    बिजनेस: दूर के ग्राहक या ऑनलाइन संपर्क से लाभकारी बातचीत होगी।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर, लिवर और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आशावादी और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:10–9:05 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाकर चने की दाल दान करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: बुजुर्ग की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कठोर भाषा से बचें।

    कैरियर: अनुशासन से लंबित कार्य पूरे होंगे; सोमवार का कार्यक्रम पहले तय करें।

    लाभ/हानि: धन धीरे-धीरे बढ़ेगा; संपत्ति या मरम्मत से संबंधित खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, सीमेंट और मजबूत PSU शेयरों पर नजर रखें।

    बिजनेस: पुराने अनुबंध या भुगतान पर बातचीत आगे बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: घुटनों, हड्डियों और थकावट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: गंभीर और जिम्मेदार

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–10:25 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या भोजन दान करें।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार को समय दें।

    कैरियर: तकनीक, शोध और सामाजिक क्षेत्र में नया विचार उपयोगी सिद्ध होगा।

    लाभ/हानि: आय का नया साधन दिख सकता है; मित्र को बिना लिखित शर्त पैसा न दें।

    शेयर बाजार: IT, नवीकरणीय ऊर्जा और टेलीकॉम पर नजर रखें; अफवाह से बचें।

    बिजनेस: ऑनलाइन कारोबार और नेटवर्किंग से नई पूछताछ मिलेगी।

    स्वास्थ्य: पैरों, नसों, नींद और रक्त-संचार का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: रचनात्मक और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:40–11:35 बजे

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: पक्षियों को दाना डालें और जरूरतमंद को नीले वस्त्र दें।

    ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: आपकी संवेदनशीलता रिश्तों को मजबूत करेगी। किसी पुराने मतभेद का अंत संभव है।

    कैरियर: कला, अध्यात्म, चिकित्सा और परामर्श से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने का संकेत है, लेकिन भावुक होकर खर्च न करें।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और मजबूत डिविडेंड शेयरों की समीक्षा करें।

    बिजनेस: ग्राहक आपकी बात से प्रभावित होंगे; कीमत और भुगतान की शर्त स्पष्ट रखें।

    स्वास्थ्य: पैरों, नींद, एलर्जी और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: भावुक, सहज और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:02–12:52 बजे

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर मछलियों को आटे की गोलियां डालें।

    भहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • 250364_HomePage_e9864891-4856-4e71-970e-60909a47c5f5.jpg

    मानवता की सेवा में तकनीक और सुशासन की साझा सोच के साथ संपन्न हुई मुख्य सचिव की रोम यात्रा: राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    मानवता की सेवा में तकनीक, सुशासन और लोक प्रशासन के बेहतर उपयोग की साझा सोच के साथ मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास की रोम यात्रा संपन्न हुई। वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से उनकी मुलाकात इस यात्रा का विशेष और स्मरणीय अवसर रही।

    इस अवसर पर IIAS प्रतिनिधिमंडल की ओर से वी. श्रीनिवास ने पोप लियो XIV को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा वेटिकन में विशेष मुलाकात और पोप के आशीर्वाद के लिए गहरी श्रद्धा एवं आभार व्यक्त किया।

    इस दौरान मानवता की सेवा के वैश्विक प्रयास ‘Magnifica Humanitas’ में IIAS की सहभागिता ने लोक प्रशासन और आधुनिक तकनीक को मानवीय मूल्यों एवं शांति से जोड़ने की प्रतिबद्धता को और मजबूती दी।

    पोप लियो XIV ने राजस्थान और भारत की प्रगति एवं विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images (1).jfif

    आरजीएचएस में अब पर्ची पर संबंधित चिकित्सक का स्वयं सत्यापन अनिवार्य,अन्य व्यक्ति द्वारा चिकित्सक की ओर से हस्ताक्षर किए जाने पर होगी कार्रवाई : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के अंतर्गत जारी होने वाले चिकित्सकीय परामर्श एवं प्रिस्क्रिप्शन की विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए है कि कुछ मामलों में लाभार्थियों की प्रिस्क्रिप्शन/पर्चियां जूनियर रेजिडेंट अथवा अन्य कार्मिकों द्वारा तैयार एवं हस्ताक्षरित की जा रही हैं तथा संबंधित आरजीएचएस से संबद्ध पंजीकृत चिकित्सक (आरएमपी) द्वारा उनका सत्यापन एवं प्रमाणीकरण नहीं किया जा रहा है।

    गायत्री राठौड़ ने बताया कि नए निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक आरजीएचएस प्रिस्क्रिप्शन को संबंधित एम्पैनल्ड चिकित्सक द्वारा व्यक्तिगत रूप से जांचना, सत्यापित करना तथा अपने हस्ताक्षर एवं मुहर से प्रमाणित करना अनिवार्य होगा।

    आरजीएचएस की परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने बताया कि प्रिस्क्रिप्शन तैयार करने, क्लिनिकल विवरण दर्ज करने अथवा डेटा एंट्री में संस्थागत नियमों के अनुसार सहयोग लिया जा सकता है, लेकिन रोगी के क्लिनिकल निष्कर्ष, निदान, निर्धारित दवाइयों, जांचों तथा उपचार की अंतिम जिम्मेदारी संबंधित एम्पैनल्ड चिकित्सक की ही होगी।

    उन्होंने बताया कि नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अन्य व्यक्ति संबंधित चिकित्सक की ओर से प्रिस्क्रिप्शन पर हस्ताक्षर अथवा प्रमाणीकरण नहीं कर सकेगा।

    डॉ. पटेल ने बताया कि संबंधित संबद्ध चिकित्सक द्वारा विधिवत सत्यापित एवं प्रमाणित नहीं किए गए प्रिस्क्रिप्शन को आरजीएचएस क्लेम की जांच एवं पुनर्भरण के दौरान नियमों के अनुरूप नहीं माना जा सकता है तथा संबंधित आरजीएचएस दिशा-निर्देशों एवं एम्पैनलमेंट की शर्तों के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।आरजीएचएस से संबद्ध सभी अस्पतालों को इन निर्देशों की तत्काल एवं सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    जयपुर जिले में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में तेजी

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    जयपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक कुल 785  नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इन नामांकन पत्रों के आधार पर अब तक 689 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन प्रस्तुत किया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया की 27 अगस्त को नामांकन के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 39 अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं 29 अगस्त को नामांकन के दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 650 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस प्रकार दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है।

    जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए अब तक 99 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 92 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं शाहपुरा नगर परिषद में 102 नामांकन पत्र एवं 91 अभ्यर्थियों, चौमूं नगर परिषद में 84 नामांकन पत्र एवं 83 अभ्यर्थियों तथा चाकसू नगरपालिका में 99 नामांकन पत्र एवं 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

    अन्य नगरीय निकायों में भी नामांकन को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। बगरू में 72 नामांकन पत्र, बस्सी में 36, दूदू में 26, जमवारामगढ़ में 28, जोबनेर में 16, कालाडेरा में 7, कानोता में 6, खेजरोली में 11, किशनगढ़-रेनवाल में 25, मनोहरपुर में 39, नारायणा में 36, फागी में 47, फुलेरा में 22, सांभर में 28 तथा वाटिका में 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

    31 अगस्त तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • TN5-Bhopal290826083949.jpg

    सागर पुलिस ने नाबालिगों को ब्लैकमेल करने और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, भोपाल।

    मध्य प्रदेश पुलिस अपराधों की रोकथाम और उनके तत्काल समाधान आरोपी से लगभग 54 लाख 37 हजार रुपये जब्त किए हैं, जिनमें लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण , कारें , मोटरसाइकिलें , मोबाइल फोन , इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान शामिल हैं । यह कार्रवाई सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशानुसार और बीना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बीना पुलिस स्टेशन द्वारा की गई।     

    शिकायतकर्ता ने बीना पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका परिवार नए घर में रह रहा था। नकदी सोने के गहने और अन्य कीमती सामान पैतृक घर में सुरक्षित रखे हुए थे, 17 जून को पुराने घर में रखे सामान की जाँच करने पर नकदी और कीमती सामान गायब पाए गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर तुरंत जाँच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ , संदिग्धों की पहचान और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण सहित विभिन्न पहलुओं पर लगातार जाँच की। जाँच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी देकर उस पर दबाव डाला। इसी दबाव के कारण नाबालिग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 

    पुलिस ने सबूतों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शिकायतकर्ता के परिवार से लगभग 40लाख रुपये नकद और लगभग 13 उनके पास से लगभग हार और मंगलसूत्र, जिनी, पेंडेंट, अंगूठी, कंगन, चेन, 38 , मारुति सुजुकी एर्टिगा कार , रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल , आईफोन सहित मोबाइल फोन , एसी , एलईडी टीवी , साउंड बॉक्स , बिस्तर , लोहे का गेट और चोरी के पैसों से खरीदी गई अन्य घरेलू वस्तुएं जब्त की हैं। आरोपी के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा चोरी की गई राशि और संपत्ति के संबंध में भी जांच और कार्रवाई जारी है।

    मध्य प्रदेश पुलिस चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ संवेदनशीलता और सख्ती के साथ निरंतर कार्रवाई कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों , त्वरित जांच और पुलिस के समन्वित प्रयासों के माध्यम से ऐसे मामलों का शीघ्र पता लगाया जाता है, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है और अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाता है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal290826085320.jpg

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को मध्य प्रदेश में लागू विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सहकारी क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में भी जानकारी दी,

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से क्षेत्र में लागू की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की नवीनतम स्थिति और राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश के विकास पथ को गति देने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास और जन कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार का संकल्प है कि क्षेत्र के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि और सुख लाया जाए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 30 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    मन की बात का 137वां एपिसोड आज:

    प्रधानमंत्री के मन की बात के 137वें एपिसोड के आज होने वाले प्रसारण में युवाओं के मुद्दों और चीनी की कीमतों में हालिया उछल-फूड के बीच शक्कर के बढ़ते दामों पर बात करने की संभावना है।

    CJI बोले-गंभीर मामलों में न्यायपालिका संसद का इंतजार नहीं करती:

    भारत के मुख्य जस्टिस सूर्यकांत ने लंदन में आयोजित 43वें इंटरनेशनल सिम्पोजियम ऑन इकोनॉमिक क्राइम में कहा कि न्यायपालिका ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए फ्रॉड पर कानून का इंतजार किए बिना स्वतः संज्ञान लेकर सक्रिय कार्रवाई कर रही है।

    न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता:

    न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दिए गए अपने भाषण में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि एकता और विविधता भारत के डीएनए में है, क्योंकि विविधता में एकता ही देश की पारंपरिक सोच है।

    सेना ने 18,600 फीट ऊंचाई पर मरीज को बचाया

    लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में 18,600 फीट की अत्यधिक ऊंचाई और बेहद कठिन पहाड़ी इलाके में स्थित नुन-कुन पर्वत पर भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने एक साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला।

    राहुल गांधी ने प्रोजेक्टर पर खड़गे का भाषण दिखाया:

    दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के शुद्धीकरण का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी:

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    जनरल झाओ जोंगकी को चिनपिंग ने चीन की शीर्ष सलाहकार संस्था से हटाया:

    डोकलाम और गलवान घाटी संघर्ष के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभालने वाले चीनी जनरल झाओ जोंगकी को देश के सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार निकाय से हटा दिया गया है।

    GJ-21 स्टील्थ ड्रोन का चीन ने किया परीक्षण:

    दक्षिण चीन सागर और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अपने पहले ड्रोन वाहक 'सिचुआन' के समुद्री परीक्षणों के दौर में अपने अत्याधुनिक 'GJ-21' स्टील्थ अटैक ड्रोन का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

    9/11 हमलों के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद का कबूलनामा खारिज:

    अमेरिका की एक सैन्य अदालत ने 9/11 हमलों के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद के लगभग 20 साल पहले एफबीआई को दिए गए मुख्य इकबालिया बयान को कानूनी प्रक्रिया के तहत खारिज कर दिया है।

    हिमालय में आई बाढ़ ने नेपाल-चीन बॉर्डर क्रॉसिंग का मिटा दिया नामोनिशान:

    नेपाल-चीन बॉर्डर पर हिमालय में आई अचानक बाढ़ से हुई भयंकर तबाही का मंजर नई सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है, जिसमें 26 अगस्त को आए मलबे के तेज बहाव से रसुनागढ़ी क्रॉसिंग के तबाह होने की पुष्टि हुई है।

    7 सितंबर से दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल: दिल्ली-एनसीआर में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच किराया बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न ऑटो-टैक्सी चालक संगठनों ने सात से नौ सितंबर तक दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी है।

    लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान: लाल किला विस्फोट मामले में विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दाखिल करीब साढ़े सात हजार पन्नों की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की है।

    IIT दिल्ली में बनेंगे 12 मंजिल के तीन नए हॉस्टल:आईआईटी दिल्ली के मुख्य कैंपस के पास आरके पुरम में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन नए 12-मंजिला हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, जिनके तैयार होने से करीब 4300 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी।

    दिल्ली के 2800 किमी फुटपाथ होंगे दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और बदहाल फुटपाथों को लेकर उठ रहे सवालों के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए मॉडल टेंडर प्रक्रिया तैयार करने हेतु एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

    हरियाणा में SHO की थाने में मौत: हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाने के अंदर शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एसएचओ कर्मवीर सिंह की मौत हो गई, जिनके सीने में गोली लगने के पास ही सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

    हरियाणा के नायब सूबेदार जम्मू-कश्मीर में शहीद: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में 'हिम शौर्य' ऑपरेशन के दौरान तैनात हरियाणा के नारनौल निवासी सेना के नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    करनाल पुलिस ने फायरिंग करने वाला पकड़ा: करनाल में पुरानी रंजिश के कारण हसनपुर निवासी युवक पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोहतक में हुए हॉकी मुकाबले: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री के निजी सहायक दीपक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

    अंबाला में ठेकेदार-वेटर व साथियों पर हमला: अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र में गांव नडियाली के पास 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने एक वेटर ठेकेदार और उनके साथियों का ऑटो घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अंबाला में व्यक्ति से 20.50 लाख रुपए ठगे: अंबाला के गांव मंगलई निवासी युवक को कनाडा में पीआर और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद नग्गल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

    हरियाणा बिजली शिकायतों के निवारण हेतु बिजली अदालत का आयोजन: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा अम्बाला शहर के अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन कार्यालय में 31 अगस्त को कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार की अध्यक्षता में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

  • TN5-Bhopal290826050357.jpg

    बालाघाट विकास की नई राहों की ओर अग्रसर है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट जिले के एक दूरस्थ गांव बोंदारी पहुंचे। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में नक्सल प्रभावित बोंदारी गांव के ग्रामीणों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया। उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने, आवास सुविधाओं, पौष्टिक भोजन के सेवन की आदत विकसित करने के लिए जन जागरूकता अभियान, वन विभाग के सहयोग, उपचार, सजा और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को ग्रामीणों को ये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित बोंदारी और कोरका गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और यहां के बैगा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना है। इससे रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका सृजन के विभिन्न अवसर मिलेंगे। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक ढांचा मजबूत होगा और ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले की प्रिय बहनों को राखी बांधी और मिठाई बांटी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है 'सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार'। नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त क्षेत्रों में सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 225 करोड़ रुपये की विकास पहल के तहत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, आयुष, खाद्य, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशुपालन, बागवानी, जनजातीय कार्य और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से सभी सामाजिक और आर्थिक विकास कार्य किए जाएंगे।

    युवाओं को जोड़ना

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना ही नहीं, बल्कि सड़कों को बाजारों से, गांवों को रोजगार से और युवाओं को अवसरों से जोड़ना है। बालाघाट जिले में लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई), ग्राम उद्योगों और स्थानीय रोजगारोन्मुखी उद्योगों को बढ़ावा देकर इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे। कृषि, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण को ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का साधन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास रहेगा कि गांवों में उत्पादित उत्पादों का स्थानीय स्तर पर मूल्य बढ़े और उन्हें देश के बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों और लघु उद्यमों से जोड़कर पारिवारिक आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यहां के युवाओं को नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमशील बनाने के लिए कौशल, प्रशिक्षण और उद्यमिता के अवसर बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिले की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए, यहां पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और आदिवासी पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम किया जाएगा।

    नक्सल से विकास की ओर - सुरक्षित बालाघाट, समृद्ध बालाघाट

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिला अब नई आशा, नए संकल्प और विकास के नए प्रकाश की ओर अग्रसर है। ऐसा बालाघाट जो नक्सल मुक्त हो और विकास एवं रोजगार के नए अवसरों से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बालाघाट निस्संदेह हमारी उपलब्धि है, लेकिन हमारा अगला लक्ष्य बालाघाट को समृद्ध, स्वतंत्र और खुशहाल जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गांव का विकास हो, प्रत्येक युवा को अवसर मिले, प्रत्येक परिवार की आय बढ़े और प्रत्येक समाज को सम्मान मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षित बालाघाट को समृद्ध बालाघाट में बदलने के लिए सामाजिक अवसंरचना और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त क्षेत्रों में विकास की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़कों, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार के अवसर भी विकसित किए जाएंगे।

    बैगा समाज के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी गांव में बैगा समुदाय के समग्र विकास के लिए विशेष प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि बैगा समुदाय मध्य प्रदेश की गौरवशाली आदिवासी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैगा युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैगा समुदाय की पारंपरिक कला, संस्कृति, ज्ञान और स्थानीय उत्पादों को आजीविका और बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। हमारी सरकार का उद्देश्य बैगा समुदाय को सम्मान, गरिमा, अधिकारों और अवसरों के साथ विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार बैगा समुदाय के बच्चों के बेहतर भविष्य, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की आय में वृद्धि और प्रत्येक बैगा परिवार के जीवन में सुख के लिए पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

    स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री और बालाघाट जिला प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, बालाघाट सांसद भारती परधी, स्थानीय विधायक संजय उइके, विधायक मधु भगत, मुख्य सचिव अशोक बरनवाल, जन प्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-30T090538.446.jpg
    30/08/26 |

    रेवाड़ी के शक्ति नगर में दोस्त ने ही दोस्त को चाकू से गोदा: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    रेवाड़ी, 30 अगस्त (अन्‍नू): रेवाड़ी के मोहल्ला शक्ति नगर में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोविंद (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल (कैलाली जिला) का निवासी था और सेक्टर-18 स्थित एक पीजी में रसोइया का काम करता था। गोविंद रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर अपने ही गांव के निवासी दोस्त विक्रम भूल के कमरे पर शराब पार्टी करने आया था। देर रात शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विक्रम ने चाकू निकालकर गोविंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

    पत्नी से अवैध संबंधों के शक में वारदात, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल

    डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विक्रम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के अनुसार, गोविंद उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था और घटना की रात शराब के नशे में उसने अभद्र हरकत की, जिससे गुस्सा होकर उसने हमला किया। बीच-बचाव करने आई विक्रम की पत्नी भी चाकू लगने से घायल हो गई। मकान मालिक नितीश कुमार ने लहूलुहान अवस्था में गोविंद को देखा और पुलिस को सूचित किया। गंभीर हालत में गोविंद को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मकान मालिक नितीश कुमार के बयान के आधार पर आरोपी विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी विक्रम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक गोविंद दो बच्चों का पिता था और उसका परिवार नेपाल में ही रहता है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    #RewariNews #HaryanaNews #CrimeNews #RewariPolice #MurderCase #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T085131.021.jpg

    पंचकूला पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला रोता हुआ 6 वर्षीय मासूम, पंजाब के बलटाना के पास मिला था लावारिस

    पंचकूला, 30 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब के हरमिलाप नगर (बलटाना) के पास करीब 6 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में रोता और घबराया हुआ मिला। वहां से गुजर रहे एक युवक और युवती ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित थाना सेक्टर-14, पंचकूला पहुंचाया। पुलिस ने तुरंत मामला संज्ञान में लेते हुए बच्चे को संभाला और उसके परिजनों की खोजबीन शुरू की।

    व्हाट्सऐप ग्रुपों और त्वरित प्रयासों से मिला सुराग

    पंचकूला पुलिस ने बिना समय गंवाए बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में शेयर की और पहचान जुटाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू किए। कुछ ही समय में पुलिस टीम को बच्चे के परिजनों का पता लगाने में सफलता मिल गई। इसके बाद आवश्यक पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मासूम को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

    परिजनों ने जताया आभार, पुलिस कमिश्नर ने की अपील

    अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस और मदद करने वाले युवाओं का दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने अनुसार कि बिछड़े हुए लोगों, विशेषकर बच्चों को उनके परिवार से मिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई लावारिस या परेशान बच्चा दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    #PanchkulaNews #PanchkulaPolice #HaryanaPolice #LostAndFound #ChildSafety #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T084643.612.jpg
    30/08/26 |

    नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी: नशा पीड़ितों को घर जाकर उपलब्ध करवाई आयुर्वेदिक दवाई

    हिसार, 30 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने गांव महलसरा, सदलपुर, मोठसरा, खैरमपुर, अग्रोहा और असरावा पहुंचकर ग्रामीणों, सरपंचों तथा नशा पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

    4 नशा पीड़ितों को घर जाकर दी गई आयुर्वेदिक दवा

    अभियान के दौरान गांव असरावा, महलसरा, सदलपुर, अग्रोहा और हिसार क्षेत्र के कुल 04 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। नशा मुक्ति टीम ने परिजनों को भी उपचार के दौरान पूर्ण सहयोग करने और पीड़ितों को इस लत से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के बारे में जानकारी भी जुटाई गई।

    पुलिस अधीक्षक की ग्रामीणों से सहयोग की अपील

    पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें और तस्करी की सूचना पुलिस को दें। हिसार पुलिस का संकल्प जिले के युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है।

    #HisarNews #HaryanaPolice #HisarPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-30T084156.587.jpg
    30/08/26 |

    रेवाड़ी के भाड़ावास रोड पर युवक पर जानलेवा हमला: CIA ने सात आरोपियों को धर दबोचा, रंजिश के चलते दी थी वारदात को अंजाम

    रेवाड़ी, 30 अगस्त (अन्‍नू): रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित आत्मप्रकाश अस्पताल के पास 28 अगस्त की रात एक युवक पर पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। न्यू आदर्श नगर निवासी पीड़ित मनीष के अनुसार, जब वह बाइक से घर जा रहा था, तब पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी से उतरे युवकों में से विक्रम भान ने मनीष की कनपटी पर पिस्टल तान दी, जबकि अन्य आरोपियों ने रॉड व डंडों से उस पर हमला कर दिया। पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को आते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुरानी रंजिश में वारदात, CIA ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जांच में सामने आया कि मनीष के छोटे भाई के साथ हुई पुरानी कहासुनी की रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जांच सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी। सीआईए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रम भान, हैप्पी, दीपांशु उर्फ मैसी, विपिन, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से कई का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है।

    हथियार व गाड़ी बरामदगी के प्रयास जारी, एसपी की सख्त चेतावनी

    पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी, पिस्टल, रॉड व अन्य सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #RewariNews #HaryanaPolice #RewariPolice #CrimeNews #CIARewari #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-30T083427.314.jpg
    30/08/26 |

    यमुनानगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत: आरोपी चालक फरार

    यमुनानगर, 30 अगस्त (अन्‍नू): यमुनानगर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में सढ़ौरा-बिलासपुर रोड पर गांव मारवा कलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रणजीत गार्डन (ससौली रोड) निवासी फोटोग्राफर पवन कुमार अपने छोटे भाई संजीव कुमार के साथ दौसड़का से फोटोग्राफी का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव मारवा कलां के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में आकर उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

    छोटे भाई के सामने तड़पता रहा घायल, कार छोड़ भागा चालक

    टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पवन कुमार बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी से उतरा, लेकिन पवन को तड़पता देख तुरंत अपनी कार से सढ़ौरा की तरफ फरार हो गया। संजीव अपने घायल भाई को तड़पता देख बेहद असहाय नजर आया और उसने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस

    घायल पवन को पहले सीएचसी व्यासपुर और फिर नागरिक अस्पताल जगाधरी व एमएलजीएच यमुनानगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और संजीव के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    #YamunanagarNews #HaryanaNews #RoadAccident #JagadhriNews #HitAndRun #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में मानसून ब्रेक से बढ़ी उमस और गर्मी: हिसार 38.7°C के साथ सबसे गर्म, 1 सितंबर से बारिश के आसार

    हरियाणा/मौसम, 30 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून की सुस्ती के चलते तेज धूप और उमस का दौर फिर से लौट आया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा के हिमालय की तराई में खिसकने के कारण राज्य में मानसूनी गतिविधियां थम गई हैं। प्रदेश के 13 जिलों—हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, नूंह, पलवल, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम में दिन का तापमान 35°C के पार पहुंच गया है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं।

    दिन का औसतन तापमान बढ़ा, हिसार रहा सबसे गर्म

    मानसूनी ब्रेक के चलते प्रदेश भर में दिन के औसत तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को हिसार 38.7°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि भिवानी में पारा 38.0°C तक पहुंच गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ व रोहतक में 36.9°C और फरीदाबाद में 36.7°C तापमान दर्ज हुआ। दूसरी ओर, भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह सबसे ठंडी रात वाला शहर रहा, जबकि अंबाला में रात का पारा 28.5°C दर्ज हुआ।

    1 से 3 सितंबर के बीच बारिश से मिलेगी राहत

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि, 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव होने से राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 2 और 3 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

    #HaryanaWeather #HaryanaNews #WeatherUpdate #IMD #HisarNews #MonsoonUpdate #DanikKhabar #BreakingNews

  • gita.2.57.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-29T193359.440.jpg
    29/08/26 |

    हरियाणा में अनोखी पहल: अब आम जनता भी खा सकेगी 'जेल की रोटी', अंबाला सेंट्रल जेल से होगी शुरुआत

    हरियाणा , 29 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा जेल विभाग ने आम जनता के लिए एक नई और अनोखी पहल शुरू करने का फैसला किया है। अब कैदियों द्वारा बनाया गया शुद्ध और पौष्टिक खाना जेल की कैंटीन और कैफे सेंटर के ज़रिए आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस खास खाने के पैकेट का नाम "जेल की रोटी" रखा गया है।

    इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले अंबाला सेंट्रल जेल में शुरू किया जा रहा है। यहाँ नागरिक जेल के बाहर बनी कैंटीन में इस भोजन का आनंद ले सकेंगे। शुरुआती चरण के बाद इस योजना का विस्तार करते हुए इसे होम डिलीवरी के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया जाएगा। अंबाला में इस योजना के सफल होने के बाद इसे राज्य भर की अन्य जेलों की कैंटीनों में भी शुरू किया जाएगा।

    जेल मैनुअल के अनुसार इस थाली में 200 ग्राम आटा, 50 ग्राम चावल, दो तरह की सब्जियां, दाल और दही शामिल होगी। इस गुणवत्तापूर्ण और मिलावट-मुक्त भोजन के लिए आम जनता को कोई व्यावसायिक कीमत नहीं चुकानी होगी, बल्कि उन्हें केवल लागत का 10 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा। इस पहल का मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि कैदियों को रोजगार से जोड़ना, उन्हें खाना पकाने का हुनर सिखाना और उनके पुनर्वास के लिए फंड जुटाना है ताकि वे रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें।

    #HaryanaNews #AmbalaCentralJel #JailKiRoti #HaryanaPrisonDepartment #Flipkart #DanikKhabar

  • images - 2026-08-29T190726.454.jpg

    SIR 2026: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दिया एक और मौका, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

    हरियाणा , 29 अगस्त (अभिकान्त) : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीख़ों में फिर से बदलाव किया है।

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक दाख़िल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर तक करना होगा।

    संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा।

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख़ों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं।

    उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है।

    यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। अभी तक कुल 87262 फॉर्म नंबर-6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं ।

    मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है ।

    सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।

    किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक अपने BLO/ERO/AERO कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET App पर Book a Call सुविधा अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    #HaryanaNews #ElectionCommission #VoterList #SIR2026 #HaryanaElections #DanikKhabar #ChiefElectoralOfficer

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 29 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र 4 साल बाद सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल बाद मध्य एशिया के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं, जहां वे उज्बेकिस्तान की यात्रा के बाद बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

    बॉम्बे HC बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या:

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पांच आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड करने के मामले में महाराष्ट्र के फूड डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी बिना कानून समझे सिर्फ कार्रवाई कर देते हैं।

    छात्र परिषद कार्यक्रम- ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज:

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टीएमसी छात्र परिषद के कार्यक्रम में तय समय सीमा के उल्लंघन, पुलिस से धक्का-मुक्की और ट्रैफिक जाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    राहुल गांधी ने प्रोजेक्टर पर खड़गे का भाषण दिखाया:

    दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के शुद्धीकरण का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी:

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    जनरल झाओ जोंगकी को चिनपिंग ने चीन की शीर्ष सलाहकार संस्था से हटाया:

    डोकलाम और गलवान घाटी संघर्ष के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभालने वाले चीनी जनरल झाओ जोंगकी को देश के सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार निकाय से हटा दिया गया है।

    GJ-21 स्टील्थ ड्रोन का चीन ने किया परीक्षण:

    दक्षिण चीन सागर और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अपने पहले ड्रोन वाहक 'सिचुआन' के समुद्री परीक्षणों के दौर में अपने अत्याधुनिक 'GJ-21' स्टील्थ अटैक ड्रोन का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

    9/11 हमलों के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद का कबूलनामा खारिज:

    अमेरिका की एक सैन्य अदालत ने 9/11 हमलों के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद के लगभग 20 साल पहले एफबीआई को दिए गए मुख्य इकबालिया बयान को कानूनी प्रक्रिया के तहत खारिज कर दिया है।

    हिमालय में आई बाढ़ ने नेपाल-चीन बॉर्डर क्रॉसिंग का मिटा दिया नामोनिशान:

    नेपाल-चीन बॉर्डर पर हिमालय में आई अचानक बाढ़ से हुई भयंकर तबाही का मंजर नई सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है, जिसमें 26 अगस्त को आए मलबे के तेज बहाव से रसुनागढ़ी क्रॉसिंग के तबाह होने की पुष्टि हुई है।

    7 सितंबर से दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल: दिल्ली-एनसीआर में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच किराया बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न ऑटो-टैक्सी चालक संगठनों ने सात से नौ सितंबर तक दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी है।

    लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान: लाल किला विस्फोट मामले में विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दाखिल करीब साढ़े सात हजार पन्नों की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की है।

    IIT दिल्ली में बनेंगे 12 मंजिल के तीन नए हॉस्टल:आईआईटी दिल्ली के मुख्य कैंपस के पास आरके पुरम में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन नए 12-मंजिला हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, जिनके तैयार होने से करीब 4300 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी।

    दिल्ली के 2800 किमी फुटपाथ होंगे दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और बदहाल फुटपाथों को लेकर उठ रहे सवालों के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए मॉडल टेंडर प्रक्रिया तैयार करने हेतु एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

    हरियाणा में SHO की थाने में मौत: हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाने के अंदर शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एसएचओ कर्मवीर सिंह की मौत हो गई, जिनके सीने में गोली लगने के पास ही सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

    हरियाणा के नायब सूबेदार जम्मू-कश्मीर में शहीद: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में 'हिम शौर्य' ऑपरेशन के दौरान तैनात हरियाणा के नारनौल निवासी सेना के नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    करनाल पुलिस ने फायरिंग करने वाला पकड़ा: करनाल में पुरानी रंजिश के कारण हसनपुर निवासी युवक पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोहतक में हुए हॉकी मुकाबले: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री के निजी सहायक दीपक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

    अंबाला में ठेकेदार-वेटर व साथियों पर हमला: अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र में गांव नडियाली के पास 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने एक वेटर ठेकेदार और उनके साथियों का ऑटो घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अंबाला में व्यक्ति से 20.50 लाख रुपए ठगे: अंबाला के गांव मंगलई निवासी युवक को कनाडा में पीआर और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद नग्गल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

    हरियाणा बिजली शिकायतों के निवारण हेतु बिजली अदालत का आयोजन: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा अम्बाला शहर के अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन कार्यालय में 31 अगस्त को कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार की अध्यक्षता में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

  • Untitled Project - 2026-08-29T170452.167.jpg
    29/08/26 |

    करनाल में सबमर्सिबल मोटर चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: 4 हजार की नकदी और बाइक बरामद

    करनाल, 29 अगस्त (अन्‍नू): करनाल पुलिस करनाल द्वारा चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंजपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम ने गांव रसूलपुर में हुई सबमर्सिबल मोटर चोरी का खुलासा करते हुए गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    रसूलपुर निवासी 4 आरोपी काबू, नकदी व बाइक बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय (पुत्र सुनील), प्रवीण (पुत्र धर्मा), राहुल (पुत्र रामकरण) और वंश (पुत्र जसमेर) के रूप में हुई है, जो सभी गांव रसूलपुर के ही निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बेचकर मिली 4 हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    रेकी कर रात के समय अंजाम दी थी वारदात

    अनुसंधान अधिकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने गांव रसूलपुर में घेर में लगी सबमर्सिबल मोटर चोरी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिन के समय घटनास्थल की रेकी की और रात को मौका मिलते ही चोरी को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

    न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी, पुलिस की चेतावनी

    पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। करनाल पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चोरी और अन्य अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    #KarnalNews #HaryanaPolice #KarnalPolice #CrimeNews #Kunjpura #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-29T170124.713.jpg
    29/08/26 |

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खिलाड़ियों के बीच पहुंचीं एसपी निकिता खट्टर, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया हौसला

    फतेहाबाद, 29 अगस्त (अन्‍नू): राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर का हॉकी खिलाड़ियों ने स्टिक से ब्रिज बनाकर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। एसपी ने मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और इसके बाद स्वयं हॉकी स्टिक से गेंद को हिट कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

    खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद और मार्गदर्शन

    प्रतियोगिता के दौरान एसपी निकिता खट्टर ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से उनके अभ्यास, खेल रुचि और भविष्य के लक्ष्यों पर आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल प्रतिस्पर्धा का स्थान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है, जहां व्यक्ति अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और संघर्ष करना सीखता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य रखने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

    'एक घंटा खेल के मैदान में' और नशामुक्त जीवन का आह्वान

    युवाओं को संबोधित करते हुए एसपी ने प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के मैदान को देने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल मैदान में लगाएं। उन्होंने कहा कि "हाथों में नशा नहीं, खेल का सामान हो; आंखों में निराशा नहीं, लक्ष्य का सपना हो"—यही सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।

    आयोजकों द्वारा सम्मान और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

    कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों और खेल विभाग द्वारा एसपी निकिता खट्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राजवाला, एईओ अनूप सिंह, थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय, चौकी प्रभारी राधेश्याम, प्राचार्या अनिता रानी, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गोदारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

    #FatehabadNews #HaryanaPolice #NikitaKhattarIPS #NationalSportsDay #MajorDhyanChand #SayNoToDrugs #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-29T165824.665.jpg
    29/08/26 |

    फरीदाबाद के सारण गांव में संपत्ति विवाद में खूनी वारदात: छोटे भाई ने बड़े भाई पर चलाई गोली, हालत गंभीर

    फरीदाबाद, 29 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सारण गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान छोटे भाई तुषार ने अपने बड़े भाई अभिषेक पर अचानक तीन राउंड फायरिंग कर दी।

    वारदात के बाद आरोपी फरार, अस्पताल में भर्ती घायल

    गोलीबारी की यह वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास घटित हुई। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस जांच और आरोपी की तलाश जारी

    मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपी तुषार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

    #FaridabadNews #HaryanaNews #SaranVillage #CrimeNews #BreakingNews #DanikKhabar #FaridabadPolice

  • Untitled Project - 2026-08-29T164803.250.jpg
    29/08/26 |

    गुरुग्राम के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में दो तेंदुओं का आतंक: पशुओं के शिकार के बाद ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार

    गुरुग्राम, 29 अगस्त (अन्‍नू): गुरुग्राम जिले में अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसे मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में इन दिनों दो तेंदुओं के आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। अरावली की पहाड़ियों से सटे इस क्षेत्र में तेंदुए रात के समय झाड़ियों से निकलकर गांव की ओर आ रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

    पशुओं पर हमले और किसानों पर पड़ता असर

    गांव में गाय चराने वाले लाला नामक ग्रामीण ने बताया कि तेंदुए उनके घर के पास से दो बछियों और एक बछड़े को शिकार बनाकर ले जा चुके हैं। इस आतंक का सबसे ज्यादा असर किसानों और पशुपालकों पर पड़ रहा है। शाम ढलते ही खेतों की ओर जाने वाले रास्ते सूने हो जाते हैं और किसान अंधेरा होने से पहले ही अपने घरों को लौटने पर मजबूर हैं।

    पशुपालकों का रातभर पहरा

    तेंदुओं के डर से पशुपालक रातभर जागकर अपने पशुओं की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को बांधने वाले स्थानों के पास रातभर निगरानी रखी जाती है, ताकि आहट होते ही सतर्क हुआ जा सके। अरावली के करीब रहने वाले परिवारों के लिए पशुपालन करना भी अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।

    वन विभाग और प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग

    ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि आज पशु निशाने पर हैं तो कल किसी इंसान की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तत्काल टीम तैनात कर तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ा जाए और गांव के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए।

    #GurugramNews #HaryanaNews #LeopardTerror #MohammadpurGurjar #AravaliHills #WildlifeDepartment #DanikKhabar #BreakingNews

  • WhatsApp Image 2026-08-29 at 4.53.52 PM.jpeg

    केंद्रीय खेल मंत्री ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    आरएस अनेजा, 29 अगस्त, नई दिल्ली- आज देश ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया, जिनका भारतीय खेल जगत में योगदान प्रेरणा का एक चिरस्थायी स्रोत बना हुआ है।

    नई दिल्ली में, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में, इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एक विशेष खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस वर्ष का राष्‍ट्रीय खेल  दिवस समारोह राष्ट्रव्यापी 'एक घंटा खेल के मैदान में' पहल पर केंद्रित रहा, जो नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को, खेल और शारीरिक गतिविधि के लिए कम से कम एक घंटा समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रियों द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। सुबह 8:00 बजे से ही सैकड़ों प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेकर समारोह में हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राष्ट्रव्यापी 'एक घंटा खेल के मैदान में' पहल का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करना और लोगों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    उन्होंने कहा, "मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, 'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी 'एक घंटा खेल के मैदान में' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।"

    डॉ. मांडविया ने कहा  “देश भर में लाखों युवा हर गली में और हर मैदान में एक घंटे खेलने के लिए सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, एक नए भारत का निर्माण हो रहा है”।

    उन्होंने कहा, “मोदी जी के नए भारत के निर्माण के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर कोई स्वस्थ रहे, समाज तंदुरुस्त हो। यही हमें एक समृद्ध राष्ट्र बनने में मदद करेगा। आइए हम सभी हर सप्ताह एक घंटा खेल के मैदान में बिताएं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।”

    अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा, “खेल हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं, कबड्डी और फुटबॉल से लेकर लगभग हर दिन बैडमिंटन खेलने तक। मेरा निजी आदर्श वाक्य है 'सुबह संगीत और शाम को खेल'। खेलों में नियमित रूप से भाग लेने से हम शारीरिक रूप से चुस्त, स्वस्थ और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के लिए एक घंटा समर्पित करने का आह्वान भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह 'हम फिट तो इंडिया फिट' पहल का समर्थन करता है और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”


    क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी जैसी गतिविधियों का आयोजन भागीदारी, टीम भावना और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।


    एक क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल थीं — मिनिस्ट्री इलेवन, एसएआई इलेवन, मीडिया इलेवन और इन्फ्लुएंसर्स इलेवन।

    डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व वाली मिनिस्‍ट्री इलेवन जिसमें खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव तथा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे, ने शुरूआती क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन पर शानदार जीत हासिल की। ​​इन्फ्लुएंसर्स इलेवन में प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फिट इंडिया एंबेसडर शामिल थे।

    मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ने मेजर ध्यानचंद की अमर विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश भर में खेल, फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

    #NationalSportsDay #MajorDhyanChand #FitIndiaMovement #MansukhMandaviya #ArjunRamMeghwal #SportsIndia #DanikKhabar #BreakingNews

  • images (1).png

    शिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के शिक्षा पोर्टल के जरिए बीते 2 वर्षों में लगभग 1.25 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में सीधे 696 करोड़ रूपए की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन भुगतान किया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images.png

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरक मिसाल है। उनका जन्म दिवस पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को सुदृढ़ बनाता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • ED 2.jpg

    DHFL लोन फ्रॉड मामला: ED ने 51.75 करोड़ रुपये किए फ्रीज, यूके की संपत्ति बेचने और विदेशी ट्रांजैक्शन का खुलासा

    नई दिल्ली, 29 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, निदेशालय की मुख्यालय जांच इकाई ने 19 अगस्त 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत एक बड़ी तलाशी कार्रवाई की। यह कार्रवाई M/s दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) और उसके प्रवर्तकों द्वारा किए गए बड़े लोन फ्रॉड से जुड़ी जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई है।

    34,615 करोड़ रुपये के नुकसान और बैंक धोखाधड़ी का मामला

    ED की जांच सीबीआई (CBI), AC-VI, नई दिल्ली द्वारा दर्ज एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 17 बैंकों के कंसोर्टियम की ओर से दर्ज शिकायत पर आधारित थी। आरोपी कपिल वाधवान और धीरज वाधवान ने कंसोर्टियम बैंकों से कुल 42,871.42 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं प्राप्त कर धोखाधड़ी की साजिश रची। लोन की रकम को DHFL के खातों में हेरफेर और गबन के जरिए इधर-उधर किया गया, जिससे कंसोर्टियम बैंकों को लगभग 34,615 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।

    यूके की संपत्ति और फर्जी लोन एग्रीमेंट के जरिए हेरफेर

    जांच में यह बात सामने आई कि कपिल वाधवान की पत्नी वनीता वाधवान के नाम पर यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित 'हर्टमोर हाउस' (Hurtmore House) नामक संपत्ति को फर्जी देनदारी दिखाकर कई लेन-देन के माध्यम से ठिकाने लगाया गया। इसके लिए M/s अल जालोर ट्रेडिंग FZE और वनीता वाधवान के बीच एक कथित लोन समझौता तैयार कर यूके की संपत्ति को बंधक रखा गया था। इस पूरे अरेंजमेंट का मकसद विदेश में मौजूद संपत्ति का इस्तेमाल कर भारत में DHFL लोन फ्रॉड से जुड़ी देनदारी को निपटाना था।

    51.75 करोड़ रुपये फ्रीज और दस्तावेज जब्त

    उक्त संपत्ति को साल 2026 में बेच दिया गया था और बिक्री से मिली राशि को पंजीकृत मालिक के बजाय भारत में M/s अल जालोर ट्रेडिंग FZE के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। ED ने सर्च ऑपरेशन के दौरान M/s अल जालोर ट्रेडिंग FZE के बैंक खाते की जांच की और उसमें मौजूद अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) के लगभग 5.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 51.75 करोड़ रुपये) को PMLA की धारा 17(1A) के तहत फ्रीज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

    #DHFL #EDAction #EDPressRelease #MoneyLaundering #KapilWadhawan #FinancialFraud #PMLA #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-29T125748.968.jpg
    29/08/26 |

    फतेहाबाद: अपराध जांच शाखा रतिया का नशा तस्करों पर शिकंजा; 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त के साथ प्रगट सिंह गिरफ्तार

    रतिया/फतेहाबाद, 29 अगस्त (अन्‍नू): नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध जांच शाखा रतिया की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त के साथ रंगे हाथ काबू किया है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रगट सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (निवासी गांव तामसपुरा, जिला फतेहाबाद) के रूप में हुई है।

    गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना; ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी:

    • गुप्त सूचना पर रेड: अपराध जांच शाखा रतिया प्रभारी उप-निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गांव रत्ताखेड़ा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी प्रगट सिंह तामसपुरा-हड़ोली रोड पर नहर पुल के पास डोडा पोस्त बेचने की फिराक में खड़ा है।

    • भागने की कोशिश की नाकाम: पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी वापस तामसपुरा गांव की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया।

    • थैले से बरामदगी: नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के हाथ में मौजूद थैले से 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

    • NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज: पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में FIR No. 197 (दिनांक 28.08.2026, धारा 15B-61-85 NDPS ACT) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

    #FatehabadNews #RatiyaNews #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-29T125522.128.jpg
    29/08/26 |

    हिसार: नशा तस्करों की अवैध कमाई पर पुलिस का प्रहार; 8.85 लाख की संपत्ति फ्रीज, ट्रैक्टर और बाइक जब्त

    हिसार, 29 अगस्त (अन्‍नू): नशे के काले कारोबार के खिलाफ हिसार पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 68 के तहत नशा तस्कर अजय की लगभग ₹8.85 लाख की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है।

    यह मामला थाना आजाद नगर में दर्ज FIR No. 267 (दिनांक 22.05.2026, धारा 21(B) NDPS Act) से जुड़ा है, जिसमें आरोपी अजय (निवासी रावत खेड़ा, हिसार) को 6 ग्राम 520 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    फ्रीज की गई संपत्तियों का ब्योरा और SP हिसार का संदेश:

    • फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण:

      • एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर (HR-20BD-4595): अनुमानित कीमत ₹8,00,000

      • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR-20BC-3542): अनुमानित कीमत ₹85,000

      • कुल फ्रीज संपत्ति: ₹8,85,000 (आठ लाख पचासी हजार रुपये)

    • हिसार पुलिस का त्रिपक्षीय प्रहार: SP हिसार ने स्पष्ट किया कि पुलिस नशे के खिलाफ तीन स्तरों पर काम कर रही है—नशे की बरामदगी, तस्करों की गिरफ्तारी और नशा बेचकर बनाई गई काली कमाई/संपत्ति को फ्रीज व जब्त करना।

    • आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई: पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे के व्यापार से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें और गुप्त सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएं।

    #HisarNews #HisarPolice #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #NDPSAct #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-29T124836.600.jpg

    राष्ट्रीय खेल दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई; मेजर ध्यानचंद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    आरएस अनेजा, 29 अगस्त, नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

    प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

    मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

    हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

    हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

    #NationalSportsDay”

    #NationalSportsDay #NarendraModi #MajorDhyanChand #IndianSports #HockeyLegend #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-29T123952.128.jpg
    29/08/26 |

    गुरुग्राम: मौलसरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा; JCB की टक्कर से TCS इंजीनियर की मौत, चालक फरार

    गुरुग्राम, 29 अगस्त (अन्‍नू): साइबर सिटी स्थित मौलसरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर तुषार कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। तुषार साइबर सिटी स्थित TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) कंपनी में कार्यरत थे।

    वह रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से सेक्टर-37D स्थित रामप्रस्थ सोसाइटी में अपने ताऊ के घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार JCB ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    गर्दन टूटने से मौके पर ही बिगड़ी हालत; आरोपी चालक की तलाश जारी:

    • कौन थे मृतक: तुषार मूल रूप से शांति नगर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और गुरुग्राम में अपने ताऊ के घर रहकर नौकरी करते थे।

    • अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत: टक्कर इतनी भीषण थी कि तुषार की गर्दन टूट गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के नारायणा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    • आरोपी चालक फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी JCB चालक मौके से गाड़ी छोड़कर/लेकर फरार हो गया।

    • पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही DLF फेज-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 281 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    #GurugramNews #RoadAccident #CyberCity #GurugramPolice #TCSEngineer #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-29T123449.362.jpg
    29/08/26 |

    सोनीपत: गन्नौर के सनपेड़ा गांव में मातम; यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे

    सोनीपत, 29 अगस्त (अन्‍नू): सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सनपेड़ा में शनिवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। गांव के दो सगे भाई यमुना नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में डूब गए।

    सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में दोनों किशोरों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

    साथ गए तीसरे साथी ने दी सूचना; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:

    • कौन हैं पीड़ित: यमुना में डूबे किशोरों की पहचान 15 वर्षीय सत्यम और 17 वर्षीय शिवम (निवासी गांव सनपेड़ा) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई शनिवार सुबह यमुना घाट पर नहाने गए थे।

    • अचानक तेज बहाव में बहे: नहाने के दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों भाई गहरे पानी की तरफ चले गए और देखते ही देखते नदी में समा गए।

    • तीसरे साथी ने मचाया शोर: दोनों भाइयों के साथ गांव का ही एक अन्य किशोर प्रिंस भी घाट पर मौजूद था। हादसा होते ही प्रिंस ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया।

    • सर्च ऑपरेशन जारी: प्रशासनिक टीमें और गोताखोर यमुना नदी और आसपास के तटीय इलाकों में दोनों भाइयों की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों और पूरे गांव में गहरा शोक और चिंता बनी हुई है।

    #SonipatNews #Gannaur #YamunaRiver #SonipatPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 4.jpg
    29/08/26 |

    गुरुग्राम: खाली गोदाम में मिला कैब चालक का शव; कार की फैन बेल्ट से फंदा लगाकर की आत्महत्या

    जे कुमार गुरुग्राम, 29 अगस्त 2026 : हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बादशाहपुर-टिकली रोड पर बने एक सुनसान व खाली गोदाम में कैब चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सुखबीर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के भौंडसी स्थित स्नेह विहार कॉलोनी में अपने परिवार (पत्नी और दो छोटे बच्चों) के साथ रह रहा था।

    पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा की गई प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुखबीर अपनी कार लेकर अकेले ही उस खाली गोदाम में पहुंचा था। उसने अपनी कार की फैन बेल्ट निकालकर छत के हुक से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। फंदा लगाने के कुछ देर बाद अत्यधिक वजन के कारण बेल्ट टूट गई, जिससे उसका शव फर्श पर आ गिरा।

    परिजनों में कोहराम, जांच जारी:

    सुखबीर परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था और उसने करीब तीन महीने पहले ही नई कैब खरीदी थी। परिजनों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताई थी, हालांकि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटने (Asphyxia) को बताया गया है।

    बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों और किसी मानसिक तनाव का पता लगाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल (CDR) खंगाल रही है।

    #GurugramNews #GurgaonUpdate #HaryanaPolice #CabDriver #CrimeUpdate #BreakingNews

  • images.png

    आरजीएचएस में अनियमितता के प्रकरण में कार्रवाई, सीकर स्थित एस.बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल आरजीएचएस से निलंबित

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन के संकल्प तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों के अनुरूप राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में दावों की नियमित निगरानी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीकर स्थित एस.बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित किया गया है।

    प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस में दावों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया लगातार सुदृढ़ की जा रही है। आरजीएचएस परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल की टीम की निगरानी के दौरान संबंधित प्रकरण में कुछ दावे प्रथमदृष्टया संदिग्ध पाए गए। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

    अस्पताल छोड़ चुके चिकित्सक के नाम से उपचार विवरण प्रस्तुत किए गए

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत रहीं डॉ. अलका आर्य, बीडीएस (पंजीयन संख्या 12152) ने 20 अप्रैल 2026 को अस्पताल से त्यागपत्र दे दिया था और जून 2026 से अन्य संस्था में चिकित्सा सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं। इसके बावजूद 17 जून, 21 जून तथा इसके बाद की तिथियों में अस्पताल के रिकार्ड में उन्हें उपचाररत चिकित्सक के रूप में दिखाते हुए हुए उपचार विवरण प्रस्तुत किए गए ।इस संबंध में रिकार्ड और दावों का विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है।

    जांच में पाया गया कि उनके नाम से 227 बाहरी रोगी तथा 88 भर्ती रोगी एवं डे-केयर उपचार विवरण प्रस्तुत किए गए । इन 88 मामलों की दावा राशि 99,327 रुपये है। सभी 315 उपचार विवरणों की कुल दावा राशि 1,42,489 रुपये दर्ज है।

    इनमें से 47 भर्ती रोगी एवं डे-केयर उपचार विवरण, जिनकी दावा राशि 43,007 रुपये थी, जाँच में निरस्त किए जा चुके हैं। शेष 41 भर्ती रोगी एवं डे-केयर उपचार विवरणों की दावा राशि 56,320 रुपये है। इनसे संबंधित तथ्यों का जांच के तहत परीक्षण किया जा रहा है।

    कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर अस्पताल निलंबित

    आरजीएचएस प्रशासन ने अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया। निर्धारित अवधि में नोटिस का जवाब नहीं देने पर एस.बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, सीकर को आरजीएचएस से निलंबित किया गया।

    प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    अनियमित दावों के प्रति जीरो टॉलरेंस

    प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि आरजीएचएस के अंतर्गत लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के साथ योजना की राशि का पारदर्शी, उचित और निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। चिकित्सक के नाम, मुहर, हस्ताक्षर अथवा डिजिटल पहचान के संभावित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    आरजीएचएस परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने बताया कि योजना में एआई आधारित निगरानी, आंकड़ा विश्लेषण, दावों की जांच तथा दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से असामान्य और संदिग्ध पैटर्न की पहचान की जा रही है। ऐसे मामलों में संबंधित रिकार्ड का परीक्षण कर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 1000950725.jpg
    29/08/26 |

    आज का राशिफल — शनिवार, 29 अगस्त 2026

    ♈ मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर की किसी जिम्मेदारी को लेकर व्यस्तता रहेगी। पिता या बुजुर्ग से बहस करने के बजाय उनकी बात समझें।

    कैरियर: लंबित काम पूरा करने और अगले सप्ताह की योजना बनाने का अच्छा दिन है। जल्दबाजी में प्रतिबद्धता न दें।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की सूचना संभव है; वाहन या घरेलू मरम्मत पर खर्च हो सकता है।

    शेयर बाजार: सोमवार के लिए रक्षा, बैंकिंग और इंफ्रा शेयरों की सूची बनाएँ। ऊँचे भाव पर खरीद से बचें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा बातचीत लाभकारी हो सकती है। उधार देते समय लिखित शर्त रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साही, लेकिन अधीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:50–1:45 बजे

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और जरूरतमंद को गुड़-चना दें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर की खरीदारी बजट देखकर करें।

    कैरियर: व्यवस्थित कार्यशैली से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई पुराना अधूरा दस्तावेज पूरा करें।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी; विलासिता पर अनावश्यक खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: FMCG, फार्मा और मजबूत लार्ज-कैप पर नजर रखें। कमजोर शेयर में औसत न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान या ऑर्डर मिलने का योग है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:05–9:05 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएँ और सफेद वस्तु दान करें।

    ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या संतान से उपयोगी समाचार मिल सकता है। आधी-अधूरी बात से गलतफहमी न बनने दें।

    कैरियर: लेखन, मीडिया, मार्केटिंग और तकनीक से जुड़े लोगों को नया विचार मिलेगा।

    लाभ/हानि: छोटी अतिरिक्त आय संभव है; ऑनलाइन भुगतान अच्छी तरह जाँचें।

    शेयर बाजार: IT शेयरों में शुक्रवार की तेजी के बाद सोमवार को मुनाफावसूली संभव है; पुष्टि के बाद ही प्रवेश करें।

    बिजनेस: डिजिटल प्रचार और पुराने संपर्क से ग्राहक जुड़ सकता है।

    स्वास्थ्य: आँखों, कंधों और नींद की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: जिज्ञासु और चंचल

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:15–2:15 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर पक्षियों को हरा दाना डालें।

    ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: घर का वातावरण भावुक रह सकता है। माता के स्वास्थ्य या जरूरतों पर ध्यान दें।

    कैरियर: सहयोगियों की मदद से तनाव कम होगा। कार्यालय की गोपनीय बात साझा न करें।

    लाभ/हानि: घरेलू खर्च बढ़ सकता है, पर पुरानी बचत राहत देगी।

    शेयर बाजार: निजी बैंक, FMCG और उपयोगिता क्षेत्र देखें। भावनाओं में आकर ट्रेड न करें।

    बिजनेस: साझेदार से आर्थिक हिसाब साफ रखना आवश्यक है।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी, छाती और जल-संतुलन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: संवेदनशील, किंतु स्नेही

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:35–4:35 बजे

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ और जरूरतमंद को दूध या चावल दें।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: घर में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन अहंकार से विवाद हो सकता है।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता प्रभाव छोड़ेगी। अगले सप्ताह की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी करें।

    लाभ/हानि: आय का नया अवसर दिख सकता है; दिखावे पर खर्च नियंत्रित रखें।

    शेयर बाजार: ऑटो, ऊर्जा और चुनिंदा सरकारी कंपनियों का अध्ययन करें। तेज उछाल का पीछा न करें।

    बिजनेस: प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभकारी रहेगा।

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ, आँखों और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आत्मविश्वासी और प्रभावशाली

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:56–दोपहर 12:47 बजे

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्यदेव को जल दें और पिता या बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: व्यवस्था सुधारने में दिन बीतेगा। छोटी बातों में कमी निकालने से बचें।

    कैरियर: विश्लेषण, लेखा और दस्तावेज संबंधी काम सफल होंगे। विवरणों की दोबारा जाँच करें।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रण में रहेगा; पुराना बिल या कर संबंधी भुगतान सामने आ सकता है।

    शेयर बाजार: फार्मा, IT और गुणवत्तापूर्ण मिड-कैप की वॉचलिस्ट बनाएँ। ओवरट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: हिसाब-किताब ठीक करने और स्टॉक जाँचने का अनुकूल दिन है।

    स्वास्थ्य: पाचन, त्वचा और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: गंभीर और विश्लेषणात्मक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:20–3:20 बजे

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और गाय को हरा चारा दें।

    ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मतभेद दूर होंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: रचनात्मक कार्य और बातचीत में सफलता मिलेगी। निर्णय टालते न रहें।

    लाभ/हानि: आय सामान्य रहेगी; सजावट या मनोरंजन पर खर्च संभव है।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, उपभोक्ता और चुनिंदा ऑटो शेयरों पर नजर रखें। जोखिम सीमित रखें।

    बिजनेस: साझेदारी के प्रस्ताव पर कानूनी और आर्थिक शर्तें जाँचें।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: मिलनसार और संतुलित

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00 बजे

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित कर किसी कन्या को मिठाई दें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: पुरानी नाराजगी सामने आ सकती है। शांत संवाद से संबंध सुधरेंगे।

    कैरियर: कठिन कार्य पूरा करने की क्षमता रहेगी। कार्यालय की राजनीति से दूरी रखें।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव है, लेकिन कानूनी या चिकित्सा खर्च भी हो सकता है।

    शेयर बाजार: धातु, ऊर्जा और रक्षा शेयरों में उतार-चढ़ाव अधिक रह सकता है। बड़ा दाँव न लगाएँ।

    बिजनेस: गोपनीय योजना और प्रतिस्पर्धी रणनीति पर काम करने का दिन है।

    स्वास्थ्य: संक्रमण, रक्तचाप और पेट संबंधी परेशानी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: दृढ़, लेकिन अंतर्मुखी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:55–1:50 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: गहरा लाल

    उपाय: हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।

    ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

    कैरियर: शिक्षा, कानून, प्रशासन और परामर्श से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है।

    लाभ/हानि: दूर स्थान या पुराने संपर्क से आर्थिक अवसर मिल सकता है; यात्रा खर्च बढ़ेगा।

    शेयर बाजार: पूँजीगत वस्तु, वित्तीय सेवा और मजबूत लार्ज-कैप देखें। लंबे लक्ष्य को प्राथमिकता दें।

    बिजनेस: विस्तार का विचार अच्छा है, लेकिन पूँजी की व्यवस्था पहले सुनिश्चित करें।

    स्वास्थ्य: जाँघ, कमर, लिवर और वजन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: आशावादी और स्वतंत्र

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:35–4:30 बजे

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाकर चने की दाल दान करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: बुजुर्गों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में आपके धैर्य की प्रशंसा होगी।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। लंबित जिम्मेदारी आज पूरी करें।

    लाभ/हानि: आय स्थिर रहेगी; कर्ज या बीमा संबंधी काम निपटाना लाभकारी होगा।

    शेयर बाजार: बैंकिंग, इंफ्रा और मजबूत PSU पर अध्ययन करें। गिरावट में चरणबद्ध निवेश बेहतर रहेगा।

    बिजनेस: लागत घटाने और वसूली पर ध्यान देने से लाभ होगा।

    स्वास्थ्य: घुटने, जोड़, त्वचा और थकावट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: जिम्मेदार और गंभीर

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:15–6:10 बजे

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और श्रमिक को भोजन दें।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: आपकी स्वतंत्र सोच से घर में मतभेद हो सकता है। अपनी बात सरल भाषा में रखें।

    कैरियर: नया विचार या तकनीकी समाधान प्रशंसा दिला सकता है। नेटवर्किंग उपयोगी रहेगी।

    लाभ/हानि: आय का नया माध्यम दिख सकता है; मित्र को बिना लिखित प्रमाण पैसा न दें।

    शेयर बाजार: IT, टेलीकॉम और नई तकनीक से जुड़े शेयरों की वॉचलिस्ट बनाएँ; मूल्यांकन अवश्य देखें।

    बिजनेस: ऑनलाइन कारोबार और नए संपर्क से लाभ का मार्ग खुलेगा।

    स्वास्थ्य: पैरों, नसों, रक्तसंचार और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: मौलिक और विचारशील

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:40–4:40 बजे

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: काले तिल दान करें और शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाएँ।

    ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: प्रेम और सहयोग बना रहेगा। किसी बुजुर्ग या जरूरतमंद की सहायता से संतोष मिलेगा।

    कैरियर: रचनात्मक, आध्यात्मिक और सेवा क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। भ्रम में निर्णय न लें।

    लाभ/हानि: रुका भुगतान मिल सकता है; दान और पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होगा।

    शेयर बाजार: फार्मा, FMCG और गुणवत्तापूर्ण लार्ज-कैप देखें। अफवाहों पर खरीदारी न करें।

    बिजनेस: ग्राहक की जरूरत समझकर दिया गया प्रस्ताव सफल हो सकता है।

    स्वास्थ्य: पैरों, नींद, एलर्जी और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: शांत, भावुक और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:20–6:15 बजे

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करें और जरूरतमंद को पीले फल दें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी